
Sign up to save your podcasts
Or


दंगों में मारे गए अपने पिता के हत्यारे से एक लड़की के बदला लेने की कहानी।
कालेज के जमाने से एक लड़की से प्यार करने वाले एक युवक की उस लड़की के धोखे में उसी के नाम वाली दूसरी लड़की से शादी हो जाने की कहानी।
अपमान के पश्चात, सच्चे प्यार के लिए तरसती एक वैश्या के आत्मसम्मान के जाग्रत होने की कहानी।
अपने मालिक की युवा पुत्रियों के उन्मुक्त व्यवहार से, उनके किशोर वय नौकर के मानसिक उद्वेग व भटकाव की कहानी।
एक अशिक्षित किंतु जागरूक, अंग्रेजों से नफ़रत करने वाले टाँगे वाले द्वारा, आने वाले नए क़ानून के चक्कर में बेवजह एक अंग्रेज को पीट कर जेल जाने की कहानी।
पति द्वारा अश्लील फ़िल्म घर ला कर दिखलाने पर पहले पत्नी द्वारा विरोध व ग़ुस्सा करने, व दूसरे दिन अपनी बहनों के साथ वही फ़िल्म छिप कर देखने की कहानी।
एक कला प्रेमी जोड़े की कहानी, जिन्हें शादी के बाद उदर-पोषण एवं जीवन-निर्वाह हेतु कला को भूल, छोटे मोटे काम करने पर मजबूर होना पड़ता है।
देश विभाजन के पूर्व एक ही रेजीमेंट में साथ रहकर दुश्मन से मिलकर एक साथ लड़ने वाले बचपन के दो दोस्तों की विभाजन पश्चात अपने अपने देश के सैनिक के रूप में आमने सामने युद्ध करने की कहानी।
हस्पताल में मिली एक अपरिचित लड़की की आँखो की कशिश पर लेखक के फ़िदा होने और बाद में उसी लड़की के दृष्टि हीन निकल आने की कहानी।
देह व्यापार करने वाले एक स्त्री की असहायता व बेबसी और उसके नज़दीकी पुरुषों द्वारा उसे ठगने की कहानी।
From the publisher's feed

7,591 Listeners

16 Listeners

6 Listeners

289 Listeners

13 Listeners

94 Listeners

10 Listeners