4 हफ्ते में छुटकारा पाएं पेट की चर्बी से, मोटापे से मुक्ति पाएँ, पेट की चर्बी कम करने के उपाय, पेट की चर्बी घटाने के आसान घरेलू नुस्खे: अगर आप उन लोगों में से है जो पेट की चर्बी कम करने का मन बना रहे है तो आपको सिर्फ अपने जीने का अंदाज को बदलना होगा। जाहिर सी बात है कि सिर्फ सोचते रहने से तो वजन कम होने से रहा। यानी अगर आप अपना लुक बदलना चाहते हैं, तो आपको अपने आपको बदलना होगा। बस एक बार ठान लें तो 1 महीने से भी कम समय में आप अपनी बड़ी हुई तोंद से छुटकारा पा सकते हैं। Be Practical! एक या दो दिन में ऐसा कोई चमत्कार नहीं होने वाला। शामिल कीजिये इन उपायों की अपनी दिनचर्या में और लगाइये अपनी पर्सनालिटी में चार चाँद। प्रॉपर रेस्ट और कम से कम रोजाना सात घंटे की नींद जरूरी है सात घंटे की नींद फिटनेस की ओर पहला कदम है। रात में देर तक जागने के कारण आपके शरीर में कुछ ऐसे हार्मोंन बनते हैं, जो आपको मीठा खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। अपनी सुबह की शुरुआत नींबू पानी से करें। गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिला लें। अप्प नमक की जगह शहद भी डाल सकते हैं। पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने का यह कारगर उपाय है। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म तो दुरुस्त रहता ही है साथ ही वजन कम करने में भी सहायक है। मीठे पदार्थ जैसे, मिठाई, मीठे पेय पदार्थ, आइसक्रीम और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रहें। इन चीज़ें के इस्तेमाल से आपके पेट और जांघों पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है। शरीर को स्वस्थ और पेट की चर्बी कम करने के लिए पानी का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें।
यह बेहद कारगर उपाय है। लेकिन पानी को धीरे एक-एक घूँट करके पीना चाहिए। मसलन पानी को ऐसे पियें जैसे चाय पीतें हैं। पानी अधिक पीने से शारीर की गंदगी बहार निकलती है। और तेज भूख भी कम हो जाती है। रोजाना सुबह लहसुन की दो तीन कलियां चबाना और ऊपर से नींबू पानी पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट की चर्बी और वजन कम करने की प्रक्रिया दोगुनी करने के साथ यह आपके शरीर में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होने लगता है। मांसाहार का त्याग करें। मांसाहारी भोजन से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप वाकई अपनी चर्बी कम करना चाहते हैं तो बेहतर है कि आप मांसाहार छोड़कर शाकाहारी भोजन अपनायें। बादाम में विटामिन ई और प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके सेवन से व्यक्ति का पेट लंबे समय तक भरा रहता है। हालांकि, उनमें कैलोरी की मात्रा थोड़ी अधिक होती है, लेकिन वे पेट का मोटापा नहीं बढ़ाते। हफ्ते में एक दिन उपवास करना शरीर के लाभकारी हो सकता है। इस दौरान सिर्फ पेय पदार्थों या फलों का सेवन करें जैसे नींबू पानी, दूध, जूस, सूप इत्यादि चीजों को प्राथमिकता दें। आप चाहें तो सब्जियों का सलाद या फ्रूट सलाद खा सकते हैं। सलाद शरीर के फायदेमंद होने के साथ पेट की चर्बी और वजन घटाने में भी कारगर है।
Subscribe to our youtube channel: Sahil Book House
Follow us- : facebook, instagram, Pinterest, linkedin
Contact us : 761, Main Road Burari, Delhi-110084. Ph : 011-27611116, 27611349, 27611546 Mob no. +91 8745934332, +91 9899592933, +91 8076745950, +91 9354481829
E-mail: [email protected]
Website : sawanonlinebookstore.com