Crime Branch

Crime Branch

By Aaj Tak RadioTrue Crime
Download on the App Store

Crime Branch episodes

  • Azam Khan से सीधी टक्कर और नकल माफ़िया को टाइट करने वाले UP Police Officer: Crime Branch
    क्या अपराधियों में खौफ़ पैदा करने के लिए एनकाउंटर करना ज़रूरी है? Crime Branch के इस खास एपिसोड में अरविंद ओझा की बातचीत उत्तर प्रदेश के पूर्व DSP सुरेंद्र सिंह लौर से हुई, जिन्हें लोग ‘भगत जी’ के नाम से जानते थे. बिना एनकाउंटर और बिना गोली चलाए अपराधियों पर शिकंजा कसने वाले लौर सुनाएंगे अपनी ईमानदार पुलिसिंग के अनसुने किस्से. ट्रिपल मर्डर, बैंक डकैती, नकल माफ़िया और नेताओं के दबाव से लेकर रामपुर में आज़म खान के करीबी पर शिकंजा कसने की कहानी जानिए. साथ ही, पुलिस व्यवस्था, भ्रष्टाचार और ईमानदारी की असली कीमत पर भी होगी खुलकर बात.


    Producer - Maaz Siddiqui

    Host - Arvind Ojha

    Sound - Suraj & Piyush
    1 hr 4 min
  • नामी जासूस ने दिशा सालियान, निठारी कांड और Extra Marital Affair पर क्या राज़ खोले?: Crime Branch
    जासूस संजीव देशवाल ने रिश्तों के धोखे और अपराध से जुड़ी ऐसी कहानियां सुनाईं, जिन्हें जानकर अपनों पर भी शक होने लगेगा. सास को ज़हर देने से लेकर पति को अगला निशाना बनाने तक, इन मामलों की कहानियां आपको हैरान कर देंगी. सुनिए 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में, जहां क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने प्राइवेट डिटेक्टिव संजीव देशवाल से जाना कि जासूस किसी की ज़िंदगी से जुड़े छिपे राज़ कैसे सामने लाते हैं, शादी से पहले और बाद में लोग किस तरह की जांच करवाते हैं और इन्वेस्टिगेशन के दौरान कैसे चौंकाने वाले खुलासे होते हैं.

    Producer - Ankit/Maaz
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    54 min
  • Lawrence Bishnoi V/s Bollywood, Tiger Shroff और Salman Khan क्यों आए निशाने पर?: Crime Branch
    18 अक्टूबर की शाम, मुंबई का पॉश इलाका जुहू. एक्टर टाइगर श्रॉफ़ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलती हैं, पांच-छह राउंड फ़ायर. खबर आग की तरह फैली और बॉलीवुड में वही खौफ़ लौट आया, जो कभी मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर में हुआ करता था. वो दौर, जब दिनदहाड़े एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गोलियों से भून दिया गया, जब साल 2000 में राकेश रोशन पर फायरिंग हुई, और जब फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा नाम धमकी भरे फोन से कांपता था. ट्रिगर तो शूटर्स के हाथ में था, लेकिन उंगली किसकी थी? सवाल गूंज ही रहा था कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया. आवाज़ अनिल पंडित की बताई गई, पानीपत से ताल्लुक रखने वाला वो गैंगस्टर, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई का "छोटा भाई" बताता है. वो हरमन संधू के साथ हमले की ज़िम्मेदारी लेता है और कहता है कि टाइगर को पहले समझाया गया था, लेकिन उसे समझ नहीं आया. इसी ऑडियो में सलमान खान को खुली धमकी दी गई और इंडस्ट्री के उन सभी को चेतावनी, जो सलमान के साथ खड़े होंगे. इस आवाज़ के पीछे जिस नाम की परछाईं है, वो है लॉरेंस बिश्नोई. अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद वो गैंगस्टर, जिसकी सलाखें भी उसके साम्राज्य को नहीं रोक पाईं. सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या, रोहित शेट्टी के घर पर गोलियां, जिसे गैंग ने "छोटा ट्रेलर" कहा था और अब टाइगर श्रॉफ़. तो क्या जेल की दीवारें भी उस खौफ को नहीं रोक पा रहीं, जो मुंबई 90 के दशक में झेल चुकी है? क्या बॉलीवुड पर फिर मंडरा रहा है गोलियों का साया?

    Host - Arvind Ojha
    Sound - Nikhil Kumar
    22 min
  • Bahubali या बेगुनाह? Rajan Tiwari ने सुनाए Shri Prakash, Puravanchal Mafia और Shahabuddin के क़िस्से: Crime Branch
    बिहार और पूर्वांचल की राजनीति में चर्चित रहे पूर्व विधायक राजन तिवारी Crime Branch में अपनी कहानी लेकर आए हैं. राजन तिवारी का दावा है कि उनके खिलाफ़ लगभग 40 मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन वो सभी मामलों में बरी हुए. इस पॉडकास्ट में बातचीत होगी श्रीप्रकाश शुक्ला से उनकी बचपन की दोस्ती, बृज बिहारी प्रसाद और वीरेंद्र प्रताप शाही हत्याकांड, अजीत सरकार हत्याकांड में लगे आरोप और देवेंद्र दुबे की हत्या के दौरान हुई गोलीबारी की चर्चा. साथ ही आपको सूरजभान सिंह, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अनंत सिंह, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से जुड़े क़िस्से भी सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा सुनिए जेल में बिताए उनके 15 साल, चुनाव लड़ने और अपराध-राजनीति के गठजोड़ की पूरी कहानी.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Nikhil Kumar
    1 hr 15 min
  • Jantar Mantar Protest, Gangster-Police का Nexus और Bablu Srivastava के बवाली क़िस्से: Crime Branch
    दिल्ली पुलिस के पूर्व स्पेशल कमिश्नर और 1984 बैच के IPS अधिकारी दीपक मिश्रा, जिन्हें एक सख्त और बेखौफ़ ‘सुपरकॉप’ माना जाता है, आज ‘क्राइम ब्रांच’ में सुना रहे हैं अपने करियर के कुछ सबसे चर्चित किस्से. जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, निर्भया कांड के दौरान इंडिया गेट को सील करने का फ़ैसला, दिल्ली के दंगे और गैंगस्टर्स के खिलाफ़ कार्रवाई पर उन्होंने खुलकर बात की. इसके अलावा नेपाल में बबलू श्रीवास्तव और मिर्ज़ा दिलशाद बेग तक पहुंची एक किडनैपिंग की जांच और अपनी टीम के सस्पेंशन के बाद इस्तीफ़ा देने की कहानी भी इस बातचीत का हिस्सा है. साथ ही, पुलिस, न्यायपालिका और समाज की जवाबदेही पर उनकी बेबाक राय सुनिए अरविंद ओझा के साथ.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    1 hr 5 min
  • Nithari के 22 कंकाल और Psychopath Surendra Koli के खौफ़नाक क़िस्से, सुनिए Forensic Expert की ज़ुबानी: Crime Branch
    निठारी कांड, देश के सबसे खौफ़नाक मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने खुद की जान ले ली. ये केस जितना रहस्यमयी है, उतनी ही उलझी हुई है सुरेंद्र कोली की मौत. आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा था? सुरेंद्र कोली का सालों पहले साइकोलॉजिकल टेस्ट करने वाले AIIMS के वरिष्ठ फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. तीरथ दास डोगरा पहली बार विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने कोली के व्यवहार, याददाश्त और मानसिक स्थिति में क्या देखा था. कोली ने कई घटनाओं और लोगों से जुड़ी बातें इतनी बारीकी से कैसे याद रखीं? उसके व्यक्तित्व में कौन-सी असामान्य बातें सामने आईं? क्या उसके दिमाग में कोई ऐसा मानसिक बोझ था, जो बाद में उसकी जिंदगी पर भारी पड़ा? इस खास बातचीत में जानिए कोली के दिमाग, साइकोपैथ्स और साइकोलॉजी से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलू.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    56 min
  • Nithari Kand में 16 बच्चों के क़त्ल का आरोपी Surinder Koli खुद की जान क्यों ले बैठा?: Crime Branch
    18 सितंबर 2026 को हरिद्वार के भूपतवाला में एक छोटे से चाय के खोखे में एक आदमी की लाश मिली। जेब से एक पहचान पत्र निकला जिसपर नाम था सुरेंद्र कोली. वही सुरेंद्र कोली, जिसका नाम करीब 20 साल तक निठारी कांड की सबसे खौफ़नाक कहानी से जुड़ा रहा. जिस पर कई हत्याओं के मामले चले, जिसे बार-बार फांसी की सज़ा सुनाई गई… और फिर वो एक-एक करके अपने खिलाफ़ चले सभी 13 मामलों में बरी हो चुका था. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. Crime Branch के इस खास एपिसोड में हम लौटते हैं 2005-06 के निठारी में, जहां बच्चों के गायब होने की शिकायतें हुईं, डी-5 के पीछे से कंकाल मिले और एक रसोइया देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित अपराधियों में शामिल हो गया. हम बात करेंगे उस मनोवैज्ञानिक जांच की, जिसमें कोली के व्यक्तित्व और व्यवहार को लेकर कई अहम बातें सामने आईं. फिर देखेंगे कि अदालतों में उसके खिलाफ़ पेश किए गए सबूतों पर क्या सवाल उठे और आखिर क्यों उसकी सज़ा टिक नहीं पाई. और फिर सबसे बड़ा सवाल सुरेंद्र कोली की मौत कैसे हुई? पुलिस का मानना है कि उसने खुद की जान ली, लेकिन इसके भी कई पहलू हैं. इस पूरे मामले को समझिए अरविंद ओझा के साथ.
    28 min
  • भेड़िया - Part 2: स्टोरीबॉक्स विद जमशेद
    एक Physics Professor के कमरे में अचानक एक अजनबी लड़की आती है और दावा करती है कि वो 300 साल बाद की दुनिया से आई है. वो खुद को एक Time Traveller बताती है. Professor Tabassum पहले उसकी बात सुनकर हँस देती हैं, उन्हें लगता है कि ये किसी तरह का मज़ाक है. लेकिन जब वो रहस्यमयी लड़की धीरे-धीरे ऐसी बातें बताना शुरू करती है, जो सिर्फ़ Professor Tabassum जानती हैं, तो कहानी का हर सच बदलने लगता है. आख़िर कौन थी वो लड़की और टाइम ट्रैवल को धार्मिक किताबों में ढूंढने वाली Professor ने कौन सा राज़ दुनिया से छिपा रखा था? देखिए आगे की कहानी दूसरे एपिसोड में.

    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    19 min
  • Gogi-Tillu Gang की पुरानी दुश्मनी से Ankit Baliyan तक कैसे पहुंची Gangwar की कहानी?: Crime Branch
    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हत्या ने सिर्फ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में सनसनी फैला दी है. लेकिन सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अंकित को किसने मारा? सवाल ये है कि आख़िर अंकित को निशाना क्यों बनाया गया? इस कहानी की कड़ियां जुड़ती हैं अंकित के उस गाने “भरी कोर्ट में गोली मारेंगे” से, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी से जुड़ी घटना की झलक दिखाई गई थी. पुलिस की जांच में इसके अलावा एक बड़े नेटवर्क और पुरानी गैंगवार की विरासत का एंगल भी सामने आया. इस कहानी में गोगी गैंग, टिल्लू ताजपुरिया, जेल में बैठे कथित हैंडलर्स, फरार शूटर्स और कनाडा-अमेरिका में मौजूद कुछ लोग हैं. Crime Branch के इस ख़ास एपिसोड में जानिए अंकित बालियान की पूरी कहानी - उनके संघर्ष और म्यूज़िक करियर से लेकर उस आख़िरी शाम तक. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.
    21 min
  • Underworld Don ने Dawood Ibrahim, Bollywood और Mumbai Mafia पर क्या खुलासा किए?: Crime Branch
    मुंबई अंडरवर्ल्ड की वो कहानी, जो किसी फ़िल्म से कम नहीं. Crime Branch के 100वें एपिसोड में आपका स्वागत है, जिसमें हमारे साथ हैं श्याम किशोर गरिकापट्टी, जिन्हें पुलिस ने एक दौर में “ब्लैक स्कॉर्पियन” का नाम दिया था. एक मिडिल क्लास परिवार से आने वाला लड़का, जिसका सपना एयर फ़ोर्स में पायलट बनने का था, आखिर कैसे मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में पहुंच गया? कॉलेज के दिनों में ऑडियो कैसेट बेचने के एक छोटे से विवाद से शुरू हुआ सफ़र उन्हें वरदराजन मुदलियार, दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन, बड़ा राजन, अरुण गवली और सुभाष सिंह ठाकुर जैसे अंडरवर्ल्ड के बड़े नामों के करीब ले गया. इस बातचीत में श्याम किशोर बताते हैं उस दौर की कई अनसुनी और हैरान करने वाली कहानियां. दाऊद इब्राहिम और करीम लाला के सामने हुई वो मीटिंग, जहां उन्होंने क़ुरान पर हाथ रखने से इनकार कर दिया, वरदा भाई से मिलना, दाऊद से बग़ावत, अरुण गावली से मुलाकात, पुलिस हिरासत और टॉर्चर, मुंबई के अलग-अलग इलाकों पर. ये पॉडकास्ट एक ऐसे इंसान का कबूलनामा है, जिसने अपराध, गैंगवार, पुलिस, जेल और मौत के साए को बहुत करीब से देखा. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    1 hr 9 min

About Crime Branch

From the publisher's feed

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें…