Learn Hindi with HindiPod101!
Don't forget to stop by HindiPod101.com for more great Hindi Language Learning Resources!
-------Lesson Dialog-------
----Formal Hindi----
साक्षात्कार कैसे करें
साक्षात्कार क्या होता है?
क्या आप किसी व्यक्ति या विषय के बारे में अधिक जानना चाहते हैं?
किसी को जानने का एक मज़ेदार तरीका है एक साक्षात्कार करना।
एक साक्षात्कार ऐसी बैठक होती है जिसमें आप प्रश्न पूछते हैं।
साक्षात्कार आसान और मज़ेदार होते हैं!
किसका साक्षात्कार किया जाए
क्या आप अपने दादा-दादी या नाना-नानी या पड़ोसी को बेहतर जानना चाहते हैं?
या हो सकता है कि आप अपने शिक्षक या दोस्त को बेहतर जानना चाहते हों।
ज़्यादातर लोग अपनी ज़िंदगी के बारे में बातें साझा करके ख़ुश होते हैं।
पूछने के लिए प्रश्न
मान लीजिए कि आप अपने दादा के बारे में जानना चाहते हैं।
आप उनसे उनके जीवन के अलग-अलग दौर के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं।
बचपन
1. आप कौन-से साल में पैदा हुए थे?
2. आपका जन्म कहाँ हुआ था?
3. आप कौन-से शहर या गाँव में पले-बढ़े थे?
4. क्या आपके पास कोई पालतू जानवर थे?
5. जब आप मेरी उम्र के थे, उस समय के बारे में आपको सबसे ज़्यादा क्या याद है?
वयस्क होने पर
1. आप कौन-सी नौकरी करते थे?
2. आप दादी से कैसे मिले?
3. आप कितनी अलग-अलग जगहों पर रह चुके हैं?
4. वह कौन-सी जगह थी जहाँ पर आपने अपनी पसंदीदा छुट्टी बिताई थी?
अब
1. अब आपकी उम्र क्या है?
2. आपकी पसंदीदा फ़ुरसत की गतिविधियां क्या हैं?
3. आपको किस बात पर सबसे ज़्यादा गर्व है?
4. अपनी ज़िंदगी के बारे में कौन-सी तीन चीज़ें आपको बेहद पसंद हैं?
अपने दादा से कहें कि वे आपको दिखाने के लिए एक पुरानी फोटो लेकर आएं।
उनसे अपने जीवन के बारे में एक ऐसी वस्तु लाने के लिए भी कहें जो आपको आश्चर्यचकित कर दे।
क्या लेकर आना चाहिए
अगर हो सके, तो साक्षात्कार के लिए अपने दादा के साथ आमने-सामने मिलें।
साक्षात्कार करने के लिए यह एक अच्छा तरीका होता है।
अपने नोट्स लिखने के लिए अपने साथ एक नोटबुक और पेंसिल भी लेकर आएं।
सवालों की अपनी सूची लाना न भूलें!
साक्षात्कार के लिए एक कैमरा और रिकॉर्ड करने का कोई माध्यम लाना याद रखें।
हो सकता है कि आप इसे बाद में सुनना चाहें।
साक्षात्कार के दौरान
साक्षात्कार के लिए समय पर या समय से पहले पहुँचें।
आपसे मिलने के लिए अपने दादा को धन्यवाद दें।
साक्षात्कार को दिलचस्प बनाने के लिए विवरण पूछें।
जब आपके दादा बात कर रहे हों, तो बहुत सारे नोट्स लिखें।
अगर आपको कोई बात समझ नहीं आती है, तो पूछें।
साक्षात्कार समाप्त होने के बाद अपने दादा का फिर से धन्यवाद दें।
साक्षात्कार के बाद
घर पहुँचने के तुरंत बाद और ज़्यादा नोट्स बनाएं।
उस समय आपको साक्षात्कार के बारे में अधिक याद रहेगा।
और ज़्यादा याद करने के लिए रिकॉर्डिंग को फिर से सुनें।
अपने साक्षात्कार को एक रिपोर्ट की तरह लिखें।
अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे साझा करें।
साक्षात्कार करने से आपने क्या सीखा?
----Formal English----
HOW TO INTERVIEW
WHAT IS AN INTERVIEW?
Do you want to learn more about a person or subject?
A fun way to learn is to interview someone.
An interview is a meeting where you ask questions.
Interviews are easy and fun!
WHO TO INTERVIEW
Do you want to know a grandparent or neighbor better?
Maybe you want to get to know your teacher or a friend.
Most people are happy to share about their lives.
QUESTIONS TO ASK
Let’s say you want to learn about your grandpa.
You can ask him questions about different times in his life.
EARLY LIFE
1. What year were you born?
2. Where were you born?
3. Did you grow up in the city or country?
4. Did you have any pets?
5. What do you remember most from when you were my age?
BECOMING A GROWN-UP
1. What was your job?
2. How did you meet Grandma?
3. How many different places have you lived?
4. Where did you go on your favorite vacation?
NOW
1. How old are you now?
2. What are your favorite hobbies?
3. What are you most proud of?
4. What are three things you love about your life?
Ask your grandpa to bring an old picture to tell you about.
Also ask him to bring something about his life that will surprise you.
WHAT TO B [...]