Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सत्ता की हलचल या सरकारों की कौतुहल, क्या चला है इस हफ्ते experts पहुंचेंगे तह तक. मिलिए हर शनिवार सौरभ द्विवेदी से और राजनीती के जानकार पत्रकारों के साथ नेतानगरी में सिर्फ बाजा पर.... more
FAQs about Neta Nagri:How many episodes does Neta Nagri have?The podcast currently has 93 episodes available.
January 10, 2023क्या है मोदी और नवीन पटनायक के बीच ओडिशा में पैक्ट: Ep 22नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए ओडिशा के राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए कैसे पिछले 22 साल से लगातार ओडिशा के सीएम पद पर बने हुए हैं नवीन पटनायक. समझिए कैसे रहा बीजू पटनायक का राजनीतिक सफर. क्या कहना है एक्सपर्ट्स का बीजेडी के बारे में जो कभी बीजेपी की सहयोगी थी, आज सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी है. साथ दूसरे सत्र में जानिए आंध्र प्रदेश में चल रही राजनीतिक घमासान के बारे में. सुनिए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने क्यों कहा कि रैली में हुई दुर्घटना चंद्रबाबू नायडू की गंदी चाल है....more1h 50minPlay
December 26, 2022भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिनों का हिसाब: Ep 21नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अब तक 100 दिन के सफर और बंगाल की राजनीतिक खींचतान पर. जानिए भारत जोड़ो यात्रा से अब तक कांग्रेस को क्या फायदा हुआ है. क्या राहुल गांधी की छवि में सुधार आया है? वोटों के हिसाब से कांग्रेस को कितना फायदा हुआ है. साथ ही जानिए कोविड की आशंका के बीच कब तक जारी रहने वाली है भारत जोड़ो यात्रा? वहीं दूसरे सत्र में जानिए क्या राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं ममता बनर्जी? सुवेंदु अधिकारी के बयानों में क्या छुपा है? और क्या बीजेपी करने जा रही है बंगाल में कुछ बड़ा?...more1h 59minPlay
December 19, 2022शराब से हुई मौतों पर क्या सिर्फ राजनीति ही होगी: Ep 20नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई चीनों सैनिकों के साथ हुई तवांग में झड़प के बाद बदले हालातों पर. जानिए क्या हालात हैं सीमा पर. कैसी हैं भारत और चीन के रणनीतिक तैयारियां. आगे क्या मंसूबे हो सकते हैं चीन के. वहीं दूसरे सत्र में बात हुई बिहार की. जहरीली शराब से हुई 50 से भी ज्यादा मौतों का कौन जिम्मेदार है? मुआवजे की मांग पर क्या दिया नीतीश कुमार ने बयान? क्या हो रही राजनीतिक बयानबाजी. सुनिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का....more1h 40minPlay
December 12, 2022गुजरात और हिमाचल के नतीजे क्या बयां करते हैं: Ep 19नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए कैसे गुजरात में बीजेपी ने तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड. क्या गुजरात में आप की एंट्री ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल. क्या राहुल गाँधी की भारत यात्रा से गुजरात और हिमाचल का चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ. हिमाचल में सरकार बनाने के बाद क्या हैं कांग्रेस की चुनौतियाँ?...more1h 21minPlay
December 05, 2022बीजेपी ने लतीफ को कैसे बनाया ट्रम्प कार्ड: Ep 18नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए मतदान के बाद क्या है गुजरात का माहौल. क्या बीजेपी चुनाव नतीजों को लेकर आश्वस्त नहीं है? पहले चरण में कम वोटिंग का क्या मतलब? इससे कौन परेशान है? राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस के लिए सिर्फ दो चुनावी रैलियां क्यों कीं? आम आदमी पार्टी इन चुनावों में कैसा प्रदर्शन कर रही है? साथ ही जानिए और, क्या बीजेपी सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव को कम कर पाएगी?...more1h 30minPlay
November 28, 2022गुजरात में बीजेपी की मुश्किलें और दिल्ली नगर निगम चुनाव में हर पार्टी झोंक रही अपनी ताकत: Ep 17नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव से जुड़ी बातें. पहले सत्र में जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या हैं वो मुद्दे जिन पर लड़ा जा रहा गुजरात विधानसभा चुनाव. बीजेपी ने किन पैमानों और जातिगत समीकरणों के हिसाब से बांटे हैं टिकट. क्या बदला है पाटीदार आंदोलन के बाद? आम आदमी पार्टी से बीजेपी को ग्रामीण और शहरी इलाकों में क्या नुकसान है. क्या वोटों का हो रहा है ध्रुवीकरण. साथ ही दूसरे सत्र में जानिए दिल्ली नगर निगम चुनाव के साथ साथ चल आरोप प्रत्यारोप के दौर के बारे में. कूड़े के पहाड़ से शुरू हुई राजनीति अब जेल की मसाज तक जा पहुंची है और जानिये वो किस्सा जब प्रेम प्रसंग के ट्रायंगल में एक पार्षद की हो गई थी हत्या....more1h 59minPlay
November 21, 2022क्या हैं भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दे: Ep 16इस बार का नेतानगरी एपिसोड खास रहा. दिल्ली में हुए 'लल्लनटॉप अड्डा' में पहली बार नेतानगरी शो लाइव रिकॉर्ड किया गया. नेतानगरी के इस एपिसोड में सौरभ द्विवेदी ने भारत के दस बड़े राजनीतिक मुद्दों पर एक्सपर्ट्स से बात की. सुनिए दस से ज्यादा नेताओं के सुने-अनसुने किस्से. सुनिए क्या हुई बातचीत पहली बार हुए लाइव ऑडियंस के साथ एकाउंटेबिलिटी सेक्शन में. क्या रहे जनता के सवाल। उत्तर प्रदेश, बिहार और पूरे देश की राजनीति पर हुई इस लाइव बातचीत को सुनिए और जानिए कुछ रोचक पहलू और किस्से....more1h 46minPlay
November 15, 2022गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा: Ep 15नेतानगरी के इस एपिसोड में गुजरात की राजनीति पर विस्तार से चर्चा. जानिए क्या हैं पार्टियों के चुनावी समीकरण. जानिए टिकट बंटवारे के क्या हैं आधार और किस पार्टी को मिल सकता है जनाधार. साथ ही जानिए भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को क्या फायदा मिलता नज़र आ रहा. क्या राहुल गाँधी गुजरात में करेंगे चुनाव प्रचार? क्या कांग्रेस की छवि को बदल में सफल हो जाएंगे राहुल गाँधी? सुनिए नेतानगरी के इस एपिसोड में सिर्फ LT Baaja पर....more2h 18minPlay
November 07, 2022मोरबी ब्रिज हादसा, गुजरात की राजनीती और हिमाचल चुनाव: Ep 14आखिर कौन ज़िम्मेदार है मोरबी ब्रिज हादसे के लिए? विपक्ष ने घेर रखा है और चुनाव की तारीख सामने है. जानिए एक्सपर्ट्स से, क्या हो सकता है असर इसका चुनाव पर. क्या मोदी मॉडल सफल हो जाएगा. क्या आप बिगाड़ सकती है बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण. दूसरी तरफ जानिए क्या हैं हिमाचल के चुनावी मुद्दे. क्या पार्टी के अंदर बगावत पड़ने वाली है बीजेपी और कांग्रेस को महँगी और साथ ही जानिए क्या आप पर भरोसा दिखाएगी हिमाचल की जनता. सुनिए और समझिए नेतानगरी के इसे एपिसोड में....more1h 54minPlay
November 02, 2022ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री और हिमाचल विस चुनाव पर चर्चा: Ep 13नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए ऋषि सुनक के सामने ब्रिटेन की अर्थव्यस्था के अलावा और क्या है चुनौतियाँ . साथ ही सुनिए कैसे शीर्ष पर पहुँचे ऋषि सुनक. वहीं दूसरी तरफ बात हिमाचल विधानसभा चुनाव के बारे में. क्या है वो विधायक के अपहरण की कहानी. क्या है बीजेपी और कांग्रेस की संभावनाएं और जानिए क्या आम आदमी पार्टी कर सकती है हिमाचल में कोई चमत्कार?...more1h 38minPlay
FAQs about Neta Nagri:How many episodes does Neta Nagri have?The podcast currently has 93 episodes available.