Listen with Irfan

Listen with Irfan

By S.M.IrfanArtsPerforming Arts
Download on the App Store

Listen with Irfan episodes

  • Guftagoo with Anand Gandhi 2/2 | Filmmaker

    Recorded in Mumbai, 2013 this TV interview was first shown on Rajya Sabha TV.

    Irfan talking to the Filmmaker Anand Gandhi in the longest running celebrity talk show Guftagoo

    About Guftagoo

    Guftagoo (Conversations) is India’s only uninterrupted, unscripted and unhurried celebrity talk show. Running since 2011 the show has a rich repository of 400+ TV shows varying from 30 to 160 minutes.

    It’s a unique show interviewing distinguished personalities from various fields of arts and culture. The celebrated anchor Syed Mohd Irfan is host of the show whose distinctive style of conversation forms the essence of the show allowing guests to express their raw emotions. The in-depth interviews provide the viewers an intimate look in the inner worlds of the guests invited to the show. It helps them understand the guest`s life experiences, emotional conflicts, inspirations and struggles that brought out the artist in them and shaped the way they perceive the world.

    This documentation of the life journeys of various artists, also serves as a popular audio-visual archive for anthropological studies.

    Earlier aired on Rajya Sabha TV for a decade by the name of Guftagoo, show presented to its viewers, the journeys of  personalities from various fields, such as Tom Alter, Gulzar, Javed Akhtar, Irrfan Khan, Jaya Bachchan,Naseeruddin Shah, John Abraham, Jackie Shroff, Nandita Sen, Nawazuddin Siddiqui, Milkha Singh, and Shyam Benegal to name a few. Stay tuned.

    Audio bounce of a TV interview.

    The entire Guftagoo playlist on YouTube Link

    Image Courtesy Irfan's Archive

    29 min
  • ब्लॉगविवेचन कौमुदी | अनिल कुमार यादव | व्यंग्य

    Recorded in 2008, Voices- Irfan and Munish Sharma

    Text courtesy Blog iharmonium

    अयं कः। अयं ब्लागरः ...ब्लागरं किं करोति.....कटपट-पश्यति-खटपट- पश्यति, क्लिकति पुनपुनः मूषकम्।

    ब्लागर कौन होता है? जिसके पास कम्प्यूटर होता है। कंपूटर किसके पास होता है? जो साक्षर होता है। क्या कंपूटर होने से कोई प्राणी ब्लागर होता है? नहीं सिर्फ मनुष्य अब तक ब्लागर होता पाया गया है और इंटरनेट कनेख्शन भी अपरिहार्य है। इंटरनेट किसके पास होता है? जो शुल्क देता है। यह शुल्क लेता कौन है क्या वणिक? चुप वे देवता हैं जो ज्ञान, सूचना और अभिव्यक्ति और मनोरंजन के समुद्र में तैरने के लिए कास्ट्यूम और उसके खारे जल की हानियों से जिज्ञासुओं की त्वचा को बचाने के लिए आसुत जल और तदुपरांत लोशन देते हैं। साधु, साधु।

    किंतु कंपूटर किसके पास होता है? जिसके पास उसे रखने के लिए एक मेज हो। मेज किसके पास होती है? जिसके पास उसके समक्ष रखने के लिए एक कुर्सी हो। कुर्सी किसके पास होती है? हां यह भी एक तरह की खामोश, अनुल्लेखनीय सत्ता है, अधिक काल तक उस पर वही बैठ पाता है जो नितंब-दाह से बचने के लिए उस पर कुशन रखता है। कुशन किसके पास होते हैं? जिसके पास अन्य कुशन होते हैं अर्थात वे समूह में रहते हैं। अन्य उपादान? नेत्र हानि से बचने के लिए चश्मा, पानी के लिए जलछुक्कक, काफी का मग जिसमें काफी, चाय या बियरादि वैकल्पिक द्रव हों. ये सब क्या अंतरिक्ष में अवस्थित होते हैं। मनुष्य जिस गुरूत्वाकर्षण का दास है उसी से आबद्ध होने के कारण कदापि नहीं, ये किसी नगर या उपनगर के किसी पुर के भवन में या भवन के एक कमरे में स्थित होते हैं।

    भवन या कमरा किसका होता है? जो उसका स्वामी होता है या किराया अदा करता है। किराया का पण्य क्या होता है? मुद्रा- लीरा, डालर या रूबल देश, काल, परिस्थिति के अनुसार परिवर्तनीय किंतु अपने मूल स्वरूप में अविचल एवं अपने समान पण्य की सभी वस्तुओं यथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष आदि को क्रय कर सकने में सक्षम. साधु साधु।

    ब्लागर का संपूर्ण अपरिहार्य एवं तात्कालिक परिवेश कितने मूल्य का होता है? अगर वह अविवाहित, समूह में रहते हुए लैमारी का अभ्यासी या कार्यालय के संसाधनों का प्रयोग करने में निपुण नहीं है तो भारतीय मुद्रा में न्यूनतम बीस हजार रूपए। इतनी भारतीय मुद्रा कहां से आती है? चाकरी, व्यापार किवां उत्कोच या चोरी करने से अन्य स्रोत भी हैं जिनका तुम्हारी हरी धनिया सी ताजी और खुशबूदार चेतना पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। साधु साधु।

    उत्पादन की प्रक्रिया का चिंतन से गूढ़ संबंध है अस्तु बीस हजार या अधिक भारतीय मुद्रा अर्जित करने की प्रक्रिया ब्लागर रूपी जातक की चेतना पर प्रभाव डालती है और उसके विचारों को कैसे रूपांतरित करती है? उसके मष्तिष्क का प्रतिबद्धता भाग लुप्त हो जाता है, विवेक भाग उत्तरोत्तर क्षीण होता है, अपने वर्तमान स्तर की सुरक्षा व प्रगति हेतु चेष्टा करने वाला भाग ग्रीष्म के वायु की भांति प्रलयंकर हो जाता है। तो क्या निर्धन, विकलांग, स्त्रियां, बालक या पण्यविहीन वनों में रहने वाले संन्यासी ब्लागिंग नहीं कर सकते यदि करें तो उनके विचार कैसे होंगे? किसी प्रकार की विकलांगता, लिंग या वय से इसका संबंध नहीं है इसका संबंध संसाधन एवं तकनीक के ज्ञान से है जिसके संसाधन गुड़ है जिसके पीछे ज्ञान कुत्ते की तरह विचरण करता है। साधु साधु।

    वे आभासी विश्व में रहने के अभ्यस्त हो चले हैं अतः उनमें से अधिकांश स्वयं को स्वामी कहते है, कुछ के स्वामी आभासी विष्णु हैं जो क्षीरसागर में बीस हजार किमी से अधिक लंबे इंटरनेट केबिल रूपी शेषनाग पर लेटे लक्ष्मी से पैर दबवाते रहते हैं।

    क्या विष्णु ब्लागिंग करते हैं?

    नहीं करते तो अब करेंगे लेकिन अब तुम जाओ सुत रहो। अगले सत्र में अपने मातृकुल से अनुमति से लेकर आना।

    Imaging: Google

    Produced by Irfan ©2008

    4 min
  • Guftagoo with Anand Gandhi 1/2 | Filmmaker

    Recorded in Mumbai, 2013 this TV interview was first shown on Rajya Sabha TV.

    Irfan talking to the Filmmaker Anand Gandhi in the longest running celebrity talk show Guftagoo

    About Guftagoo

    Guftagoo (Conversations) is India’s only uninterrupted, unscripted and unhurried celebrity talk show. Running since 2011 the show has a rich repository of 400+ TV shows varying from 30 to 160 minutes.

    It’s a unique show interviewing distinguished personalities from various fields of arts and culture. The celebrated anchor Syed Mohd Irfan is host of the show whose distinctive style of conversation forms the essence of the show allowing guests to express their raw emotions. The in-depth interviews provide the viewers an intimate look in the inner worlds of the guests invited to the show. It helps them understand the guest`s life experiences, emotional conflicts, inspirations and struggles that brought out the artist in them and shaped the way they perceive the world.

    This documentation of the life journeys of various artists, also serves as a popular audio-visual archive for anthropological studies.

    Earlier aired on Rajya Sabha TV for a decade by the name of Guftagoo, show presented to its viewers, the journeys of  personalities from various fields, such as Tom Alter, Gulzar, Javed Akhtar, Irrfan Khan, Jaya Bachchan,Naseeruddin Shah, John Abraham, Jackie Shroff, Nandita Sen, Nawazuddin Siddiqui, Milkha Singh, and Shyam Benegal to name a few. Stay tuned.

    Audio bounce of a TV interview.

    The entire Guftagoo playlist on YouTube Link

    Image Courtesy Irfan's Archive

    26 min

About Listen with Irfan

From the publisher's feed

A Tapestry of Voices and Stories, Spun with Care

More shows like Listen with Irfan

The Moth by The Moth

The Moth

26,821 Listeners