Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
May 24, 2022न्यूज़ पोटली 331: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त, दलित सिंगर की हत्या और ज्ञानवापी मस्जिददिल्ली के जाफरपुर कलां की रहने वाली दलित सिंगर की हत्या, ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को राज्य कैबिनेट से किया बर्खास्त, कुतुब मीनार में हिंदू पक्ष की पूजा के अधिकार की याचिका पर आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया एएसआई ने दिल्ली की एक जिला अदालत में हलफनामा किया दाखिल और क्वॉड देश ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेताओं ने मंगलवार को टोक्यो में की मुलाकात. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
May 23, 2022न्यूज़ पोटली 330: ज्ञानवापी मस्जिद, जातिगत जनगणना और बाइडेन की जिनपिंग को चेतावनीसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज से ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई शुरू, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का विधानसभा में पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, जातीय जनगणना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही सभी दलों की राय लेने के बाद जातिगत जनगणना पर काम शुरू करने को कहा, राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर मकान ढह जाने से आठ लोग घायल और चीन और ताइवान के बीच तनातनी के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने जिनपिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर चीन ताइवान को बल पूर्वक हथियाने की कोशिश करेगा तो अमेरिका चुप नहीं रहेगा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
May 21, 2022न्यूज़ पोटली 329 : प्रोफेसर रतन लाल को जमानत और मध्यप्रदेश के नीमच में मुसलमान होने के शक में एक बुज़ुर्ग की पीट पीट कर हत्याशिवलिंग पर टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रतन लाल को जमानत दे दी गई है, मुसलमान होने के शक पर 65 साल के एक बुजुर्ग भंवरलाल जैन की पीट-पीट कर हत्या, बिहार के बेगूसराय में बदमाशों ने एक निजी चैनल के पत्रकार सुभाष कुमार की गोली मारकर की हत्या और कथित रूप से एक 17 वर्षीय फिलिस्तीनी किशोर की इजरायली सेना बलों की गोली लगने से मौत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
May 20, 2022न्यूज़ पोटली 328: ज्ञानवापी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और लालू यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारीलालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों के कई ठिकानों पर सीबीआई ने दी दबिश, ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले की सुनवाई जिला अदालत करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले की जांच कर रही जस्टिस रवींद्रन कमेटी को फाइनल रिपोर्ट तैयार करने के लिए चार सप्ताह का और समय दिया, जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरा, हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक से हुए बलात्कार के बाद, आरोपियों के कथित एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त जांच आयोग ने हैदराबाद पुलिस के दावों का किया खंडन, इजरायल के प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट की अध्यक्षता वाली गठबंधन सरकार, एक सांसद के इस्तीफे के बाद संकट में घिर गई है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more14minPlay
May 19, 2022न्यूज़ पोटली 327 : सिद्धू को एक साल की सजा, आजम खान को अंतरिम जमानत और फिर बढ़े गैस के दाममथुरा कोर्ट ने माना कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के समीप बनी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने का मुकदमा सुनवाई के लायक है, कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के 34 साल पुराने रोडरेज केस में, 1 साल कैद की सजा सुनाई, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को जालसाजी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी, एक महीने में दूसरी बार गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ इजाफा,चीन पूर्वी लद्दाख में बना रहा पैंगोंग त्सो झील के पास एक दूसरा बड़ा पुल. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
May 18, 2022न्यूज़ पोटली 326: यूपी में मदरसों को नहीं मिलेगी सरकारी मदद और जेल से बाहर आएगा राजीव गांधी का हत्याराउत्तर प्रदेश में अब नए मदरसों को नहीं मिलेगी कोई सरकारी मदद, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 31 साल से जेल में बंद हत्यारे एजी पेरारिवलन को किया रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा मर्डर मामले की मुख्य अभियुक्त इंद्राणी मुखर्जी को दी जमानत और चीन में इस साल मार्च में हुए विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को जानबूझकर नीचे लाकर क्रैश किया गया था. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
May 17, 2022न्यूज़ पोटली 325: वसीम रिजवी को जमानत, ज्ञानवापी मस्जिद विवाद और पूरे उत्तर कोरिया में सख्त लॉकडाउनसुप्रीम कोर्ट ने शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व प्रमुख जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की तबीयत को देखते हुए तीन महीने के लिए दी जमानत, ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट आज दाखिल नहीं हुई, तीन दिन चले सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट ने मंगलवार 17 मई को दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं हुआ, भारत सरकार द्वारा गेहूं की निर्यात पर रोक लगाने के बाद से दुनिया भर में गेहूं की किल्लत और बढ़ी, सपा विधायक आजम खान को अंतरिम जमानत देने या न देने पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला और उत्तर कोरिया में 12 लाख लोगों को कथित बुखार है. यानी उन लोगों में कोविड-19 संक्रमण जैसे लक्षण हैं इस बीच पूरे देश में सख्त लॉकडाउन जारी है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
May 16, 2022न्यूज़ पोटली 324: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे पूरा, जातिगत जनगणना और असम में बाढ़न्यूज़ पोटली: रोजाना खबरों की खुराक. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
May 14, 2022न्यूज़ पोटली 323: केंद्र सरकार ने गेहूं निर्यात पर लगाया बैन और मुंडका आगजनी में 27 लोगों की मौतदिल्ली के पश्चिमी इलाके में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार शाम आग लगने से 27 लोगों की मौत, भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से लगाई पाबंदी, वाराणसी की एक अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन के सर्वे का काम खत्म, मध्य प्रदेश के गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या और श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे समेत आठ लोगों को गिरफ्तार करने की मांग तेज.होस्ट: अवधेश कुमारप्रोडूसर: तहरीम रौशनएडिटिंग: सैफ अली इकराम***आप इन चैनलों पर भी सुन सकते हैं न्यूज़ पोटली :Apple Podcasts | Google Podcasts | Spotify | Castbox | Pocket Casts | TuneIn | Stitcher | Breaker | Overcast | JioSaavn | Podcast Addict | Headfone Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
May 13, 2022न्यूज़ पोटली 322: कांग्रेस का चिंतन शिविर, हत्याओं के खिलाफ कश्मीरी पंडितों का प्रदर्शन और ट्विटर की डील अटकीदिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुलडोजर से हो रही कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, शुक्रवार से कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर राजस्थान के उदयपुर में शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर के चुनाव क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार, पाकिस्तान के शहर कराची में हुए बम धमाके में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल, बीते दिनों ट्विटर को खरीदने वाले टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर बताया कि यह सौदा फिलहाल होल्ड पर है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.