Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
सत्ता की हलचल या सरकारों की कौतुहल, क्या चला है इस हफ्ते experts पहुंचेंगे तह तक. मिलिए हर शनिवार सौरभ द्विवेदी से और राजनीती के जानकार पत्रकारों के साथ नेतानगरी में सिर्फ बाजा पर.... more
FAQs about Neta Nagri:How many episodes does Neta Nagri have?The podcast currently has 93 episodes available.
March 20, 202325 सालों का राज और सोनिया गाँधी का काम-काज: Ep 32नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए पिछले 25 सालों में कांग्रेस ने सोनिया गाँधी के नेतृत्व में किस तरह का सफर तय किया. जानिए सोनिया गाँधी के सबसे लम्बे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहते कैसे कांग्रेस दो बार सत्ता पर आई और कैसे सोनिया गाँधी के इतने ताकतवर होते हुए भी कांग्रेस का पतन क्यों हुआ? इसके साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए सीनियर जर्नलिस्ट के साथ संसद के बजट सत्र के बारे में और जानिए क्यों बजट सत्र इस बार भी ठीक से चल नहीं पाया है. इसके अलावा एपिसोड के अंत में जानिए बिहार में चल रहे 'लैंड फॉर जॉब' और आई आर सी टी सी केस के बारे में....more2h 34minPlay
March 13, 2023राहुल कर रहे हैं चूक, विशेषज्ञों की दो टूक!: Ep 31नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए पिछले दिनों राहुल गाँधी द्वारा विदेश में दिए बयान पर खड़े हुए विवाद के बारे में एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा की....more2h 5minPlay
March 06, 2023कौन संभालेगा दिल्ली में 'आप' मॉडल?: Ep 30नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी में चल रही हलचल के बारे में. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्या होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का प्लान? मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, क्या आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा को दिल्ली की बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है? इसके साथ ही जानिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से कि क्या है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का डर. इसके अलावा सुनिए उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड पर पत्रकारों से बातचीत और अतीक अहमद का का कच्चा- चिट्ठा. जानिए किस गैंगस्टर की वजह से हुआ यूपी में एसटीएफ का गठन? सुनिए राजदीप सरदेसाई और राहुल श्रीवास्तव के अनुभव आपराधिक इतिहास वाले सांसदों और नेताओ से मुलाकात के....more1h 51minPlay
February 27, 2023क्या है अमित शाह और शरद पवार की डील?: Ep 29नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए शिवसेना के स्वामित्त्व पर चल रहे घमासान के बारे में. जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का ,शिवसेना भवन के भविष्य के बारे में. क्या चुनाव चिन्ह जाने से उद्धव ठाकरे की राजनीति कमजोर हो जाएगी या आने वाले वक़्त में सहानुभूति वोट्स उनके खाते में आएंगे. क्या है शरद पवार और अमित शाह का फ्यूचर प्लान?...more1h 45minPlay
February 20, 2023जांच होगी या फिर लीपापोती?: Ep 28नेतानगरी के इस एपिसोड में बीबीसी के दफ्तरों में 'आईटी सर्वे', असम में बल विवाह के खिलाफ हुए एक्शन और कानपुर देहात में अतिक्रमण के दौरान हुई आगजनी से मौत पर एक्सपर्ट्स से हुई विस्तार से चर्चा सुनिए. जानिए क्या बीबीसी दफ्तरों में हुई छापेमारी क्या टैक्स चोरी से जुड़ी हुई है? क्या बीबीसी पहले की तरह भारत में काम कर पाएगा? दूसरे सत्र में जानिए क्या असम सरकार बाल विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाने में धार्मिक भेदभाव कर रही है? साथ ही जानिए जल्दी शादी और गर्भधारण को रोकने के क्या तरीके हैं? और सुनिए कानपुर देहात में बुलडोज़र कांड में हुई मौतों का ज़िम्मेदार कौन है? और क्या होनी चाहिए नेताओं की भूमिका?...more2h 20minPlay
February 13, 2023अडाणी पर मचे घमासान की इनसाइड स्टोरी: Ep 27नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद के बजट सत्र पर एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा हुई. जानिए अडाणी का मुद्दा उठाने से कांग्रेस को चुनावी राजनीति में कितना फायदा हो सकता है? क्या अडाणी का मुद्दा समय के साथ गति पकड़ेगा या राफेल की मुद्दे की तरह खत्म हो जाएगा. क्या अडाणी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन से विपक्ष को वाकई फायदा होगा? और अडाणी से जुड़े आरोपों पर बीजेपी क्या रणनीति अपना रही है?...more2h 10minPlay
February 07, 2023कैसा है इस साल का बजट?: Ep 26नेतानगरी के इस एपिसोड में समझिए इस साल बजट को और सुनिए पूर्व वित्त मंत्रियों से जुड़े रोचक किस्से. जानिए भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है? सुनिए एक्सपर्ट्स इस साल के बजट को कैसे परिभाषित करेंगे? और, क्या हाल ही में पेश किया गया बजट दूरदर्शी भी है?...more2h 2minPlay
January 31, 20232024 इलेक्शन में किसको कितनी सीटें: Ep 25नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या है देश का वर्तमान चुनावी परिदृश्य? क्या कहता है इंडिया टुडे का सी-वोटर सर्वे. सुनिए क्या अभी भी मोदी मैजिक बरकरार है? क्या राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व कर पाएंगे? कौन हैं भारत के सबसे लोक्रप्रिय मुख्यमंत्री, खिलाड़ी और सेलिब्रिटी? नेतानगरी के दूसरे सत्र में जानिए क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं? कितनी बदली है राहुल गांधी की छवि? क्या बीजेपी को कड़ी टक्कर दे पाएगी कांग्रेस?...more2h 28minPlay
January 23, 2023क्या बिहार में हो जाएगा नीतीश कुमार के साथ खेल?: Ep 24नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई. सुनिए पूर्वोत्तर में चुनावी घमासान के राजनीतिक समीकरणों पर हुई विस्तार से चर्चा. जानिए कहां है भाजपा मज़बूत और कहां चलेगा कांग्रेस का जादू. दूसरे सत्र में जानिए बिहार में रामचरित मानस पर हुई राजनीति पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. साथ ही समझिए बिहार में जातिगत जनगणना पर हो रही राजनीति पर हुई विस्तार से हुई चर्चा को....more2h 19minPlay
January 16, 2023राज्यपाल बनाम राज्य का रिमोट कंट्रोल किसके पास?: Ep 23नेतानगरी के इस एपिसोड में राज्यपाल बनाम राज्य, शरद यादव से जुड़े किस्सों, उनके राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए क्यों गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों पर केंद्र सरकार के लिए काम करने के आरोप अक्सर लगते हैं. जानिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बाबत क्या बयान दे दिया. दूसरे सत्र में एक्सपर्ट्स ने दिवंगत नेता शरद यादव से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए. जानिए उनके राजनीतिक उत्थान और तौर तरीकों पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. आखिरी सत्र में जानिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल को समझिए और साथ ही जानिए इस साल होने वाले 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कितने मायने रखते हैं ये बदलाव....more2h 24minPlay
FAQs about Neta Nagri:How many episodes does Neta Nagri have?The podcast currently has 93 episodes available.