Jhalawar hulchal

Jhalawar hulchal

By बलबहादुर सिंहNewsDaily News
Download on the App Store

Jhalawar hulchal episodes

  • बहुजन समाज पार्टी ने दिया राज्यपाल के नाम 6 सूत्री ज्ञापन
    झालावाड़.  बहुजन समाज पार्टी की ओर से आमजन की समस्याओं के लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलक्टर को 6 सूत्री मांगो का ज्ञापन सोपा ओर समय रहते कार्यवाई करने की मांग की है।
    ज्ञापन में बताया कि प्रदेश में दलित एवं कमजेर वर्गो पर बढ़ रहे अत्याचारों को रोकने प्रदेश में नाबालिग बालिका और महिलाओं पर बढ़ रहे बलात्कार की घटनाओं को रोकने विद्युत दरों को नियंत्रित करने एवं कोरोनाकाल का बिजली बिल माफ करने खानपान एवं रोजमर्रा के काम में आने वाली वस्तुओं पर महंगाई को काबू करने डीजल और पेट्रोल पर वेट और टेक्स कम कर राज्य सरकार आमजन को राहत प्रदान कर बिगड़ती कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार करने के राज्यपाल से राज्य सरकार को निर्देशित करने की मांग की। इससे आमजन के जीवन को सरल और सुगम बनाया जा सकें। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार रेगर एडवोकेट लोकसभा प्रभारी रामभरोस बैरवा जिला कोषाध्यक्ष मकसूद मंसूरी जिला संगठन मंत्री रामस्वरूप बैरवा पूर्व प्रदेश सचिव रणजीत सिंह यादव पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी चन्द्रसिंह किराड़ पूर्व जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह जाट मांगीलाल मेघवाल नवनीत पाटीदार भूपेन्द्र कुमार राजराम मेघवाल कमलेश पथिक सरोज यादव राधा बैरवा किशनलाल मेघवाल मांगी बाई आदि मौजूद रहे।
    2 min
  • विधवा महिला से हथियार बन्द लुटेरों ने लुटे 11 लाख
    झालावाड जिले के मनोहरथाना कस्बे मे देर रात अज्ञात हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के दम पर मारपीट कर विधवा के घर में रखे लाखों रूपये की नकदी व जेवर लूट कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहरथाना कस्बे के कोली मोहल्ले में देर रात लगभग 5-6 हथियारबंद बदमाशो ने विधवा महिला कांतिबाई के घर के मुख्य दरवाजे की दीवार मे गढ्ढा कर खोला दिया, ओर उसके घर में प्रवेश किया । वहीं बाद मे देशी कट्टो की नोक पर उसके साथ मारपीट कर गेहूं के ड्रम के नीचे गड्ढे दबा कर रखे गये लाखों रूपये की नकदी और 250 ग्राम चांदी के जेवर लूट ले गया, पीडिता के अनुसार उसने कुछ वक्त पहले जमीन बेची थी ,जिसके 11 लाख 50 हजार रुपए नगद व 250 ग्राम चांदी के जेवर उसने घर मे दबाकर रखे हुए थे,जिन्हे बदमाश लूट कर ले गए ।
    सारे मामले मे प्रत्यक्षदर्शी युवक बालू मेहर ने बताया कि रात्रि मे कुछ अज्ञात लुटेरे आए और उसके सिर पर बंदूक लगा दी और उसकी भाभी कांति बाई व उसकी पत्नी माया के साथ जमकर मारपीट की ।
    वहीं लुटेरे मारपीट कर सभी के बंदूकें लगाकर सीधे जहां रुपए रखे थे वहां से रुपए निकालकर ले गए, अन्य किसी चीज के बदमाशो ने हाथ नहीं लगाया ।
    बदमाशो द्वारा की गई मारपीट से निकले खून के छींटे भी बिस्तर पर देखे जा सकते हैं, सारे मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा मनोहरथाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है तो वहीं मनोहरथाना पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है
    1 min
  • भारतीय किसान संघ तहसील मनोहरथाना की बैठक सम्पन।
    झालावाड़। जिले के मनोहरथाना में भारतीय किसान संघ की तहसील मनोहरथाना की बैठक ग्राम पंचायत बनेठ के गांव सागोनी के पास परवन नदी के तट पर स्थित प्राचीन देवनारायण मंदिर पर सम्पन हुई। बैठक का शुभारंभ संघ जिला के प्रभारी राजेंद्र वर्मा व युवा प्रमुख हरिमोहन मीणा ने दीप प्रज्वलित व ध्वज लगाकर किया। इसमे बिजली खाद बीज सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।
    बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा ने संगठन की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि सबका पेट भरने वाले अन्नदाता किसान को हर जगह समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। वही खाद बीज खरीदते समय किसान बिल जरूर ले। बैठक में आए किसानों ने बताया कि मनोहरथाना क्षेत्र में बिजली आने के तीन दशक बाद भी बिजली लाइनों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इससे तहसील में झूलते तार व झुके हुए खंभों से गांवो में आगजनी व पशुधन के करंट लगने से कई मौतें हो चुकी हैं। वही बरसात के दिनों में बिजली नहीं मिलने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    बैठक में तहसील मंत्री नेमीचंद लोधा ने बताया कि तहसील में सागोनी , सरेडी, देवरी जागीर, खुरी, तलावड़ा, जालमपुरा आदि ऐसे गांव है जहां पर शमशान भूमि नहीं है। और शमशान तक जाने के लिए रास्ते भी नहीं। जबकि गांव में टीनशेड नहीं होने से बरसात के समय अचानक कोई मृत्यु होती है। तो अंतिम संस्कार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    मनोहरथाना तहसील में अनेक जगह सहकारी भवन बने हुए हैं लेकिन इनमें खाद बीज नहीं मिलता है। ऐसे में बुवाई का समय नजदीक आ रहा है। जिससे किसानों को महंगे दामों में बाजार से बीज खरीदना पड़ रहा है। लगातार पटवारी हड़ताल पर होने से किसानों के केसीसी में ऋण दर्ज कराने व इंतकाल खुल आने जैसी समस्याओ के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़े रहे हैं। बैठक में तहसील अध्यक्ष बालचंद लोधा तहसील उपाध्यक्ष पप्पू तहसील प्रचार प्रमुख रवि शर्मा लाल तवर बद्रीलाल लोध रंगलाल मीणा बृजमोहन पटेल बालाश्री आदि मौजूद थे।
    3 min
  • कोरोना काल के चलते भी रीड की हड्डी के दो बड़े ऑपरेशन सफल
    अकलेरा। निरोगधाम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अकलेरा में मध्य प्रदेश के दो मरीजों के गंभीर रीड की हड्डी के ऑपरेशन कर राहत दी। कोविड के चलते इन मरीजों का मध्य प्रदेश सहित अन्य अस्पताल इलाज करने में रुचि नही ले रहे थे।
    अस्पताल निदेशक कंवरलाल मीणा ने बताया कि मरीज रमेश मीना 50 साल निवासी गुना मध्यप्रदेश और मरीज गोकुल 30 साल निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश के रीड की हड्डी टूट जाने से कई तरह की समस्या आ रही थी इस पर परिजन मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर व् कोटा जैसी जगहों पर ले गए। लेकिन कोरोना के चलते किसी भी हॉस्पिटल ने भर्ती नहीं किया। ऐसे में किसी परिचित ने अकलेरा निरोगधाम अस्पताल के बारे में बताया इस पर परिजन गत दिनों जब मरीजों को निरोगधाम हॉस्पिटल लेकर आए। यहां न्यूरो सर्जन डॉ.आकाश रामभाऊ दांगट व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप कुंवर ने दोनों मरीजों की जांच शुरू कर सबसे पहले एमआर आई सीटी कराई। इस पर दोनों की रीड़ हड्डिया अलग अलग जगह से टूट रही थी। इसके कारण दोनों पैर पूरी तरह से सुन्न पड़ गए। और मूत्र मार्ग से पेशाब आना बंद हो गया। इसकी जानकारी परिजनों को देकर जल्द ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। कोविड की गाइडलाइन की पालना करते हुए ओ टी टीम जावेद अली राधेश्याम लोधा लीला मालव टेरेसा जॉनसन ने मिलकर सफलता पूर्वक दोनों जटिल ऑपरेशन किए। मरीज अब चल फिर सकते है। और मरीज पूर्णतया स्वस्थ है। और मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी कर दी गई है।
    2 min
  • इंदिरा रसोई से मिल रहा कोविड सेंटर को भोजन
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्थित कोविड सेंटर में स्थानीय भामाशाह के माध्यम से दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
    अधिशाषी अधिकारी दीपक नागर ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम 20 भोजन के पैकेट कोविड केयर सेंटर पर इन्दिरा रसोई के माध्यम से भामाशाहों के सहयोग से उपलब्ध कराए जा रहे है। इस कार्य में टीकम सोनी अनूप न्याति एंव नरेश गुप्ता आदि भामाशाहों सहयोग दे रहे है।राज्य सरकार के आदेशानुसार कोविड केयर सेन्टर में कोविड संक्रमितो ओर उनके परिजनों को भामाशाहों के साथ मिलकर भोजन पैकेट वितरण किए जा रहे है। जरूरत के अनुसार बढ़ा देते है।
    1 min
  • कोरोना के मामले में प्रशासन का सख्त रवैया
    झालावाड़ जिले के अकलेरा में वरना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं शासन के अधिकारी भी अब सख्त होने लगे हैं कॉमेडी नियमों की पालना के लिए दुकान ऐसी इसकी भी कार्रवाई कर रहे हैं
    1 min

About Jhalawar hulchal

From the publisher's feed

24 न्यूज