Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
Listening Platform with Shashi Bhooshan: Hamari Aavaaz शशिभूषण के साथ सुनने का साझा मंच: हमारी आवाज़... more
FAQs about Hamari Aavaaz हमारी आवाज़:How many episodes does Hamari Aavaaz हमारी आवाज़ have?The podcast currently has 191 episodes available.
November 04, 2020सहर्ष स्वीकारा हैमुक्तिबोध की प्रतिनिधि कविताओं में से एक सहर्ष स्वीकारा है प्रेमपूर्ण और अत्यंत प्रेरक कविता है। इस कविता में जीवन के सब सुख दुःख, संघर्ष- अवसाद, उठा-पटक सम्यक भाव से स्वीकार करने का भाव है। यह कविता हमें प्रेरणा, प्रेम और मानवीय मूल्यों के प्रति सहज समर्पित रहने का भी बोध कराती है।...more3minPlay
October 27, 2020जॉर्ज पंचम की नाकजॉर्ज पंचम की नाक कमलेश्वर की प्रतिनिधि कहानी है। यह कहानी औपनिवेशिक दासता के कारण और उसके गहरे दीर्घकालिक प्रभाव में नौकरशाही, कला, मीडिया और राजनीति की मानसिक ग़ुलामी की सजीव दास्तान है।...more17minPlay
October 26, 2020तोलस्तोय की कहानी ज़ार के लिए प्रार्थना करने वाले मेढ़कविश्व के महान कहानीकार और उपन्यासकार लेव तोलस्तोय की यह कहानी पीपीएच(प्रा.) लिमिटेड से प्रकाशित किताब 'बच्चो सुनो कहानी' में संकलित है।...more2minPlay
October 11, 2020विद्रोही की कविता नूर मियाँरामशंकर यादव विद्रोही की कविताएं सरोकार और क्रांतिकारिता की मिसाल हैं। नूर मियां कविता में एक ऐसी स्मृति है जो भारत की मनुष्यता और मिली जुली संस्कृति की स्मृति है।...more4minPlay
October 09, 2020लुइस ग्लुक की कविता एक फ़ैंटेसी2020 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमेरिकन कवयित्री लुईज ग्लुक की इस कविता का अनुवाद हिंदी के जाने माने कवि कुमार अम्बुज ने किया है। बकौल कुमार अम्बुज जी "उनकी कुछ कविताएँ पढ़ी हैं। उनके संचयिता संग्रह में से एक कविता A Fantasy का फौरी अनुवाद, बतौर उनके सम्मान के लिए, बधाई के साथ। यह कविता संग्रह 'अराराट' में संकलित है।"...more3minPlay
September 30, 2020फिराक़ गोरखपुरी की ग़ज़लजो मुझको बदनाम करे हैं काश वे इतना सोच सकेंमेरा परदा खोले हैं या अपना परदा खोले हैं।...more4minPlay
September 29, 2020रज़िया सज्जाद ज़हीर की कहानी नमकनमक एक कालजयी कहानी है। ऐसी कहानी जो भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों के दिल में बसी अपने वतन के लिए मोहब्बत की अमिट दास्तान है। निःशब्द कर देने वाला और दिल को दरिया बनाने वाला अविस्मरणीय मार्मिक क़िस्सा। इस कहानी की व्याख्या नहीं हो सकती। इसका मूल्यांकन मोहब्बत को आज़माना होगा। इस कहानी का एक-एक वाक्य दिल को आंखों से होकर ज़बान की ओर उमड़ता दाद का झरना बना देता है। कहानी जिसके वाक्य दर वाक्य जज़्बात और इंसानियत के लेख हैं।...more22minPlay
September 28, 2020शेखर जोशी की कहानी गलता लोहा'गलता लोहा' शेखर जोशी की प्रतिनिधि कहानियों में से एक है। कहानी कला की दृष्टि से यह कहानी एक श्रेष्ठ कहानी है। 'गलता लोहा' समाज के जातिगत विभाजन को गहराई और कई कोणों से उदघाटित करती है। यह कहानी श्रम आधारित बंधुता सम्मान समता की ओर प्रवृत्त करती है।...more23minPlay
July 03, 2020मेरे मरते मर जायेगा ईश्वर भी : फिरोज़ ख़ानफिरोज़ ख़ान की कविता 'मेरे मरते मर जायेगा ईश्वर भी' से हमारा सामना ओझल रहने वाले एक दारुण सत्य से होता है। वह सत्य क्या है ? इंसान के मरने पर वे सब मरते हैं, जो उसके भीतर जीवित होते हैं। यहां तक कि माँ भी मरती है और ईश्वर भी मर जाता है।...more4minPlay
July 03, 2020रामवृक्ष बेनीपुरी का रेखाचित्र बालगोबिन भगतरामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा लिखित रेखाचित्र 'बालगोबिन भगत' एक कबीरपंथी गृहस्थ साधु की खरी दास्तान है। इंसानियत से भरी अनूठी सच्ची जीवन कथा। सामाजिक सोद्देश्यता और व्यक्तिगत त्याग के संयोग से निर्मित जिसमें श्रम की आभा है एक साधारण इंसान की इससे विलक्षण अमिट कथा दूसरी हो नहीं सकती। हम जैसे- जैसे बालगोबिन भगत के स्मृति शेष जीवन में प्रवेश करते हैं मन निर्मल, कर्मठ और उदात्त होने लगता है। इस अप्रतिम रेखाचित्र में खेतीबारी करने वाले एक आम इंसान के जीवन की सार्थकता को जो संगीत, सौजन्य और लोकधर्म से ओतप्रोत है आत्मीयता और गहराई से चित्रित किया गया है। एक साधारण इंसान में विधवा विवाह के प्रति जैसी सहज दृष्टि देखने में आती है वह लोगों में बल और प्रेरणा भरने वाली है। रेखाचित्र पूरा पढ़ते-पढ़ते बालगोबिन भगत एक पथ प्रदर्शक उदाहरण की तरह दिल में बस जाते हैं।...more19minPlay
FAQs about Hamari Aavaaz हमारी आवाज़:How many episodes does Hamari Aavaaz हमारी आवाज़ have?The podcast currently has 191 episodes available.