Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
इसमें "हैरी पॉटर और पारस पत्थर" भाग 1 का पहला अध्याय प्रसारित किया गया है। जिसका नाम है- "वह लड़का जो ज़िंदा बच गया"।... more
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.
August 12, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 20 ज़ेनोफ़िलियस लवगुडबीडल की कहानियां' पुस्तक पर बने उस तिकोनी आँख जैसे निशान को हर्माइनी गॉडरिक्स हॉलो की एक समाधि पर भी बना देख चुकी थी। उसे पक्का यकीन हो गया था कि इसका सम्बन्ध अवश्य ही वोल्डेमॉर्ट से होगा। इसलिए उसने ज़ेनोफ़िलियस लवगुड के मिलने का प्रस्ताव रखा। हैरी, रॉन तथा हर्माइनी अंतर्धान होकर लवगुड के घर पहुंच गए। क्रिसमस की छुट्टियां होने पर भी लूना वहाँ मौज़ूद नहीं थी , केवल मिस्टर लवगुड ही वहां थे। हैरी ने उनसे उस निशान के विषय में पूछा। उन्होंने कहा-"क्या तुम्हारा इशारा मौत के तोहफ़े के निशान की तरह है"?...more37minPlay
August 11, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 19 सफ़ेद हिरणीहर्माइनी सहित हैरी अंतर्धान होकर एक दूसरे जंगली इलाके में पहुंच गया। रात को उसने देखा कि एक सफ़ेद हिरणी जो कि एक पितृदेव था । हैरी उसके पीछे चलने लगा। अचानक वह ग़ायब हो गई।छड़ी के प्रकाश में हैरी ने देखा कि जमे हुए पानी के कुंड में गरुड़द्वार की तलवार पड़ी है।हैरी बर्फ़ तोड़ कर कुंड में उतर गया। जैसे ही उसने तलवार उठाई होरक्रक्स उसके गले में कस गया,तलवार उसके हाथ से छूट गई।तभी वहां न जाने कहाँ से रॉन पहुँच गया, जिसने हैरी की जान बचाई और तलवार से होरक्रक्स को नष्ट भी कर दिया।...more52minPlay
August 10, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 18 एल्वस डम्बलडोर का जीवन और झूठ का सिलसिलागॉडरिक्स हॉलो में हुए उस हमले के कारण हैरी की छड़ी टूट चुकी थी।इसके साथ ही डम्बलडोर की वह इमेज़ भी, जो हैरी की ताकत थी। वह ख़ुद को ठगा सा महसूस कर रहा था। उसने और हर्माइनी ने अभी अभी रीटा स्कीटर की लिखी वह जीवनी पढ़ी थी जिसमें शैतानी जादूगर ग्रिन्डेलवाल्ड से उनकी दोस्ती का वर्णन था ।डम्बलडोर भी कभी मगलुओं पर शासन करना चाहते थे। वे भी कभी गुप्त कलाओं की ओर आकर्षित हुए थे।यह जानकारी हैरी के लिए एक बड़ा झटका थी।...more30minPlay
August 09, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 17 बाथिल्डा का रहस्यहैरी को बाथिल्डा अपने घर ले जाती है जहां वह साँप में बदल जाती है और हैरी पर हमला कर देती है। हर्माइनी की सहायता से वह जैसे तैसे बच जाता है पर इस विपदा में उसकी छड़ी टूट जाती है।...more45minPlay
August 08, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 16 गॉडरिक्स हॉलोजब रॉन हैरी का साथ छोड़ कर चला गया तो वह हर्माइनी के साथ अंतर्धान होकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमते घूमते आखिर अपने जन्म स्थान गॉडरिक्स हॉलो पहुंच गया। वहाँ उसने अपने माता-पिता की समाधि पर अपनी श्रद्दांजलि अर्पित की। वहां उसने डम्बलडोर की माँ तथा उनकी बहन की भी समाधि देखी।...more52minPlay
August 07, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 15 पिशाच का प्रतिशोधप्राणभक्षियों से बचते हुए कुछ लोग उधर की तरफ आ गए (जिनमें टोंक्स के पिता टेड, हैरी का सहपाठी डीन थॉमस और दो पिशाच थे।) जहां हैरी का टेंट था। उन लोगों की बातचीत से उसे पता चला की हॉगवर्ट्स में ज़िनी नेविल और लूना ने गरुड़द्वार की तलवार चुराने की कोशिश की थी। तब उसे सुरक्षित रखने के लिए वह तलवार ग्रिनगॉट बैंक में प्रोफेसर स्नेप ने रखवा दी। पिशाच ग्रिपहुक ने बताया कि वह तलवार नकली थी । असली तलवार नहीं पता कि कहां थी।...more47minPlay
August 06, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 14 चोरहैरी रॉन और हर्माइनीजंगल में टेंट लगाकर ,चारों तरफ सुरक्षात्मक मंत्रों के सुरक्षा कवच में रहने लगे। जहां हैरी ने देखा कि ग्रैगरोविच को यातना देकर वोल्डेमोर्ट उससे किसी चीज के बारे में पूछ रहा है । ग्रैगरोविच ने उसे बताया कि वह चीज अब उसके पास नहीं है। उसे किसी ने चुरा लिया था।...more33minPlay
August 05, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 13 मगलू जादूगर जन्म- पंजीकरण आयोगजादू मंत्रालय में अनेक रुकावटों का सामना करते हुए आखिरकार हैरी होरक्रक्स बन चुके उस लॉकेट को अम्बरीज़ के गले से प्राप्त करने में कामयाब हो गया । मंत्रालय में मगलू परिवार के जादूगरों को वहां से छुड़ाते हुए हैरी, रॉन और हर्माइनी अंतर्धान होते समय ग्रिमॉल्ड चौक न पहुंचकर जंगल में पहुंच गए। रॉन विभक्त होने के कारण घायल हो गया था। अब उन्हें दुःख था कि वे अब उस जगह कभी नहीं पहुंच पाएंगे जहां क्रीचर उनके लिए भोजन तैयार कर के उनका इंतज़ार कर रहा होगा।...more46minPlay
August 04, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 12 जादू ही शक्ति हैहैरी, रॉन और हर्माइनी जादू मंत्रालय में भेष बदलकर घुस गए। वहां वे अंबरिज़ की तलाश में पहुंचे थे ताकि उससे वह लॉकेट जो कि होरक्रक्स बन चुका था, हासिल किया जा सके । किंतु वहां जैसे मुसीबतें उनका इंतजार ही कर रही थी।...more49minPlay
August 03, 2022भाग 7 हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े अध्याय 11 रिश्वततीसरे दिन क्रीचर मंडंगस को लेकर लौटा। उसने हैरी को बताया कि उसने वह लॉकेट बेचने की कोशिश की थी। तब मंत्रालय की एक जादूगरनी ने लाइसेंस न होने के कारण उसे पकड़ लिया था और फिर उस लॉकेट को पसंद करते हुए कहा था कि -"अगर यह लॉकेट तुम मुझे दे देते हो तो मैं तुम्हें छोड़ दूंगी ।" मंडंगस ने उसे वह लॉकेट दे दिया। वह दरअसल डोलोरेस अंबरिज़ थी।...more45minPlay
FAQs about Harry Potter Reading In Hindi:How many episodes does Harry Potter Reading In Hindi have?The podcast currently has 191 episodes available.