दिल की बातें

दिल की बातें

By Harsha ThakkerEducationSelf-Improvement
Download on the App Store

दिल की बातें episodes

  • Karm pradhan jivan कर्म प्रधान जीवन
    कर्म-प्रधान विश्व रचि राखा’ यह उक्ति श्रीमदभगवद गीता के इस सिद्धांत या कर्मवाद सिद्धांत पर आधारित है कि ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन:’ अर्थात इस संसार में बिना फल या परिणाम की चिंता किए निरंतर कर्म करते रहना ही मानव का अधिकार अथवा मानव के वश की बात है। दूसरे रूप में इस कथन की व्याख्या इस तरह भी की जा सकती है-फल की चिंता किए बिना जो व्यकित अपने उचित कर्तव्य-कर्म करता  रहता है, उसे अपने कर्म के अनुसार उचित फल अवश्य मिलता है। अच्छे कर्मों का अच्छा और बुरे कर्मों का अवश्यंभावी बुरा फल या परिणाम, यही मानव-नियति का अकाटय विधान है। इस कर्मवाद के सिद्धांत के विवेचन से जो संकेतार्थ या ध्वन्यार्थ प्राप्त होता है, वह यह कि विधाता ने संसार को बनाया ही कर्म-क्षेत्र और कर्म-प्रधान है। जो व्यक्ति मन लगाकर अपना निश्चित कर्तव्य कर्म करता जाता है, अंत में सफल, सुखी और समृद्ध वही हुआ करता है। इसके विपरीत जो व्यक्ति भाज्य के सहारे बैठे रहते हैं, तनिक-सी असफलता पर भाज्य का अर्थात भाज्य खराब होने का रोना रोने लगते हैं, जिनमें अपने मन पर काबू नहीं, कर्म के प्रति निष्ठा और समर्पण -भाव नहीं, आत्मविश्वास नहीं हुआ करता, वे निरंतर असफलता का ही सामना किया करते हैं। उन्हें भूल जाना चाहिए कि कभी वे लोग सुख-शांति और स्वाभाविक समृद्धि के पास तक भी फटक सकेंगे। और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    3 min
  • Safalta
    इस दुनिया में हर कोई अपने जीवन में सफल होने का प्रयास करता है। मैंने अपने जीवन में आज तक ऐसा कोई व्यक्ति नहीं देखा जो असफलता की इच्छा रखता हो। आपने एकलव्य का नाम अवश्य सुना होगा जो कि एक शूद्र जाती से था। महान महाकाव्य महाभारत में एकलव्य की कहानी कड़ी मेहनत का एक बड़ा उदहारण है, जिसने अपनी कड़ी मेहनत के कारण बिना किसी गुरु के संरक्षण में अपनी सफलता को साबित किया।आपने कभी किसी चींटी को भोजन का टुकड़ा ले जाते हुए देखा है? कई बार वो जो खाना ले जाती है वो कई गुना भारी होता है कि वह खाना बीच में ही गिर जाती हैं। इसके बावजूद भी चींटियां कभी निराश नहीं होती हैं और फिर से वो उसे ले जाने की कोशिश में लग जाती हैं। मुझे लगता है कि यह कड़ी मेहनत का एक सबसे अच्छा उदहारण है, जो हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    4 min
  • किताबें इन्सानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं.
    कहते हैं किताबें इन्सानों की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. जैसे व्यक्ति अपने  दोस्त का हर पल, हर घड़ी, हर मुश्किल में साथ देते हैं, वैसे ही किताबें भी हर विषम परिस्थिति में मनुष्य की सहायक होती है. किताबों में हर मुश्किल सवाल, परिस्थिति का हल छुपा होता है. इंसान किसी भी दुविधा में रहे, किताबों को पढ़ने से, समझने से उसकी सोच का विस्तार होता है. कुछ लोग किताबें पढ़ने के शौकीन होते हैं. उन्हें तरह तरह की किताबों को संग्रह करना अच्छा लगता है. और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    4 min
  • Time is precious
    Time is precious - samay ka dhyan aap nahi rakhenge to samay apka dhyan nahi rakhega. Samay bahut kimati hai.
    2 min
  • Kahani -1 Bhagya ko koi nahi badal sakta
    ♦️♦️♦️ रात्रि कहांनी ♦️♦️♦️
    *👉🏼भाग्य में लिखा मिट नहीं सकता 🏵️
    🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅🔅
    चंदन नगर का राजा चंदन सिंह बहुत ही पराक्रमी एवं शक्तिशाली था । उसका राज्य भी धन-धान्य से पूर्ण था । राजा की ख्याति दूर-दूर तक फैली थी ।
    एक बार चंदन नगर में एक ज्योतिषी पधारे । उनका नाम था भद्रशील । उनके बारे में विख्यात था कि वह बहुत ही पहुंचे हुए ज्यातिषी हैं और किसी के भी भविष्य के बारे में सही-सही बता सकते हैं । वह नगर के बाहर एक छोटी कुटिया में ठहरे थे ।
    उनकी इच्छा हुई कि वह भी राजा के दर्शन करें । उन्होंने राजा से मिलने की इच्छा व्यक्त की और राजा से मिलने की अनुमति उन्हें सहर्ष मिल गई । राज दरबार में राजा ने उनका हार्दिक स्वागत किया । चलते समय राजा ने ज्योतिषी को कुछ हीरे-जवाहरात देकर विदा करना चाहा, परंतु ज्योतिषी ने यह कह कर मना कर दिया कि वह सिर्फ अपने भाग्य का खाते हैं । राजा की दी हुई दौलत से वह अमीर नहीं बन सकते ।
    राजा ने पूछा - "इससे क्या तात्पर्य है आपका गुरुदेव ?"
    "कोई भी व्यक्ति अपनी किस्मत और मेहनत से गरीब या अमीर होता है । यदि राजा भी किसी को अमीर बनाना चाहे तो नहीं बना सकता । राजा की दौलत भी उसके हाथ से निकल जाएगी ।"
    यह सुनकर राजा को क्रोध आ गया ।
    "गुरुदेव ! आप किसी का हाथ देखकर यह बताइए कि उसकी किस्मत में अमीर बनना लिखा है या गरीब, मैं उसको उलटकर दिखा दूंगा ।" राजा बोले ।
    "ठीक है, आप ही किसी व्यक्ति को बुलाइए, मैं बताता हूं उसका भविष्य और भाग्य ।" ज्योतिषी ने शांतिपूर्वक उत्तर दिया ।
    राजा ने अपने मंत्री को चुपचाप कुछ आदेश दिया और कुछ ही क्षणों में एक सजा-धजा नौजवान ज्योतिषी के सामने हाजिर था । ज्योतिषी भद्रशील ने ध्यान से उस व्यक्ति का माथा देखा फिर हाथ देखकर कहा - "यह व्यक्ति गरीबी में जन्मा है और जिन्दगी भर गरीब ही रहेगा । इसे खेतों और पेड़ों के बीच कुटिया में रहने की आदत है और वहीं रहेगा ।"
    राजा चंदन सिंह सुनकर हैरत में पड़ गया, बोला - "आप ठीक कहते हैं, यह सजा-धजा नौजवान महल के राजसी वस्त्र पहनकर आया है, परंतु वास्तव में यह महल के बागों की देखभाल करने वाला गरीब माली है । परंतु गुरुदेव एक वर्ष के भीतर मैं इसे अमीर बना दूंगा । यह जिन्दगी भर गरीब नहीं रह सकता ।"
    राजा का घमंड देखकर ज्योतिषी ने कहा - "ठीक है, आप स्वयं प्रयत्न कर लीजिए, मुझे आज्ञा दीजिए ।" और ज्योतिषी भद्रशील चंदन नगर से चले गए ।
    और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    9 min
  • Samay balwan
    Samay balwan - Samay se bada koi nahi, samay se balwan kuchh nahi, so samay ko mahatwa dijie... और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    1 min
  • Prashansa kijie
    Prashansa kijie -आप जिसकी भी प्रशंसा करते हैं वह एक कला बन जाती है। यदि आपको पत्थरों का एक ढेर दिखे तो इसे आप एक ढेर ही समझोंगे, लेकिन यदि किसी ने उन्ही टुकड़ों को व्यवस्थित संजो कर रख दिया तो आप उसकी प्रशंसा करेंगे,... और ऐसी ही अनेक बातें.. जानने के लिए सुनते रहिए.. दिल की बातें….टाटा..Bby ..take care.. See you..Save trees🌲🌳🌴Save life..Stay tune.. Stay Safe.. 👍
    3 min

About दिल की बातें

From the publisher's feed

This show will include Short stories, poems, Shayaries, inspirational talks,

More shows like दिल की बातें

Voice of Life by Deepaq K Sharma

Voice of Life

0 Listeners