बीडल की कहानियां' पुस्तक पर बने उस तिकोनी आँख जैसे निशान को हर्माइनी गॉडरिक्स हॉलो की एक समाधि पर भी बना देख चुकी थी। उसे पक्का यकीन हो गया था कि इसका सम्बन्ध अवश्य ही वोल्डेमॉर्ट से होगा। इसलिए उसने ज़ेनोफ़िलियस लवगुड के मिलने का प्रस्ताव रखा। हैरी, रॉन तथा हर्माइनी अंतर्धान होकर लवगुड के घर पहुंच गए। क्रिसमस की छुट्टियां होने पर भी लूना वहाँ मौज़ूद नहीं थी , केवल मिस्टर लवगुड ही वहां थे। हैरी ने उनसे उस निशान के विषय में पूछा। उन्होंने कहा-"क्या तुम्हारा इशारा मौत के तोहफ़े के निशान की तरह है"?