Jhalawar hulchal

Jhalawar hulchal

By बलबहादुर सिंहNewsDaily News
Download on the App Store

Jhalawar hulchal episodes

  • जिला अस्पताल बीमार
    झालावाड़ जिला मुख्यालय का अस्पताल स्वयं बीमार है साथ ही सुविधा भी है। लेकिन कई असुविधाएं भी है। ऐसे में हालात देखकर लगता है जिला मुख्यालय का अस्पताल बीमार है।
    1 min
  • पुलिस कर रही कार्यवाई
    झालावाड। यातायात नियमों की अनदेखी पर झालावार पुलिस कर रही है चालान की कार्रवाई प्रतिदिन करीब 20 से अधिक चालान बनाए जाते हैं
    1 min
  • साई बाबा की नगरी शिर्डी मे गुरुपौर्णिमा की सुरुआत
    शिर्डी,महाराष्ट्र के साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी की ओर से आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में शुरू हुआ। उत्सव के अवसर पर श्री साईं बाबा समाधि मंदिर और उसके आसपास बिजली की रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया। पर्व के प्रथम दिन प्रातः 5 बजे श्री की प्रतिमा एवं पवित्र ग्रंथ 'श्री साईसच्चचरित' का जुलूस निकाला गया। जुलूस में संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कान्हूराज बगाटे,उपस्थित रहे। उत्सव के अवसर पर प्रातः 6 बजे संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बगाटे ने श्री की पद्य पूजा की. दोपहर 12.30 बजे दोपहर की आरती हुई। अपराह्न 4 से 6 तक मंदिर मे कीर्तन हुए। श्री की धुपराती शाम 7 बजे और पड़ोसियों ने रात 10.30 बजे की। साथ ही वदारकामाई मंदिर को श्री साईसच्चचरित पारायण के लिए पूरी रात खुला रखा गया। इस वर्ष के उत्सव के अवसर पर संयुक्त राज्य अमेरिका की उदार साईं भक्त श्रीमती शुभा पाई के दान से, मंदिर और उसके आसपास फूलों की आकर्षक सजावट और सुनील बरहाटे, साई समर्थ इलेक्ट्रिकल, शिरडी ने मंदिर में आकर्षक विद्युत प्रकाश व्यवस्था की।
    2 min
  • जल स्वछता समिति का हुआ पुनर्गठन। समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी होगी।
    झालावाड़। जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल योजना के तहत झालरापाटन पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कलमंडी कला के ग्राम सिंघानिया में झालरापाटन प्रधान भावना झाला की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान संचालन करते हुए सेल्प डवलपमेंट इंस्टीयूट से आये प्रोजेक्ट मैनेजर रवि श्रृंगी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गिरिराज चौधरी ने योजना के संचालन को लेकर जागरूक किया । कार्य योजना बनाते हुए जल स्वछता समिति का पुनर्गठन किया। समिति 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की।प्रत्येक ग्राम वासियो से हर घर से 10 प्रतिशत राशि की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। प्रधान भावना झाला ने सभी ग्रामवासियो की जल समस्या को देखते हुए जल जीवन मिशन के लिए इस कार्ययोजना को समय पर पूर्ण कराने की बात कही। समिति में जोड़े गए सदस्यों से कहा कि इस कार्य को हर मोहल्ले में समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित किया। सभा मे सरपंच विक्रम सिंह ग्रामविकास अधिकारी दुष्यंत दहावा एवं सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।
    2 min
  • प्रधान भावना झाला ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
    झालावाड़ जिले के झालरापाटन पंचायत समिति प्रधान भावना झाला ने ग्राम पंचायत जूनापानी में दो सड़को के कार्य का भूमि पूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की सड़क पानी बिजली की समस्या सुनी ओर उनका समय रहते निस्तारण का आश्वाशन दिया।
    प्रधान भावना झाला ने सबसे पहले
    जूनापानी गांव में ग्रामीण शोभाराम के मकान से रामलाल के मकान तक गांव जूनापानी व मुख्य मार्ग से हरजी दायमा के मकान तक गांव भगवानपुरा में 5-5 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलोकिंग सड़को के लिए पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। ऐसे में अब यहां के ग्रामीणों को बारिश के दौरान फैलने वाले कीचड़ से निजात मिलेगी। आवागमन में भी सुविधा होगी। इसके बाद कलमंडीकला से लुहारियादेह हरीश पुरा गांव में नवनिर्मित डामर सड़क का निरीक्षण कर गुणवत्ता की भी जानकारी ली। झाला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क पानी बिजली की कई समस्याएं है। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर निदान किया। वही अन्य विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों से सुझाव के लिए इस दौरान इस दौरान बड़ी कलमंडी गांव में एक ग्रामीण ने क्षेत्र की पेयजल समस्या का संकट बताते हुए कहा कि एक ट्यूबवेल लगाई जाए तो बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। गर्मी के समय पानी के लिए दूरदराज से लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर टूवेल खुदाई कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सरपंच आदि से समस्या का समाधान करने के लिए चर्चा की गई।
    2 min
  • गुरुजी का कमाल घर की छत को ही बना दिया खेत
    झालावाड़ जिले के अकलेरा उपखंड क्षेत्र के घाटोली निवासी एक शिक्षक ने अपने घर की छत को खेत बना दिया है और इस पर वह जैविक खेती कर रहा है। शिक्षक की ओर से कई तरह की सब्जियां और फुलवारी यहां लगाई है।
    2 min
  • भालता थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में 4 साल के बालक की मौत दर्जनों लोग घायल
    झालावाड़। मध्य प्रदेश से जिले के भालता थाना क्षेत्र के कल्लाजी की बारी धर्मिक स्थल पर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से इसमे सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि 4 साल के बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार
    शनिवार दोपहर में मध्य प्रदेश के भड़का गांव निवासी करीब एक दर्जन से अधिक लोग आसलपुर के नजदीक धार्मिक स्थल पर आ रहे थे। इसी बीच भालता थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेडी लोढान के समीप हाइवे पर घाटी से उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से अकलेरा सीएचसी लेकर आए यहां चिकित्सा कर्मियों ने शीघ्र ही सभी का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान घायल बालक मध्यप्रदेश के भड़का गांव निवासी ललित ( 4) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दौरान अकलेरा सीएचसी से 14 जनों को झालावाड़ रैफर किया। वही भालता थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि एक 4 साल के बालक की मौत हुई है। और 10 घायल हुए हैं। जहां 5 को झालावाड़ रेफर किया।
    1 min

About Jhalawar hulchal

From the publisher's feed

24 न्यूज