Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सबको चाहिए खबरें सुपरफास्ट। देश-विदेश और राजनीति, entertainment जगत, खेल और Business की दुनिया में क्या हो रहा है, यह सभी जानना चाहते हैं। अगर आप खबर पढ़ना या देखना नहीं चाहते हैं तो जनसत्ता सुर्खियां... more
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.
April 11, 2024इस अवसर पर स्टॉक मार्केट बंद | रुपया-पैसा | 11.April| 7 PMदेशभर में आज गुरुवार यानी 11 अप्रैल 2024 को ईद-उल-फित्र (Ramzan Id) मनाया जा रहा है. इस अवसर पर स्टॉक मार्केट बंद (Stock Market Shut Today) है. यानी बीएसई (BSE- Bombay Stock Exchange) और एनएसई (NSE- National Stock Exchange) पर आज ईद (Id-Ul-Fitr) के दिन कारोबार नहीं होगा. गुरुवार को ईद के मौके पर भारतीय स्टॉक मार्केट के अलावा, बॉन्ड मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी ट्रेडिंग नहीं होगी. कल यानी 12 अप्रैल को बाजार में सामान्य काम काज होगा. BSE की वेबसाइट के मुताबिक, 11 अप्रैल को कैश, डेरिवेटिव्स और SLB, या सिक्योरिटीज के लेंडिंग और बॉरोइंग सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होगी. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर रमादान ईद को देखते हुए सुबह ट्रेडिंग नहीं होगी और बाजार शाम के सेशन के लिए खुलेगा. MCX पर सुबह 9 बजे से 5 बजे तक और 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक ट्रेडिंग होती है...more3minPlay
April 11, 2024हरियाणा के महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, कई घायल, छुट्टी के दिन भी हो रही थी पढ़ाई | सुर्खियां | 10.April| 5 PMहरियाणा के महेन्द्रगढ़ में उनहानी गांव के पास जीएल पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 6 बच्चों की मौत हो गई। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। कई बच्चों को चोट आई है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल खुलने को लेकर स्कूल प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरटेक करने के कारण बस हादसे का शिकार हुई है।जीएल पब्लिक स्कूल की बस कनीबा कस्बे के नजदीक कनीना-दादरी सड़क मार्ग के गुजर रही थी। इसी दौरान उन्हानी गांव के पास बस पलट गई। चश्मदीरों का कहना है कि पहले बस एक पेड़ से टकराई थी इसके लिए अनियंत्रित होकर पलट गई। बस की रफ्तार अधिक होने के कारण कुछ बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि छुट्टी के दिन भी स्कूल को आखिर क्यों खोला गया था।......................................................आरजेडी के मुखिया लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने एक बड़ा बयान दिया है। पाटिलीपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि अगर लोगों ने इंडिया अलायंस को मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सलाखों के पीछे होंगे।पीएम मोदी के इंडिया अलांयस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मीसा भारती ने कहा कि इंडिया गठबंधन है वो 30 लाख रोजगार दे रहा है। इसमें भी उनको तुष्टिकरण नजर आ रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि हम किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रहे हैं, एमएसपी लागू करने की बात कर रहे हैं क्या यह सब तुष्टिकरण है? उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर कौन जवाब देगा।आरजेडी सुप्रीमो की बेटी इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जब भी आते हैं वे हमारे परिवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। जानतें है कि कितना बड़ा भ्रष्टाचार है? मीसा ने कहा कि अगर देश की जनता ने हमकों यानी इंडिया अलायंस को मौका दे दिया तो फिर प्रधानमंत्री से लेकर जितने भी भारतीय जनता पार्टी के नेता है वो सभी जेल के अंदर होंगे।...more4minPlay
April 11, 2024फिलीपींस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर | सुर्खियां | 11.April| 2 PMइजरायल के साथ जारी दुश्मनी के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी अखबार का दावा है कि ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने भारी मात्रा में यूरेनियम जमा किया हुआ है और सप्ताह भर में ही वह तीन परमाणु बम बना सकता है। ईरान के पास इतना यूरेनियम मौजूद है कि वह अपने कई हथियारों को अपग्रेड भी कर सकता है। खबर सामने आने के बाद इजरायल समेत दुनिया के कई देश टेंशन में हैं।वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक तेहरान में भारी मात्रा में यूरेनियम जमा किया गया है। ईरान ने भले ही दावा कर रहा हो कि वह परमाणु बम नहीं बना रहा है लेकिन यूरेनियम जमा करने की बात उसने स्वीकार की है। बता दें कि इजरायल और हमास के बीच पिछले करीब 6 महीने से जंग जारी है। ईरान ने इजरायल से बदला लेने की खुली धमकी दी है। ईरान ने यहां तक कहा है कि अगर इस जंग के बीच अमेरिका भी आता है तो उसे भी अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। दोनों देशों के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब इजरायल ने सीरिया के दमिश्क में मौजूद ईरान के वाणिज्यिक दूतावास पर एयरस्ट्राइक कर दी। इस हमले में 7 ईरानी सैनिकों की मौत हो गई।...more3minPlay
April 11, 2024CM केजरीवाल को झटका, विजिलेंस विभाग ने पीए विभव कुमार को हटाया | सुर्खियां | 11.April| 10 AMदिल्ली के कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ तो दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें पद से हटा दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उन्हें ईडी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।विजिलेंस विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए यानी निजी सचिव विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। विभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।...more4minPlay
April 10, 2024केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, बोले- भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है AAP | सुर्खियां | 10.April| 8:30 PMदिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के रुख पर सवाल उठाए। उनके पास समाज कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वो किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं।मीडिया से बातचीत में राजकुमार आनंद ने कहा, “मैं राजकुमार आनंद मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं, मेरे पास 7 पोर्टफोलियो है लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं इसलिए मैं आज आपको अपना दुख साझा करने आया हूं… मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था की राजनीति बदलेगी लेकिन आज मुझे अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए… आम आदमी पार्टी का जन्म भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था लेकिन आज ही पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।”...more4minPlay
April 10, 2024पुरानी पेंशन करेंगे बहाल, अग्निवीर योजना होगी खत्म, छोटे किसानों को हर महीने 5000, सपा ने घोषणा पत्र में किए कई वादे | | सुर्खियां | 10.Apriलोकसभा चुनाव के लिए अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र पहले ही जारी कर दिया था। और अब समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र (विज़न डॉक्यूमेंट) जारी कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने अपने घोषणापत्र में मनरेगा मजदूरों का मेहनताना बढ़ाने का वादा किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों को एमएसपी दिए जाने की वकालत की. मनरेगा के तहत मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये की जाएगी और कार्य के दिन 150 तक किये जाएंगे....more4minPlay
April 10, 2024इटली में जलविद्युत संयंत्र में विस्फोट, कम से कम तीन लोगों की मौत | सुर्खियां | 10.April| 2 PMउत्तरी इटली में दशकों पुराने एक जलविद्युत संयंत्र में मंगलवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई और पांच श्रमिक घायल हो गए तथा चार अन्य लोग लापता हैं। क्षेत्रीय अग्निशमन प्रमुख ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय अग्निशमन प्रमुख फ्रांसेस्को नोटारो ने ‘स्काई टीजी24’ को बताया कि बोलोग्ना के दक्षिण में बिजली कंपनी एनेल के बर्गी संयंत्र में रखरखाव के काम के दौरान हुए विस्फोट से नौ मंजिला भूमिगत संरचना का एक हिस्सा ढह गया, जिससे आग लग गई और 60 मीटर (200 फुट) की गहराई में बाढ़ आ गई। इमारत की हालत को देखते हुए लापता लोगों को तलाश में बहुत सावधानी बरती जा रही है। गोताखोर उन्हें खोजने में मदद कर रहे हैं। बचाव अभियान के रात तक चलने की संभावना है। अग्निशामकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो में झील के किनारे स्थित बिजली संयंत्र में जमीन के नीचे से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। निकटवर्ती शहर कैमुग्नानो के मेयर मार्को मासिनारा ने ‘स्काई’ से कहा, ‘‘यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक बिजली संयंत्र है। एनेल कंपनी 50 साल से इसका प्रबंधन कर रही है। इससे कई परिवारों को रोजगार मिला है। यहां आज तक कभी कुछ नहीं हुआ। ...हमारी दुनिया ढह गई।’’ उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन लोगों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य दो को कम चोटें आई हैं। कृत्रिम सुवियाना झील का निर्माण 1928-32 में एक बांध के निर्माण से हुआ था और यह बोलोग्ना से लगभग 70 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण पश्चिम में 500 मीटर (1,640 फुट) की ऊंचाई पर एक क्षेत्रीय उद्यान में स्थित है। ‘एनेल ग्रीन पावर’ ने एक बयान में कहा कि बांध को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी साल्वातोर बर्नबेई घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए घटनास्थल पहुंचे। कंपनी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि वह इस ‘‘खौफनाक’’ समाचार पर नजर रखे हुए हैं और उन्होंने पीड़ितों एवं उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।...more3minPlay
April 10, 2024क्या मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ेंगे केजरीवाल? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब क्या विकल्प | सुर्खियां | 10.April| 10 AMलोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को जोरदार झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी गैरकानूनी नहीं है और उनकी रिमांड को भी कोर्ट ने सही ठहराया।दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने जो सबूत जुटाए हैं, उससे यह पता चलता है कि केजरीवाल इस साजिश का हिस्सा हैं। वे शराब नीति को तैयार करने में शामिल थे। कोर्ट ने आगे कहा कि वे केवल नीति तैयार करने में ही नहीं बल्कि रिश्वत की मांग करने में भी शामिल थे। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।...more5minPlay
April 09, 2024दिल्ली हाई कोर्ट से CM केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज | सुर्खियां | 9.April| 8:30 PMदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच आज दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड को चुनौती दी थी और अपनी गिरफ्तारी को गलत बताया था। हालांकि उनकी याचिका खारिज हो गई और उन्हें कोई राहत नहीं मिली। याचिका पर सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी और अब फैसला आया।कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता ने जमानत के लिए याचिका नहीं लगाईं है बल्कि अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। कोर्ट ने कहा याचिकाकर्ता ने गिरफ्तारी को गलत बताया है। कोर्ट ने कहा कि ईडी ने अपराध माना है। कोर्ट ने कहा कि अप्रूवर पर कानून 100 साल पुराना है। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री को विशेषाधिकार नहीं है। केस केंद्र और केजरीवाल के बीच का नहीं बल्कि केजरीवाल और ईडी के बीच का है। इसलिए ये याचिका खारिज की जाती है।दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है और उनकी गिरफ्तारी वैध है। कोर्ट ने फैसले के दौरान पहले ही साफ कर दिया कि याचिका जमानत के लिए नहीं थी बल्कि गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए थी।...more6minPlay
April 09, 2024पूर्णिया में RJD की रणनीति से टेंशन में कांग्रेस नेता | सुर्खियां | 9.April| 5 PMबिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। इंडिया गठबंधन के तहत ये सीट आरजेडी के कोटे में गई लेकिन यहां से कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भर दिया है। कांग्रेस ये सीट आरजेडी से मांग रही थी लेकिन बात नहीं बनी। हालांकि अब भी पप्पू यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल इस सीट पर आरजेडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली करवाने की तैयारी में है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पप्पू यादव के खिलाफ राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे।पप्पू यादव आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अब आरजेडी ने रणनीति बनाते हुए कांग्रेस नेतृत्व को राहुल गांधी की तेजस्वी यादव के साथ एक रैली कराने का अनुरोध भेजा है। हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों दलों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अगर राहुल गांधी रैली करते हैं तो यह पप्पू यादव के लिए बड़ा झटका होगा।...more5minPlay
FAQs about Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines):How many episodes does Jansatta - Surkhiya - सुर्ख़ियाँ (Headlines) have?The podcast currently has 1,194 episodes available.