
Sign up to save your podcasts
Or


क्या कोई मेसेज फॉरवर्ड करने से पहले आप यह सोचते है के उसका किसी और की ज़िन्दगी पे क्या असर होगा ? बिना सोचे समझे मेसेजेस फॉरवर्ड करने की गलती हम में से बहुत लोग करते है। ऐसे ही एक फॉरवर्ड किये गए मेसेज के कारण समर की ज़िन्दगी में बड़ा तूफ़ान आया , और इसी के बारे में है आज की कहानी।
क्या आप को पता है के समाज में डर या आक्रोश पैदा करनेवाले मेसेजेस फॉरवर्ड करने पर, मेसेज भेजनेवाले पे क़ानूनी कार्रवाई भी हो सकती है? ऐसे मेसेजेस फॉरवर्ड करने से खुद को रोके और औरोंको भी।
डिप्रेशन पूरी तरह से ठीक हो सकता है , ये बताने का प्रयास शरण की कहानी द्वारा किया गया है। डिप्रेशन से उभर के शरण ने फिर से अपनी ज़िन्दगी पुरे जोश के साथ जीने का जज़्बा दिखाया। और इस अब में उसके परिजनों ने उसका पूरी तरह साथ दिया।
शरण का इलाज शुरू ही हुआ था के अचानक उसके घरवालों ने दवाइयां बंद करने के बारे में सोचा। क्या शरण की ट्रीटमेंट रोकने की गलती उसके घरवालों ने की ? जानने के लिए सुनिए साथ साथ का यह दूसरा भाग।
#galatinama #mentalhealth #depression #letsfightdepression #medication #treatment #starbucks #happiness #ambience
डिप्रेशन के बारे में समाज में कईं गलत मान्यताएँ है। शरण की कहानी सुनाने का हेतु यही है, के हम अपनी गलत धारणाओंको बदले। मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को सबसे ज्यादा जरूरत होती है प्यार और मनोचिकित्सक के सलाह की । ऐसे वक्त में ये बहुत जरूरी है के हम अपने परिजनोंको हाथ थामे और उनका साथ निभाएं।
काफी बार लोग कहते है के long distance relationship अक्सर नाकाम हो जाते है। पर यह सही नहीं है। कितने ही लोग साथ रहकर भी साथ नहीं होते। और कुछ लोग होते तो है एक दुसरे से काफी दूर, पर उनके दिल इस कदर जुड़े होते है के मीलों के फासले उनके रिश्ते का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। बस लोग कहते है इसलिए long distance relationship दूर भागना सही नहीं, यह ही बताना इस कहानी का मकसद है।
इंसान अगर एक ही गलती बार बार करने लगे तो वह गलती उसके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाती है। इस गलती को कोई ज़िंदगीभर नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता, और कई बार ऐसी गलतियों भारी कीमत चुकानी पड सकती है। कुछ गलतियों के बार बार दोहराए जाने से तो रिश्ते भी टूट सकते है। ऐसी ही एक गलती श्वेता बार बार कर रही थी। क्या थी वो गलती ? और उस गलती का अंजाम क्या हुआ ? ये जानने के लिए सुनिए- 'सावधान ! रिश्ते टूटते भी है !'
क्या खाना बनाना एक जीवन कौशल नहीं है ? फिर भी हम में से बहुत सारे लोग खाना पकाना सीखने से कतराते क्यों है ? आज के दौर में हर एक को खाना बनाना आना ही चाहिए। क्यों ? इस क्यों का जवाब आप को मिलेगा गलतीनामा के इस एपिसोड में। :)
प्यार में लोग अक्सर खर्चीले हो जाते है। मगर कठिन वक्त में पैसे की कमी, रिश्तों में तनाव ला सकती है। किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए, रिश्ते में प्यार , विश्वास और समझदारी के साथ साथ, अच्छा फाइनैंशियल प्लानिंग भी जरूरी होता है। पैसों का अभाव रिश्तों पर बुरा असर डाल सकता है। इसी बात को समझ के दिव्या ने कबीर और अपना रिश्ता कैसे बचाया - इसी बात की है यह कहानी।
We often forget ourselves in a relationship. While we spend time with our partner, we shouldn't forget about our 'Me Time'! This will help us keep our relationship breathing and blooming. If you are in a relationship that is overwhelming then it's a good idea for you to take a little break and explore the solution. :)
From the publisher's feed