Corona Coverage

Corona Coverage

By Aaj Tak RadioHealth & Fitness
Download on the App Store

All Corona Coverage episodes

  • ...तो मौसमी बीमारी बन जायेगा कोरोना?
    हर्ड इम्युनिटी आ गई तो क्या कोरोना बस एक सीज़नल वायरस बनकर रह जाएगा? दिल्ली के तीसरे सीरो सर्वे के नतीजे ज़ल्द जारी होने जा रहे हैं तो इस बार क्या संभावनाएं बन रही हैं? जब तक वैक्सीन नहीं आता तो क्या मास्क ही हमारा कवच है? और कोविड-19 को मात देकर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद डॉक्टर आमना क़ुरैशी से बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में माधुरी के साथ.
    30 min
  • कोरोना के दौर में सबसे बुरी हालत भारत की होने वाली है?
    देश में कोरोना संक्रमण के पिछले 11 दिन में 10 लाख केस सामने आए हैं. इसके क्या मायने हैं? इस स्पीड से कब तक अमेरिका को पीछे छोड़ देगा भारत? इसके अलावा भारत में ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के आगे के ट्रायल्स पर सीरम इंस्टीट्यूट को फिर से मंजूरी मिल गयी है, जानेंगे इसका मतलब. कोविड-19 के इलाज में होम्योपैथी कितनी कारगर है? और कोरोना काल में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे एक स्वास्थ्यकर्मी से होगी बात, सुनिए आज का कोरोना कवरेज माधुरी के साथ.
    26 min
  • चीन का दावा, नवंबर में आ जाएगी वैक्सीन
    क्या आने वाले हैं रिचार्जेबल मास्क, क्या वाक़ई चीन नवंबर में ले आएगा कोरोना की वैक्सीन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी का दूध, विटामिन D आदि का तय मात्र से ज़्यादा सेवन हमें किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है ? और एक कोरोना सर्वाइवर से बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में अंजुम शर्मा के साथ.
    36 min
  • कोरोना से ठीक होने के बाद भी फेफड़े क्यों पंक्चर हो रहे हैं?
    एक नए शोध के अनुसार कोरोना संक्रमित रोगियों के फेफड़े में छिद्र पाए जाते हैं। यह कितना घातक है? कितने लोग पंक्चर फेफड़ों के साथ बच गए हैं? COVID-19 बीमारी से उबर जाने के बाद भी मरीजों को कई तरह की शिकायत रहती है. इसी को ध्यान में रखकर 'पोस्ट-कोविड मैनेजमेंट प्रोटोकॉल' जारी किया गया है। क्या कहता है यह प्रोटोकॉल? कैसे लोग कोविड-19 बीमारी से लड़ने के बाद भी अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रख सकते है? और एक कोरोना योद्धा के साथ बातचीत, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में नितिन ठाकुर के साथ.
    24 min
  • ICMR की रिपोर्ट से क्या डरने की ज़रूरत है?
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिये कि आईसीएमआर की सेरो सर्वे रिपोर्ट के आखिर क्या हैं मायने, क्यों कोरोना संक्रमण बढ़ने से गुजरात में हो रही है ऑक्सीजन सप्लाई की कमी और सुनिए बातचीत कोरोना सर्वाइवर से. इस कार्यक्रम की साउंड मिक्सिंग की है राकेश परीदा ने.
    33 min
  • ऑक्सफ़ोर्ड का वैक्सीन ट्रायल रुका पर भारत का क्या?
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ सुनिये: कैसे पता लगेगा कि हमारी इम्युनिटी कमज़ोर है, क्या ऑक्सफर्ड के ट्रायल रुकने का भारत पर भी पड़ेगा असर, क्यों कोरोनावायरस के मरीज़ आत्महत्या करने पर हो रहे हैं मजबूर और सुनिए बातचीत कोरोना सर्वाइवर से.
    इस कार्यक्रम की साउंड मिक्सिंग की है राकेश परीदा ने.
    32 min
  • कोरोना होने पर भी क्यों नहीं बताते लोग?
    ऑक्सफोर्ड से आनेवाली कोरोना वैक्सीन का इंतज़ार हो रहा था, लेकिन इसकी ट्रायल रोक दी गई है, जानेंगे क्यों? इससे भारत में हो रहे ट्रायल पर क्या असर पड़ेगा? ICMR ने प्लाज़्मा थेरेपी को कोरोना के इलाज़ में ख़ास असरदार नहीं बताया है, आख़िर कहा क्या है ICMR ने? कोरोना से संक्रमण की आशंका के बीच कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें शक है कि वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं लेकिन वो लोगों को नहीं बताते? क्यों लोगों के अंदर ये डर बना हुआ है, इस पर बात होगी एक साइकोलॉजिस्ट से और आख़िर में एक कोरोना सर्वाइवर की कहानी, सुनिए आज के कोरोना कवरेज में नितिन ठाकुर के साथ.
    29 min
  • कोरोना संक्रमण पता करने का नया तरीक़ा सुनिए
    कैसे चेस्ट एक्सरे से भी अनुमान लगाया जा सकता है कि आपको कोरोना है या नहीं? पुणे कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज़्यादा प्रभावित शहर बन चुका है. आखिर वैज्ञानिकों ने पुणे को लेकर किन किन बातों पर चिंता जताई है? पुणे में संक्रमण की रफ़्तार क्यों इतनी तेज़ क्यों है? कोरोना लॉकडाउन और इससे पैदा हुई आर्थिक मंदी की वजह से डिप्रेशन और इसके चलते हो रही खुदकुशी की ख़बरें सुनने को मिल रही हैं. ऐसे में सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।. क्या है वो हेल्पलाइन नंबर? साथ ही बात होगी एक कोरोना सर्वाइवर से, सुनिएआज का कोरोना कवरेज नितिन ठाकुर के साथ.
    25 min
  • बरसात के बाद बढ़ा कोरोना संग डेंगू, मलेरिया का ख़तरा
    कोरोना कवरेज के इस एपिसोड में अंजुम शर्मा के साथ जानिए, अगर एक साथ कोरोना और डेंगू हो जाए तो क्या होगी स्थिति? बताएंगे कैसे वितरित करेगा यूनिसेफ कोरोना का टीका, कोरोना के बाद क्या ख़ुद रिकवर हो सकते हैं फेफड़े और अंत में सुनवाएँगे बातचीत एक डॉक्टर से जिनकी पहली पोस्टिंग ही कोविड सेंटर में हुई. इस कार्यक्रम की साउंड मिक्सिंग की है राकेश परीदा ने.
    32 min