Khidki

Khidki

By Hindi Sahitya Sabha, SRCCSociety & Culture
Download on the App Store

Khidki episodes

  • Tokyo Olympics 2020

    इस एपिसोड में वंशिका और नमन ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने जो उम्दा प्रदर्शन किया है उसकी सराहना की है, दिल से पूरी सभा की ओर से बधाई दी है। साथ ही कैसे अगली बार प्रदर्शन को और बेहतर किया जा सकता है इस पर भी चर्चा की है। आशा करते है भारत की नीतियों में कुछ सुधार आएगा और हम विश्व पटल पर ओर उम्दा प्रदर्शन करेंगे।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    13 min
  • Svatantrata ke 75 saal

    अनीशा, निकिता, वंशिका और तानिया ने खिड़की के इस एपिसोड के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया है। उन्होंने ये दर्शाने का प्रयास किया है कि ये 75 साल आज़ाद होने के बावजूद भी भारत ने किन किन मुसीबतों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पर जो भी हो भारत ने बहुत सी उपलब्धियाँ भी हासिल की हैं और वो हमारी असफलताओं पर हावी हैं।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    11 min
  • Atmdarshan

    लोकप्रिया, देव, तानिया और राहुल ने खिड़की के इस एपिसोड के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि व्यक्ति को खुद को क्यों जानना चाहिए। प्रस्तुत एपिसोड में  दर्शाया गया है की किस प्रकार हम अपने अंतर्मन को जान सकते हैं और इस जीवन में  सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    14 min
  • Sapne humari Haqeeqat

    अनिशा, तानिया, देव और आशना ने खिड़की के इस एपिसोड के माध्यम से सपनों व उनकी ताकत को दर्शाने की कोशिश की है। उनका प्रयास है कि वह यह समझा सकें कि किसी मनुष्य के सपनों को हकीकत बनाने में कितने परिश्रम और धैर्य की आवश्यकता होती है।

    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

    10 min
  • Mansik Swasthya aur Sharam
    1. यह एपिसोड कीर्ति द्वारा मानसिक रोगों से जुड़े भय को दूर करने का एक प्रयास है। इस विषय पर चर्चा करने के लिए हमारे साथ क्लिनिकल साइकॉलजी के छात्र शितिज़ पटनायक जुड़े हैं। आशा करते हैं कि हम इस बातचीत के माध्यम से आपको बेहतर महसूस करवा पायेंगे और साथ ही इस समस्या के निवारण में आपकी या आपके किसी परिवारजन की सहायता कर पाएंगे!
    2. -

      अगर आप श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र है जिसे professional help की जरूरत है तो आप कॉलेज द्वारा दिए गए YourDOST ( https://yourdost.com/! ) पर स्पेशल एक्सेस कोड डालकर निशुल्क चिकित्सा का लाभ उठा सकते हैं।

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      14 min
    3. Parivartan- Jeevan ka Aadhar

      इस एपिसोड के माध्यम से अदिति, सोनिया और वरूण ने परिवर्तन का महत्त्व समझाया है। कैसे छोटे-छोटे बदलावों से जीवन का निर्माण होता है, और हर कठिनाई का सामना करने की क्षमता मिलती है। परिवर्तन जब सोच में आता है, तो दृष्टिकोण बदल देता है और जब जीवन मे आता है, तो मनुष्य के भाग्य ही बदल देता हैं।

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      9 min
    4. Majburi ki Majdoori

      इस एपिसोड के माध्यम से आशना, देव, लोकप्रिया, तानिया,  सौरव और नमन ने बताया है कि कैसे बाल मजदूरी बच्चों के बचपन को बर्बाद कर देती है और कैसे ना चाहते हुए भी उन्हें दबाव में आकर अपना वर्तमान और भविष्य खराब करना पड़ता है। एक लघु नाटिका द्वारा ये भी समझने की कोशिश की है कि हम कैसे इस समस्या को हटाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आशा करते है हमारी यह कोशिश समाज की सोच को बदलने मे सहायक बनेगी।।

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      16 min
    5. Bachpan: Zindagi ka Khoobsurat daur
      इस एपिसोड के माध्यम से हिमांशी, शिवांगी और वंशिका ने बचपन के कुछ हसीन पल और हमारी खट्टी मीठी यादों को ताज़ा करने की कोशिश की है।बचपन के उस जोश को अपने अंदर फिर लाने की कोशिश भी की है क्योंकि वैसा जोश हम बड़े होने पर भूल जाते है । हमें अपने बचपन का साथ कभी छोड़ना नहीं चाहिए, चाहे जो मर्ज़ी हो जाए और ऐसे ही हमारी जिंदगी का एक सुंदर ख्वाब बना रहे।

      ---

      Send in a voice message: https://anchor.fm/hindi-sahitya-sabha-srcc/message

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      13 min
    6. Svikriti pehchan ki
      इस एपिसोड के माध्यम से विधि, अनिशा, हिमांशी और सौरव ने साझा की है कहानी, सोनू की और समाज में उसके lgbtq+ कम्यूनिटी से होने पर स्वीकृति मिलने के लिए संघर्ष की। यह कहानी एक संदेश है कि प्रेम की कोई भाषा नहीं होती। यह सिर्फ शरीर का मिलन नहीं अपितु आत्मा, हृदय और विचारों का मेल है जिसको समाज में पूर्ण रूप से मान्यता मिलनी चाहिए।
      इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि किसी का लिंग क्या है, बल्कि फर्क पड़ता है उसके विचारों, मानसिकता और व्यवहार से।

      ---

      Send in a voice message: https://anchor.fm/hindi-sahitya-sabha-srcc/message

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      21 min
    7. Pita se hai pehchan meri
      "एक हस्ती जो जान हैं मेरी, मेरे पापा जो पहचान हैं मेरी", कुछ ऐसे ही भाव लेकर हाजिर हैं एक और एपिसोड के साथ जिसमें एक पिता का छुपा हुआ संघर्ष, प्रेम, करुणा को बताने का प्रयास किया है। पिता के लिए प्रेम कभी जाहिर नहीं हो पाता, माँ को गले लगा लेते हैं, पिता को नहीं लगा पाते, उसी प्रेम को दिखाने का प्रयास किया गया हैं। आशा करते हैं आप खुद भी और अपने पापा को भी यह एपिसोड सुनाएंगे और उनका सम्मान करेंगे।

      ---

      Send in a voice message: https://anchor.fm/hindi-sahitya-sabha-srcc/message

      Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices

      8 min

    About Khidki

    From the publisher's feed

    खिड़की, हिंदी साहित्य सभा, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, द्वारा प्रस्तुत किया गया, एक पॉडकास्ट है जो हमारे समाज के विभिन्न पहलुओं को समेटने जा रहा है जिन्हें हमने छोड़ दिया है। हम हिंदी और थोड़ी अंग्रेजी…