Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
April 08, 2022न्यूज़ पोटली 292: टीएमसी नेता की मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, सीतापुर में महंत का विवादित बयान और इमरान खान को झटकाटीएमसी नेता भादू शेख हत्या मामले में सीबीआई करेगी जांच, सीतापुर में महंत ने मुस्लिम महिलाओं के साथ बलात्कार करने को लेकर दिया विवादित भाषण, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को दिया झटका, राजस्थान में करौली के बाद अजमेर में प्रशासन ने लागू की धारा 144 और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से रूस हुआ बाहर, भारत वोटिंग से रहा दूर. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
April 07, 2022न्यूज़ पोटली 291: लोकसभा और राज्यसभा एक दिन पहले स्थगित, सीएनजी की कीमतों में वृद्धि और रूस-यूक्रेन युद्धलोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अपने तय समय से एक दिन पहले आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई, सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या और बांग्लादेशी सहित सभी अवैध प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर हुई सुनवाई, दिल्ली में बढ़ी सीएनजी की कीमतें, चीनी हैकर्स द्वारा भारत में लद्दाख के पास की पावर ग्रिड्स को निशाना बनाने की खबर को लेकर भारत सरकार के ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने दिया बयान, संयुक्त राष्ट्र महासभा रूस को मानवाधिकार परिषद से हटाने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव पर करेगी वोट. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
April 06, 2022न्यूज़ पोटली 290: पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़े, अनिल देशमुख सीबीआई हिरासत में और श्रीलंका में आपातकाल हटापेट्रोल डीजल के दामों में 16 दिनों में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई, मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के अध्यक्ष रहे आकार पटेल को बेंगलूरु एयरपोर्ट पर अमेरिका के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया, भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को हिरासत में ले लिया, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने दक्षिण दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों पर लगी पाबंदी पर आपत्ति जताई, श्रीलंका में आपातकाल हटाने की घोषणा Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
April 05, 2022न्यूज़ पोटली 289: संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई, भारत ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक और श्रीलंका आर्थिक संकटईडी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को किया कुर्क, सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस में बदलाव की तरफ इशारा, लोकसभा में अपराधियों की पहचान की प्रक्रिया से जुड़ा बिल हुआ पारित, भारत सरकार ने किए 22 यूट्यूब चैनल ब्लॉक और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसद में अपना बहुमत खोया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
April 04, 2022न्यूज़ पोटली 288: श्रीलंका सरकार की पूरी कैबिनेट का इस्तीफा और आंध्र प्रदेश में बने 13 नए जिलेकीव क्षेत्र से 410 शव बरामद होने के बाद राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सेना पर लगाया नरसंहार का आरोप, जगन मोहन रेड्डी सरकार ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में बनाए 13 नए जिले, रविवार देर रात श्रीलंका सरकार की पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, एक बार फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम और ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बनीं अरूज आफताब. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
April 02, 2022न्यूज़ पोटली 287: भारत दौरे पर नेपाल के पीएम, आजाम खान को झटका और आर्यन खान ड्रग्स मामले में गवाह की मौततीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शानिवार को हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, देश में कोरोना वायरस के कम होते मामलों के बाद देश भर में कोविड गाइडलाइंस में दी जा रही ढील, उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड ने भ्रष्टाचार के कई मामलों में जेल में बंद आजम खान को दिया झटका, अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में गवाह प्रभाकर सेल की हार्ट अटैक से मौत और श्रीलंका में गहराती आर्थिक समस्या के बीच राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने आपातकाल का किया ऐलान. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
April 01, 2022न्यूज़ पोटली 286: महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, भगवंत मान और रूस- यूक्रेन के बीच संघर्ष जारीसुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रही जांच को एसआईटी को देने की मांग की गई थी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज की है, चंडीगढ़ को केंद्रीय सेवा नियमों के तहत लाने के फैसले के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव किया पेश, सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना को चुनौती देने वाली याचिका पर की सुनवाई और रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
March 31, 2022न्यूज़ पोटली 285: राज्यसभा ने सेवानिवृत्त सदस्यों को दी विदाई, फास्टर योजना की शुरूआत और मारियुपोल में संघर्ष विरामगुरुवार को फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राज्यसभा से रिटायर हुए 72 सांसद, पीएम मोदी ने दिया भाषण, मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने शुरू की फास्टर योजना की शुरूआत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हिंसा मामले में आठ की गिरफ्तारी और रूस ने यूक्रेन के शहर मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
March 30, 2022न्यूज़ पोटली 284: राणा अय्यूब को एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका, पेट्रोल- डीजल के दामों में बढ़ोतरी और कर्नाटक हलाल विवादपत्रकार राणा अय्यूब को मुंबई एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोका, लगातार नौ दिनों में आठवीं बार पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, आदित्यनाथ सरकार से लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र टेनी को दी गई जमानत को चुनौती देने की सिफारिश, कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब हलाल विवाद चर्चा में और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर संकट गहराया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
March 29, 2022न्यूज़ पोटली 283: बुली बाई और सुल्ली डील्स एप मामले में जमानत, विपक्ष को ममता बनर्जी का पत्र और कोरोना वायरस'बुली बाई' मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' एप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर को मानवीय आधार पर जमानत, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्र की जमानत अर्जी का यूपी सरकार ने दिया जवाब, कोविड के मामलों में धीमा उछाल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के नेताओं को लिखा पत्र और श्रीलंका को भारत ने दी आर्थिक मदद. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.