
Sign up to save your podcasts
Or


मेरा अनुकरणीय गणतंत्र
इस एपिसोड के माध्यम से यश, महक, शिरीन एवं अदिति ने सभी श्रोताओं को भारतीय गणतंत्र दिवस की महत्ता समझाने की चेष्टा की है। इसमें हमारे संविधान के मूल्यों, वीर जवानों के संघर्ष तथा भारत देश के क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में मुख्य रूप से बात की गई है। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी की परेड का भी उल्लेख किया गया है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से दिव्या, रेविन, नमन, वरुण, और दिशा ने वर्तमान समय में जो रैलियों की वजह से देश में कोरोना विस्फोट हो सकता है उसको वाद-विवाद के रूप में प्रस्तुत किया है। राजनैतिक चर्चा के साथ-साथ, जनता की क्या ज़िम्मेदारी है, उस पर भी चर्चा की है। उम्मीद करते हैं सरकारें अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेंगी और देशहित में निर्णय लेंगी।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से शिवांगी, अदिति, निकिता, आशना और सौरव ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के विवाह की आयु 18 से 21 वर्ष बढ़ाने के बिल के बारे में बात की है। शादी की उम्र बढ़ाने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है और इसका हमारे देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा, एवं देश की जनसंख्या में कुछ सुधार होगा या नहीं, इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से वंशिका और चारू ने दोस्ती और सबकी ज़िंदगी में उसके अलग-अलग मायने बताए हैं। दोस्ती हम सबकी ज़िंदगी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे दोस्त हमारे सुख-दुख के साथी। फ़िल्मों में दर्शाई जाने वाली दोस्ती को असल ज़िंदगी से जोड़ते हुए दोस्ती के अनोखेपन का वर्णन किया है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से लोकप्रिया, खुशी और सौरव ने अस्वीकृति का हमारे जीवन से संबंध बताने का प्रयास किया है। जब हम अपने अपेक्षानुसार खड़े नहीं उतर पाते हैं, तब कभी-कभी हम खुद को ही अस्वीकारना शुरू कर देते हैं और यही हमारे जीवन में अस्थिरता का कारण बन जाता है। अस्वीकृति का सामना कैसे करना चाहिए, इसे जीवन में अपनाने के साथ-साथ इससे पार कैसे पाएँ तथा इसकी महत्ता पर चर्चा करने की हमारी यह एक छोटी सी कोशिश है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से, अदिति और सौरव ने मनुष्य के मन में उठने वाली अपेक्षाओं के बारे में बात की है। अपेक्षाओं से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की है। ये अपेक्षाएँ मन को किस प्रकार विचलित कर देती हैं, और इनके मायाजाल को कैसे तोड़ा जाए, यह भी समझाया है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
"नई मंज़िल, नई राहें, नया है कारवाँ"
इस एपिसोड के माध्यम से आँचल, अनिशा और तानिया ने जीवन की कठिनाइयों से लड़ कर, जीवन की एक नई शुरुआत को दर्शाया है। अपने जीवन को सकारात्मकता से भरने का संदेश दिया है।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
एक बार फ़िर हाज़िर हैं हम खिड़की के नए अध्याय के साथ। आशा करते हैं आपका साथ मिलेगा।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
सीजन 1 के अंतिम एपिसोड के माध्यम से समृद्धि और केतन, हिंदी साहित्य सभा से जुड़े उभरते कलाकारों की कुछ कविताएँ लेकर आए हैं, अपनी खिड़की की चौखट पे बैठे एक आखिरी बार। आशा करते है आप भी इस नए दौर के साहित्य से रूबरू हो कर अपनी मातृभाषा से फिर से एक रिश्ता कायम कर पायेंगे।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
इस एपिसोड के माध्यम से केतन, श्रेया, नमन, हर्ष, चारु, वंशिका और देव ने संगीत के महत्व और अनजान किस्सों पर प्रकाश डाला है। उसके स्वर और सुर हमारी आम ज़िंदगी में क्या प्रभाव डालते हैं, संगीत और साहित्य, गीतों की पीछे छुपी कहानियाँ, और संगीत से जुड़ी कई और मुद्दों पर चर्चा हुई है। उम्मीद करते है आपको संगीत पर हमारा एपिसोड पसंद आएगा और आप भी धरती पर संगीत का अनुभव कर स्वर्ग की अनुभूति कर सकेंगे।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
From the publisher's feed