Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
March 15, 2022न्यूज़ पोटली 272: हाईकोर्ट ने हिजाब बैन को रखा बरकरार और कपिल सिब्बल का कांग्रेस पर निशानाकर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब बैन के सरकार के फैसले को रखा बरकरार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस पार्टी की हार पर हाईकमान पर साधा निशाना, पाकिस्तान में गलती से मिसाइल गिरने की घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को किया संबोधित, केरल में मंत्रियों के निजी सहयोगियों को पेंशन दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के फैसले पर उठाए सवाल और रूस के सरकारी टीवी चैनल के प्रोगाम में युद्ध रोकने का बैनर लेकर पहुंचीं चैनल की एडिटर. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
March 14, 2022न्यूज़ पोटली 271: जम्मू कश्मीर का बजट और विधानसभा में नाराज नीतीश कुमारकोरोना से हुई मौत के मामलों में झूठे मुआवजों के हो रहे दावों पर सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्त की चिंता, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया जम्मू कश्मीर का बजट, बिहार के मुख्यमंत्री विधानसभा में एक ही मुद्दे को बार-बार उठाने पर हुए नाराज, द कश्मीर फाइल्स के लिए मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों को मिल सकेगा अवकाश और चीन में कोरोना के मामले में हुई बढ़ोतरी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more8minPlay
March 12, 2022न्यूज़ पोटली 270: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान और जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने मारे चार आतंकीजम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने जैश और लश्कर के चार आतंकियों को मार गिराया, दिल्ली स्थित गोकुलपुरी इलाके में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत, रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम नाटो के हर क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद एक बार फिर ईवीएम पर खड़े हुए सवाल और पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिले, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
March 11, 2022न्यूज़ पोटली 269: चुनाव में हार पर बोलीं मायावती और एमसीडी चुनाव को लेकर केजरीवाल का भाजपा पर आरोपबसपा की हार के बाद पार्टी प्रमुख मायावती ने मीडिया को किया संबोधित, आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली एमसीडी चुनावों को टालने का लगाया आरोप, आज सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानोंऔर नक्सलियों के बीच मुठभेड़, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 25 चूककर्ता व्यक्तियों की सूची जारी की है जिनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है और रूस - यूक्रेन युद्ध जारी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
March 10, 2022न्यूज़ पोटली 268: यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा और पंजाब में चली झाड़ूपांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा. पांच में से चार राज्यों में भाजपा को बढ़त. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत.यह पॉडकास्ट आज रात 8 बजे रिकॉर्ड किया गया है. अतः विधानसभा चुनाव परिणाम के आंकड़ों में बदलाव संभव है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
March 09, 2022न्यूज़ पोटली 267: गोवा में दलबदल का डर, भूपेश बघेल ने पेश किया बजट और ठाकरे सरकार पर साज़िश रचने का आरोपगोवा में दलबदल के डर से दलों ने अपने उम्मीदवारों की घेराबंदी शुरू कर दी है, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में वीडियो बम फोड़ कर राज्य सरकार पर विरोधियों को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स एप केस में 2700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस यूक्रेन के पड़ोसी देशों पोलैंड और रोमानिया के दौरे पर. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
March 08, 2022न्यूज़ पोटली 266: पांचों राज्यों का एग्जिट पोल, शिवसेना नेता के यहां आयकर विभाग का छापा और रूस-यूक्रेन युद्धउत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा को लेकर तमाम टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने जारी किया एग्जिट पोल, गुवाहाटी की अदालत ने असम पुलिस को हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने का दिया आदेश, तमिलनाडु सरकार के मंत्री पीके शेखर बाबू की बेटी जयाकल्याणी ने अपने पिता से ही सुरक्षा की मांग की, आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल के यहां आयकर विभाग की टीम ने की छापेमारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जारी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
March 07, 2022न्यूज़ पोटली 265: उत्तर प्रदेश में मतदान और पीएम मोदी की रूस- यूक्रेन के राष्ट्रपति से बातचीतउत्तर प्रदेश में सातवें चरण का चुनाव और एग्जिट पोल, नवाब मलिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को भेजा नोटिस, रूस-यूक्रेन के बीच जारी तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट, बुलंदशहर में सिलिंडर ब्लास्ट और पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बातचीत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
March 05, 2022न्यूज़ पोटली 264: मणिपुर में मतदान, गोवा में फोन टैपिंग का मामला और यूक्रेन ने नाटो पर साधा निशानामणिपुर में दूसरे चरण का मतदान, शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा में फोन टैपिंग करने का लगाया आरोप, कोरोना वायरस के नए वैरिंयट को लेकर आईसीएमआर ने किया आगाह, यूक्रेन ने नो-फ्लाई जोन लागू करने से लगातार इनकार करने के लिए पश्चिम देशों की निंदा की और रूस- यूक्रेन में जारी युद्ध के चलते करीब 10 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से निकले. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
March 04, 2022न्यूज़ पोटली 263: बिहार के भागलपुर में पटाखे बनाने वाले एक घर में विस्फोट और रूस यूक्रेन युद्धउत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए मैदान में उतरे 94 फीसदी से अधिक विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में हुई वृद्धि, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्थानीय पत्रकार किशोर राम की गिरफ्तारी के बाद उनकी तत्काल रिहाई की मांग की, देश भर में कोरोना के 6 हजार 396 नए मामले आए सामने, बिहार के भागलपुर में पटाखे बनाने वाले एक घर में विस्फोट के बाद इलाके में फैली सनसनी और भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों को यूक्रेन के खारकीव और सुमी से बाहर निकालने के लिए रूस ने 130 बसें कीं तैयार. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.