Listen with Irfan

Listen with Irfan

By S.M.IrfanArtsPerforming Arts
Download on the App Store

Listen with Irfan episodes

  • Shashi Prakash | Geet | Sung by Pankaj Shrivastava

    Recorded in 2008, Zindagi ne ek din kaha ki tum lado...

    Written by: Shashi Prakash 

    Sung by: Pankaj Shrivastava

    Produced by: Irfan

    ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम लड़ो,

    तुम लड़ो, तुम लड़ो

    तुम लड़ो कि चहचहा उठें हवा के परिन्‍दे

    तुम लड़ो कि आसमान चूम ले ज़मीन को
    तुम लड़ो कि ज़िन्‍दगी महक उठे
    और फिर,
    प्‍यार के गीत गा उठें सभी
    उड़ चलें असीम आसमान चीरते।

    ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम उठो,

    तुम उठो, तुम उठो
    तुम उठो, उठो कि उठ पड़ें असंख्‍य हाथ
    चल पड़ो कि चल पड़ें असंख्‍य पैर साथ
    मुस्‍कुरा उठे क्षितिज पे भोर की किरन
    और फिर,
    प्‍यार के गीत गा उठें सभी
    उड़ चलें असीम आसमान चीरते।

    ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम बहो,

    तुम बहो, तुम बहो
    रुधिर प्रवाह की तरह बहो कि लालिमा
    मिटा सके कलंक की सितम की कालिमा
    बहो कि ख़ुशी कै़द कभी की न जा सके
    और फिर,
    प्‍यार के गीत गा उठें सभी
    उड़ चलें असीम आसमान चीरते।

    ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम जलो,

    तुम जलो, तुम जलो
    तुम जलो कि रौशनी के पंख फड़फड़ा उठें
    कुचल दिये गये दिलों के तार झनझना उठें
    सुषुप्‍त आत्‍मा जगे, गरज उठे
    और फिर,
    प्‍यार के गीत गा उठें सभी
    उड़ चलें असीम आसमान चीरते।

    ज़िन्‍दगी ने एक दिन कहा कि तुम रचो,

    तुम रचो, तुम रचो
    तुम रचो हवा, पहाड़, रौशनी नयी
    ज़िन्‍दगी नयी महान आत्‍मा नयी
    सांस-सांस भर उठे अमिट सुगन्‍ध से
    और फिर,
    प्‍यार के गीत गा उठें सभी
    उड़ चलें असीम आसमान चीरते।

    Photo courtesy: kavitakosh.org

    4 min
  • Devendra Kumar Arya | Geet | Sung by Pankaj Shrivastava

    Recorded in 2008, New Delhi

    Song title: Bund hai to aur bhi khojenge hum

    Sung by: Pankaj Shrivastava


    बंद है तो और भी खोजेंगे हम


    रास्ते हैं कम नही तादाद में-२

    आग हो दिल में अगर मिल जायेगा
    हस्तरेखाओं में खोया रास्ता
    बंद है तो और भी खोजेंगे हम
    रास्ते हैं कम नही तादाद में-२

    मुठ्ठियों की शक्ल में उठने लगे
    हाथ जो उठते थे कल फरीयाद में
    पहले तो चिनगारियां दिखती थी अब
    हर तरफ़ है आग का इक सिलसिला


    बंद है तो और भी खोजेंगे हम
    रास्ते हैं कम नही तादाद में-२


    टूटती टकराहटों के बीच से
    इक अकेली गूंज है ये ज़िन्दगी
    ज़िन्दगी है आग फूलों में छिपी
    ज़िन्दगी है सांस मिट्टी में दबी

    बन्द हैं तो और भी खोजेंगे हम
    रास्ते हैं कम नहीं तादाद में

    बनके खुशबू फूल की महकेंगे वे
    जो किरण बन मिल गये हैं खाक में
    बंद है तो और भी खोजेंगे हम
    रास्ते हैं कम नही तादाद में

    Photo courtesy Devendra Kumar Arya's facebook

    4 min
  • Dinesh Kumar Shukla | Interview | Irfan

    21 April 2002, Poet's residence, New Delhi

    Poet and retired senior civil servant Dinesh Kumar Shukla revealed his process of creativity in the realm of poetry in the year 2002. Deeply rooted in his poetic tradition Dinesh Kumar Shukla's poems confronts with the contemporary sensibility. In this interview he questions the shrinking readers base of Hindi poetry which was never the case during poets like Nirala, Bachchan, Shivmangal Singh Suman per say.

    A quite thought provoking and relevant conversation which encompasses North Indian popular poetry and hold responsible the power centers of academia in Hindi heartland. 

    Photo courtesy Bharat S. Tiwari

    38 min

About Listen with Irfan

From the publisher's feed

A Tapestry of Voices and Stories, Spun with Care

More shows like Listen with Irfan

The Moth by The Moth

The Moth

26,831 Listeners