साल 2020 आधा बीत चुका है. इस आधे साल में दुनिया उम्मीद और नाउम्मीदी के बीच झूलती दिखाई दी. कारण, कोरोनावायरस. साल के 6 महीने पूरे होते-होते पूरी दुनिया को इसने अपना शिकार बना लिया. भारत भी इस महामारी से लगातार लड़ रहा है. कोरोनाकाल के इन 6 महीनों में कितनी बदली है दुनिया और कितना बदला भारत, जानिए इस पॉडकास्ट में आशुतोष तिवारी से.