Naami Giraami - Podcast on Famous personalities from India and around the world

Naami Giraami - Podcast on Famous personalities from India and around the world

By AajtakNewsDaily News
Download on the App Store

Naami Giraami - Podcast on Famous personalities from India and around the world episodes

  • नागार्जुन: कवि जिसने इंदिरा-नेहरू की तारीफ़ भी की, और बख़्शा भी नहीं
    नागार्जुन हिंदी के प्रख्यात प्रगतिशील कवि और कथाकार हैं. हिंदी, मैथिली, संस्कृत और बांग्ला भाषा में उन्होंने कविताएं लिखीं. अपनी मातृभाषा मैथिली में उन्होंने 'यात्री' उपनाम से लेखन किया. वो हिंदी के बड़े यायावर कवियों में एक थे. नागार्जुन ने राजनीति और जनता के संघर्षों में सक्रिय भागीदारी की और रचनात्मक तरीके से जनता की आवाज़ बने. बीती 30 जून को उनका जन्मदिन था. आज तक रेडियो को इस पॉडकास्ट में अंजुम शर्मा बता रहे हैं, कैसे थे नागार्जुन की कविताओं के तेवर.
    12 min
  • कौन हैं पी.सी.महालनोबिस जिनका जन्मदिन होता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस?
    आज 29 जून है और भारत में आज का दिन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रुप में मनाया जाता है. कारण है कि आज ही के दिन भारत में सांख्यिकी के पिता प्रशांत चंद्र महालनोबिस का जन्मदिवस होता है. भारत में आर्थिक नियोजन से लेकर सैंपल सर्वे के विकास तक में महालनोबिस का अभूतपूर्व योगदान है. आज तक रेडियो के ख़ास पॉडकास्ट में उन्हें याद कर रहे हैं अंजुम शर्मा
    8 min
  • कैसे एक गाने से मदन मोहन और लता मंगेशकर हो गए भाई-बहन
    हिंदी सिनेमा में चोटी के संगीतकारों में एक नाम मदन मोहन का भी है. मदन मोहन, हिंदी फिल्मों में ग़ज़ल और गीतों को बराबर ख़ूबसूरती से साधने के लिए जाने जाते थे. ग़ज़लों को जिस तरह उन्होंने कंपोज़ किया, वैसा उदाहरण पूरे हिंदी फ़िल्म संगीत में बेहद कम देखने को मिलता है. हिंदी फ़िल्म संगीत में वो एक विलक्षण संगीतकार थे. आज तक रेडियो की इस प्रस्तुति में सुनिए मदन मोहन से जुड़े बेहद दिलचस्प क़िस्से, अंजुम शर्मा के साथ
    14 min
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत पर क्यों होती है सियासत?
    आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है। डॉ मुखर्जी राष्ट्रवाद के प्रखर अगुआ रहे, मात्र 33 बरस की उम्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने और अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी थे। 1953 में श्रीनगर जाते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, नज़रबंद रखा गया और 23 जून 1953 को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आज तक रेडियो के स्पेशल पॉडकास्ट में अंजुम शर्मा बता रहे हैं जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से जुड़ी बातें।
    9 min
  • अमरीश पुरी: खलनायक को नायक से बड़ा बनाने वाले अभिनेता
    हिंदी सिनेमा के सबसे चहेते खलनायक अमरीश पुरी का आज जन्मदिन है. फिल्मों में आने से पहले वो रंगमंच के प्रख्यात कलाकार रहे. दमदार आवाज़ के मालिक अमरीश पुरी जब सिल्वर स्क्रीन पर डायलॉग्स बोलते थे तो पूरी फिल्म पर उनके डायलॉग्स भारी पड़ जाते थे. दूसरों के निभाए जो रोल उन्हें पसंद आते थे, उनका फ़ोटो निकलवाकर देर तक वो उन्हें ऑब्ज़र्व करते थे. आज तक रेडियो की ख़ास पेशकश में अंजुम शर्मा से सुनिए अमरीश पुरी का सफ़रनामा उनके कुछ मशहूर डायलॉग्स के साथ.
    11 min
  • सालिम अली: ऐसा शख्स जिसने पूरी ज़िंदगी कर दी पंछियों के नाम
    सालिम अली को भारत में ऑर्निथोलॉजी यानी पक्षी विज्ञान का पितामह कहा जाता है। कहते हैं अगर वो नहीं होते तो भारत में पक्षियों का सर्वे उतना सुनियोजित नहीं हो पाता जितना उनके कारण हुआ। भारत में पक्षी विज्ञान को वो नई ऊंचाईयों पर ले गए और इसे बाक़ायदा एक व्यवस्थित वैज्ञानिक कार्य के तौर पर पहचान दिलाई। उनकी पुण्यतिथि पर आज तक रेडियो यह ख़ास पॉडकास्ट में सुनिए अंजुम शर्मा के साथ
    9 min
  • बेटे को पीठ पर बांधा, तलवार उठाई और हुंकारती हुई निकलीं रानी लक्ष्मीबाई
    रानी लक्ष्मीबाई ने झांसी का एक इंच भी अंग्रेज़ों को देने से इंकार कर दिया था. मातृभाषा से लेकर मातृभूमि तक वो स्वराज का विस्तार देखती थीं. उन्होंने अंग्रेज़ों के साथ इस तरह युद्ध किया कि कई अंग्रेज़ी अफसरों ने उन्हें 'मर्दानी योद्धा' से लेकर 'विद्वान और नेतृत्व कुशल रानी' कहकर पुकारा. 18 जून को उन्हें अंग्रेज़ों से युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त हुई. सुनिए रानी झांसी की ज़िंदगी पर आधारित आज तक रेडियो का यह पॉडकास्ट अंजुम शर्मा के साथ.
    11 min
  • वेलेंटीना तेरेश्कोवा: एकल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम देने वाली पहली महिला
    16 जून का दिन इतिहास में दर्ज है महिलाओं की उड़ान के नाम. हम सब पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम याद रखते हैं, यूरी गागरिन. लेकिन पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी? शायद सोचना पड़े. वो थीं रूस की वेलेंटीना तेरेश्कोवा! 16 जून 1963 को रूस की वेलेंटीना तेरेशकोवा ने दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव हासिल किया था. कैसी थी उनकी उड़ान, कितना मुश्किल था उनका सफ़र, आज तक रेडियो की ख़ास पेशकश में बता रहे हैं अंजुम शर्मा
    7 min
  • जब राजस्थान की मिट्टी से लिपट कर रोये गायक मेहदी हसन
    ग़ज़ल गायिकी के उस्ताद मेहदी हसन ख़ाँ, राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले में पैदा हुए थे। शुरुआती तालीम घर पर ही हुई, खूब वर्जिश की ताकि साँस लंबी खींचकर देर तक सुर साधे जा सकें। देश का बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान जाना पड़ा और ताउम्र वहीं रहे। लेकिन राजस्थान से लगाव नहीं छूटा। वह जितने पाकिस्तान के रहे, उतने ही हिंदुस्तान के भी। उन्होंने ग़ज़ल गायकी को शास्त्रीय संगीत की रवायत में ढाला। उनकी पुण्यतिथि पर सुनिये आज तक रेडियो की ख़ास प्रस्तुति, अंजुम शर्मा के साथ
    16 min
  • जब रामप्रसाद बिस्मिल ने साथियों संग लूटा सरकारी ख़ज़ाना
    आज़ादी के संघर्ष में क्रांतिकारी गतिविधियों को अंजाम देने वाले पंडित रामप्रसाद बिस्मिल एक लेखक भी थे. उन्होंने राम, अज्ञात, और बिस्मिल उपनाम से कविताएं और किताबें लिखी. उनकी लिखी शायरी और गीत आगे चलकर क्रांति के गीत बन गए. बिस्मिल मैनपुरी और काकोरी कांड में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं. कैसा था उनका क्रांतिकारी जीवन, सुनिए आज तक रेडियो की ख़ास पेशकश में अंजुम शर्मा के साथ.
    12 min

About Naami Giraami - Podcast on Famous personalities from India and around the world

From the publisher's feed

नायक और खलनायक. विद्वान और महारथी. कला के ऐसे सितारे जो अब भी आसमान में चमकते हैं. और ऐसी हस्तियां जो इतिहास में अमर हैं. उजले व्यक्तित्व के धनी भी. और स्याह पहलुओं वाले लोग भी. ये वो लोग हैं जो मशहूर…