नेता नगरी

नेता नगरी

By Lallantop BaajaNews
Download on the App Store

नेता नगरी episodes

  • 25 सालों का राज और सोनिया गाँधी का काम-काज: Ep 32
    नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए पिछले 25 सालों में कांग्रेस ने सोनिया गाँधी के नेतृत्व में किस तरह का सफर तय किया. जानिए सोनिया गाँधी के सबसे लम्बे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहते कैसे कांग्रेस दो बार सत्ता पर आई और कैसे सोनिया गाँधी के इतने ताकतवर होते हुए भी कांग्रेस का पतन क्यों हुआ? इसके साथ ही नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए सीनियर जर्नलिस्ट के साथ संसद के बजट सत्र के बारे में और जानिए क्यों बजट सत्र इस बार भी ठीक से चल नहीं पाया है. इसके अलावा एपिसोड के अंत में जानिए बिहार में चल रहे 'लैंड फॉर जॉब' और आई आर सी टी सी केस के बारे में.
    2 hr 34 min
  • राहुल कर रहे हैं चूक, विशेषज्ञों की दो टूक!: Ep 31
    नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए पिछले दिनों राहुल गाँधी द्वारा विदेश में दिए बयान पर खड़े हुए विवाद के बारे में एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा की.
    2 hr 5 min
  • कौन संभालेगा दिल्ली में 'आप' मॉडल?: Ep 30
    नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी में चल रही हलचल के बारे में. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में क्या होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का प्लान? मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद, क्या आम आदमी पार्टी में राघव चड्ढा को दिल्ली की बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है? इसके साथ ही जानिए वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई से कि क्या है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का डर. इसके अलावा सुनिए उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड पर पत्रकारों से बातचीत और अतीक अहमद का का कच्चा- चिट्ठा. जानिए किस गैंगस्टर की वजह से हुआ यूपी में एसटीएफ का गठन? सुनिए राजदीप सरदेसाई और राहुल श्रीवास्तव के अनुभव आपराधिक इतिहास वाले सांसदों और नेताओ से मुलाकात के.
    1 hr 51 min
  • क्या है अमित शाह और शरद पवार की डील?: Ep 29
    नेतानगरी के इस एपिसोड में सुनिए शिवसेना के स्वामित्त्व पर चल रहे घमासान के बारे में. जानिए क्या कहना है एक्सपर्ट्स का ,शिवसेना भवन के भविष्य के बारे में. क्या चुनाव चिन्ह जाने से उद्धव ठाकरे की राजनीति कमजोर हो जाएगी या आने वाले वक़्त में सहानुभूति वोट्स उनके खाते में आएंगे. क्या है शरद पवार और अमित शाह का फ्यूचर प्लान?
    1 hr 45 min
  • जांच होगी या फिर लीपापोती?: Ep 28
    नेतानगरी के इस एपिसोड में बीबीसी के दफ्तरों में 'आईटी सर्वे', असम में बल विवाह के खिलाफ हुए एक्शन और कानपुर देहात में अतिक्रमण के दौरान हुई आगजनी से मौत पर एक्सपर्ट्स से हुई विस्तार से चर्चा सुनिए. जानिए क्या बीबीसी दफ्तरों में हुई छापेमारी क्या टैक्स चोरी से जुड़ी हुई है? क्या बीबीसी पहले की तरह भारत में काम कर पाएगा? दूसरे सत्र में जानिए क्या असम सरकार बाल विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाने में धार्मिक भेदभाव कर रही है? साथ ही जानिए जल्दी शादी और गर्भधारण को रोकने के क्या तरीके हैं? और सुनिए कानपुर देहात में बुलडोज़र कांड में हुई मौतों का ज़िम्मेदार कौन है? और क्या होनी चाहिए नेताओं की भूमिका?
    2 hr 20 min
  • अडाणी पर मचे घमासान की इनसाइड स्टोरी: Ep 27
    नेतानगरी के इस एपिसोड में संसद के बजट सत्र पर एक्सपर्ट्स के साथ विस्तार से चर्चा हुई. जानिए अडाणी का मुद्दा उठाने से कांग्रेस को चुनावी राजनीति में कितना फायदा हो सकता है? क्या अडाणी का मुद्दा समय के साथ गति पकड़ेगा या राफेल की मुद्दे की तरह खत्म हो जाएगा. क्या अडाणी के मुद्दे पर जेपीसी के गठन से विपक्ष को वाकई फायदा होगा? और अडाणी से जुड़े आरोपों पर बीजेपी क्या रणनीति अपना रही है?
    2 hr 10 min
  • कैसा है इस साल का बजट?: Ep 26
    नेतानगरी के इस एपिसोड में समझिए इस साल बजट को और सुनिए पूर्व वित्त मंत्रियों से जुड़े रोचक किस्से. जानिए भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति क्या है? सुनिए एक्सपर्ट्स इस साल के बजट को कैसे परिभाषित करेंगे? और, क्या हाल ही में पेश किया गया बजट दूरदर्शी भी है?
    2 hr 2 min
  • 2024 इलेक्शन में किसको कितनी सीटें: Ep 25
    नेतानगरी के इस एपिसोड में जानिए क्या है देश का वर्तमान चुनावी परिदृश्य? क्या कहता है इंडिया टुडे का सी-वोटर सर्वे. सुनिए क्या अभी भी मोदी मैजिक बरकरार है? क्या राहुल गांधी विपक्ष का नेतृत्व कर पाएंगे? कौन हैं भारत के सबसे लोक्रप्रिय मुख्यमंत्री, खिलाड़ी और सेलिब्रिटी? नेतानगरी के दूसरे सत्र में जानिए क्या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं? कितनी बदली है राहुल गांधी की छवि? क्या बीजेपी को कड़ी टक्कर दे पाएगी कांग्रेस?
    2 hr 28 min
  • क्या बिहार में हो जाएगा नीतीश कुमार के साथ खेल?: Ep 24
    नेतानगरी के इस एपिसोड में बात हुई त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव और बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई. सुनिए पूर्वोत्तर में चुनावी घमासान के राजनीतिक समीकरणों पर हुई विस्तार से चर्चा. जानिए कहां है भाजपा मज़बूत और कहां चलेगा कांग्रेस का जादू. दूसरे सत्र में जानिए बिहार में रामचरित मानस पर हुई राजनीति पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. साथ ही समझिए बिहार में जातिगत जनगणना पर हो रही राजनीति पर हुई विस्तार से हुई चर्चा को.
    2 hr 19 min
  • राज्यपाल बनाम राज्य का रिमोट कंट्रोल किसके पास?: Ep 23
    नेतानगरी के इस एपिसोड में राज्यपाल बनाम राज्य, शरद यादव से जुड़े किस्सों, उनके राजनीतिक जीवन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल पर विस्तार से चर्चा हुई. जानिए क्यों गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपालों पर केंद्र सरकार के लिए काम करने के आरोप अक्सर लगते हैं. जानिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बाबत क्या बयान दे दिया. दूसरे सत्र में एक्सपर्ट्स ने दिवंगत नेता शरद यादव से जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए. जानिए उनके राजनीतिक उत्थान और तौर तरीकों पर क्या कहना है एक्सपर्ट्स का. आखिरी सत्र में जानिए भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल को समझिए और साथ ही जानिए इस साल होने वाले 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कितने मायने रखते हैं ये बदलाव.
    2 hr 24 min

About नेता नगरी

From the publisher's feed

सत्ता की हलचल या सरकारों की कौतुहल, क्या चला है इस हफ्ते experts पहुंचेंगे तह तक. मिलिए हर शनिवार सौरभ द्विवेदी से और राजनीती के जानकार पत्रकारों के साथ नेतानगरी में सिर्फ बाजा पर.