
Sign up to save your podcasts
Or


एक अकाल पीड़ित जवान व भूखी लड़की को एक प्रोफ़ेसर द्वारा अपने घर में ये कहते हुए पनाह देने, कि उसने अनेक लड़कियों को पढ़ाया है और वह भी उसके लिए एक बच्ची के समान है, और अंत में मृत्यु शैय्या पर प्रोफ़ेसर द्वारा पर उन सब के प्रति मन ही मन लालसा व बद नीयती रखना, स्वीकार करने की कहानी।
एक अपाहिज लड़की के प्रति दयाभाव रखने वाली महिला के शौहर द्वारा उस अपाहिज लड़की से शादी करने की इच्छा व्यक्त करने पर महिला के आक्रोश की कहानी।
अवैध शारीरिक सबंधो के परिणाम स्वरूप गर्भवती हुई एक असहाय स्त्री के शारीरिक व मानसिक द्वन्द की कहानी।
बँटवारे के दौरान अपनी बेटी को खो चुकी, और उसकी तलाश में भटकते भटकते पागल सी हो चुकी एक औरत की कहानी।
बीमार भंगिन को सहारा देने पर पत्नी द्वारा पति पर संदेह कर तकरार करने की कहानी।
माँ की ख़ातिर उसकी पसंद की लड़की से शादी कर, उसकी चरित्र हीनता को भूल, उसे अपनाने वाले एक नौजवान की कहानी।
एक लड़की की सूरत शक्ल पर फ़िदा हो उससे मोहब्बत की पीगें बढ़ा उसे घर भगा लाने वाले एक युवक द्वारा उसकी एक कमी पता चलने पर उससे कन्नी काटने की कहानी।
पूना से बंबई फ़िल्म लाइन में काम करने आई एक लड़की के विभिन्न पुरुषों से जिस्मानी तालुक्कात व मानसिक जुड़ाव के बीच उलझनों की कहानी।
विभाजन के दौरान जान बचा पाकिस्तान पहुँची, शरीफ़ाना ज़िंदगी बिताने की इच्छुक एक वैश्या के, हालत से मजबूर हो, पुनः पुराने धंधे से जुड़ने की कहानी
पति पत्नी की नोक झोंक के दरम्यान पति के दांत के दर्द को पत्नी द्वारा हंसी में उड़ाने की कहानी।
From the publisher's feed

7,582 Listeners

16 Listeners

6 Listeners

289 Listeners

13 Listeners

93 Listeners

10 Listeners