Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
May 02, 2022न्यूज़ पोटली 312: पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा पर और राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर को लेकर फिर दी चेतावनीदेशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कुल 3157 नए मामले आए सामने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक अस्पताल में 18 साल की नर्स की लाश लटकी मिली थी, अब पुलिस ने कहा प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर युवती ने फंदे से लटककर दी जान, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने औरंगाबाद में कहा कि उन्हें चार मई से मस्जिदों पर लाउडस्पीकर की आवाज सुनाई नहीं देनी चाहिए और अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब शिकागो में बड़े स्तर पर फायरिंग के कई मामले आए सामने. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
April 30, 2022न्यूज़ पोटली 311: जिग्नेश मेवाणी मामला, पटियाला हिंसा और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के पहले बड़ा दल-बदलअसम की एक अदालत ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक महिला कांस्टेबल पर कथित हमले के "निर्मित मामले" में फंसाने की कोशिश करने के लिए राज्य पुलिस की कड़ी आलोचना की, पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च में हुई हिंसा के बाद शनिवार को सरकार ने पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल और एसएसपी नानक सिंह को किया बर्खास्त, देशभर में कोयले की पर्याप्त आपूर्ति न होने से देश के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट, नागालैंड में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम में नागा पीपुल्स फ्रंट के 21 विधायक मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी में हुए शामिल और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं करीब 20 लोग हुए जख्मी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
April 29, 2022न्यूज़ पोटली 310: बिजली संकट, कोरोनावायरस के बढ़ते मामले और गर्मी के कारण पांच राज्यों में ऑरेंज अलर्टतपती गर्म के बीच देशभर में बिजली का संकट गहराया, पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को जुलूस निकालने पर हुआ बवाल, देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 3377 नए मामले आए सामने, देशभर में गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों की हालत खराब, रमजान के आखिरी जुमे यानी जमातुल विदा के अवसर पर फिलिस्तीनी और इजरायली पुलिस के बीच येरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में हुई झड़प. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
April 28, 2022न्यूज़ पोटली 309: कोविड के मामलों में उछाल, पद्मश्री विजेता से छीना सरकारी आवास और नेपाल में आर्थिक संकटदेशभर में कोविड मामलों की संख्या में उछाल, पद्मश्री से सम्मानित ओडिसी नृत्य गुरु मायाधर राउत से सरकारी आवास खाली कराया, सरकार ने देशद्रोह कानून को खत्म करने के लिए दायर याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय और नेपाल ने सरकारी तौर पर, व्हिस्की और तंबाकू सहित, कारों और अन्य महंगे सामानों के आयात पर लगाई पाबंदी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
April 27, 2022न्यूज़ पोटली 308: जुलूस के दौरान करंट लगने से 11 की मौत और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची को पांच साल की सजातमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मंदिर में रथयात्रा जुलूस के दौरान करंट लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत, भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी, गुरुग्राम से सटे मानेसर के आईएमटी-6 इलाके में मंगलवार को लगी आग को बुझाने का कार्य बुधवार को भी जारी, गाजियाबाद के आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में लिफ्ट टूटने से मची अफरा तफरी, 12 छात्र थे सवार, म्यांमार की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची को सुनाई पांच साल जेल की सजा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
April 26, 2022न्यूज़ पोटली 307: प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव और एलन मस्क बने ट्विटर के नए मालिकबुधवार 27 अप्रैल को उत्तराखंड के रुड़की में होने वाली धर्म संसद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार, उत्तर प्रदेश में मंदिर मस्जिद सहित सभी धर्मस्थलों पर कम आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का सरकार ने दिया आदेश, गुजरात के हिम्मतनगर में निगम अधिकारियों ने अवैध ढांचों को गिराने के लिए शुरू किया अतिक्रमण विरोधी अभियान और एलन मस्क ने खरीदी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
April 25, 2022न्यूज़ पोटली 306: खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार पर लग सकता है दो साल का बैन, अनुच्छेद 370 और हनुमान चालीसा विवादभारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को इंटरव्यू के लिए धमकाने के मामले में पत्रकार बोरिया मजूमदार पर लग सकता है दो साल का बैन, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई, महाराष्ट्र के अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने के लिए दायर की याचिका, तमिलनाडु विधानसभा में स्टालिन सरकार ने एक बिल पास करते हुए राज्यपाल से विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्त करने का अधिकार वापस ले लिया और फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर इमैनुएल मैक्रों ने दर्ज की जीत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
April 23, 2022न्यूज़ पोटली 305: ठाकरे के आवास पर हनुमान चालीसा, अलवर में चला मंदिर पर बुलडोजर और यूक्रेन-रूस युद्धउद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़के शिवसैनिक,सूचना अवं प्रसारण मंत्रालय ने भेजी टीवी चैनलों को एडवाइजरी, दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि, और रूस-उक्रैन युद्ध को चलते दो महीने बाद भी नहीं शांत हुआ माहोल Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
April 22, 2022न्यूज़ पोटली 304: कर्नाटक हिजाब विवाद, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की फटकार और अफगानिस्तान में बम धमाकेकर्नाटक में हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ अर्जी देने वाली दो छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की नहीं दी गई अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दिल्ली में आयोजित धर्म संसद मामले में दायर किए गए हलफनामे पर जताई नाराजगी, जम्मू में सेना के एक प्रतिष्ठान के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में एक जवान और दो चरमपंथी मारे गए, शिवपाल सिंह यादव ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान से की मुलाकात, अफगानिस्तान में गुरूवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में दर्जनों लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
April 21, 2022न्यूज़ पोटली 303: जिग्नेश मेवाणी की गिरफ्तारी, पांच आतंकवादी ढे़र और वीके शशिकला से पूछताछगुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकी ढ़ेर, वीके शशिकला से तमिलनाडु पुलिस ने की पूछताछ और दो दिवसीय दौर पर भारत आए यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसान. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.