Love Notes From Hindi literature

Love Notes From Hindi literature

By Sudeep Kumar MishraArtsBooks
Download on the App Store

Love Notes From Hindi literature episodes

  • कुछ भी तो बचा नहीं सके तुम - निर्मला पुतुल
    संताल परगना (झारखंड) के दुधानी कुरुवा गांव में जन्मी कवयित्री निर्मला पुतुल एक प्रसिद्घ आदिवासी नाम हैं। यह वर्तमान भारत के उन चुनिंदा महिला रचनाकारों में से एक है जिन्होंने साहित्य की दुनिया में अपने अद्भुत लेखनी से एक अलग नाम व स्थान हासिल किया है। इनकी कविताओं में नारीवाद व समाज की सच्चाई का मार्मिक चित्रण होता है। पेश-ए -खिदमत है उनकी लिखी हुई यह प्रसिद्ध कविता।
    2 min
  • मैं कल रात नहीं रोया था - हरिवंशराय बच्चन
    भारतीय जनता और किसी से वाक़िफ भले ही ना हो किन्तु उन्हें दो लेखकों के बारे में भली भांति पता होता है। पहले तो भारत के अमूल्य धरोहर प्रेमचंद जी है और दूसरे छायावादी कवि हरिवंश राय बच्चन साहब। प्रस्तुत है दिल को छू लेने वाली उनकी कविता - मैं कल रात नहीं रोया था।
    2 min
  • मैं जिसे ओढ़ता बिछाता हूं - दुष्यंत कुमार
    दुष्यंत कुमार हिन्दी भाषा के आधुनिक युग के उन चुनिंदा रचनाकारों में से एक है जिन्होंने कम उम्र में ही सफलता की नए कीर्तिमान रच दिए थे। वे हिन्दी भाषा में ग़ज़ल लिखने के लिए विश्वविख्यात है। ग़ज़ल विधा को हिंदी में प्रचलित कराने वाले जनकवि दुष्यंत कुमार जी का ग़ज़ल, मैं जिसे ओढ़ता बिछाता हूं।
    2 min
  • चुम्बन के दो उदात्त वैष्णवी बिम्ब - धर्मवीर भारती
    धर्मवीर भारती द्वारा रचित यह कविता गत शताब्दी की सबसे रोमांटिक कविताओं में से एक है। ये वही रचनाकार है जिन्होंने गुनाहों का देवता जैसा रोमांटिक उपन्यास लिख कर एक नया इतिहास रच दिया था। लुत्फ़ उठाएं।
    2 min
  • गुनाह का गीत - धर्मवीर भारती
    धर्मवीर भारती हिन्दी भाषा के क्लासिक साहित्यकारों में से एक माने जाते है। उनका लिखा उपन्यास 'गुनाहों का देवता' हिन्दी भाषा के सर्वाधिक रोमांटिक तथा कालजयी उपन्यासों में एक एक माना जाता है। उनके द्वारा रचित ठंडा लोहा काव्य संग्रह से यह कविता ली गई है।
    3 min
  • तुम्हारे साथ रहकर - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
    सर्वेश्वर दयाल सक्सेना हिन्दी भाषा के आधुनिक युग के सबसे प्रचलित कवियों में से एक है। उनकी कई कविताएं है जो दिल छू जाती है, और ख़त्म होने के काफ़ी समय बाद तक जेहन में रह जाती है। वैसे तो सक्सेना जी सामाजिक मुद्दों पर कविताएं अधिक लिखते थे परन्तु यह कविता उनकी चुनिंदा रोमांटिक कविताओ में एक है। आप इसका आनंद ले।
    2 min

About Love Notes From Hindi literature

From the publisher's feed

Have you ever used someone else's poetry to express how you feel about someone? Have you ever wondered what it means to be kissed by someone very special on your forehead ? Have you ever felt a cosmic…