Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
March 03, 2022न्यूज़ पोटली 262: भारतीय छात्रों को यूक्रेन ने नहीं बनाया बंधक, स्वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस और रूस में पुतिन के विरोध में प्रदर्शनयूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाने वाले रूस के आरोप को भारत ने बताया गलत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को गुरुवार को अंचार सहिंता के उल्लंघन के आरोप में जारी किया गया नोटिस, अखिलेश यादव के लिए प्रचार करने पहुंचीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में करना पड़ा विरोध का सामना और यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गृहनगर सेंट पीटर्सबर्ग में उग्र प्रदर्शन Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
March 02, 2022न्यूज़ पोटली 261: छह महीनों के लिए बढ़ा अफस्पा और यूक्रेन से इस्तांबुल के रास्ते 220 छात्रों को लेकर भारत पहुंचा विमानमुंबई की एक अदालत ने सीबीआई को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने की दी अनुमति, असम सरकार ने मंगलवार को राज्य को "अशांत क्षेत्र" घोषित कर राज्य में शस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 यानी अफस्पा को इस साल अगस्त तक बढ़ाया, देश भर में कोरोना के 7 हजार 544 नए मामले आए सामने, मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व कैबीनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने यूक्रेन में रूसी हमले में मारे गए एक भारतीय छात्र की मौत पर जताया दुख और फिनटेक प्लेटफॉर्म भारतपे ने बुधवार को सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर को कंपनी के सभी पदों से हटाया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
March 01, 2022न्यूज़ पोटली 260: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, भारत सरकार का ऑपरेशन गंगा जारी और नबाब मलिक यूक्रेन के खारकीव में मंगलवार सुबह हुए धमाके में कर्नाटक के हावेरी जिले के एक भारतीय छात्र, नवीन एसजी की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्धग्रस्त शहरों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय वायु सेना को भी ऑपरेशन गंगा से जुड़ने के लिए कहा है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने, अब महारष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को पूछताछ के लिए तलब किया. आईपीसीसी की रिपोर्ट में सामने आया है कि समुद्र के जल स्तर के बढ़ने से प्रभावित होने वाली आबादी के लिहाज से भारत दुनिया में जलवायु परिवर्तन के सामने सबसे कमजोर देशों में से एक है. गुरुग्राम के सेक्टर 31 के एक रिहायशी इलाके में मंगलवार को पुलिस ने एक बंद घर से आधा दर्जन हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
February 28, 2022न्यूज़ पोटली 259: यूक्रेन जाएंगे भारत सरकार के चार मंत्री, मणिपुर में जारी वोटिंग और रूस और यूक्रेन में वार्ताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद भारत सरकार के चार मंत्री भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए जाएंगे यूक्रेन के पड़ोसी देश, हिजाब पहनकर गई तीन छात्राओं को प्रैक्टिकल परीक्षा में नहीं होने दिया गया शामिल, कोरोना के कम होते मामले के बीच दिल्ली सरकार ने हटाए प्रतिबंध, मणिपुर में जारी पहले चरण की वोटिंग और रूस -यूक्रेन के बीच वार्ता. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
February 26, 2022न्यूज़ पोटली 258: सीएम खट्टर ने की एनसीआर से अपना एक तिहाई हिस्सा हटाने की मांग और रूस- यूक्रेन विवादबॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को भीमा कोरेगांव एल्गार परिषद मामले के आरोपी वरवर राव की मेडिकल बेल 3 मार्च तक बढ़ाई, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर से अपना एक तिहाई हिस्सा हटाने की मांग की, देश भर में कोरोना के 11 हजार 499 नए मामले आए सामने, देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव और यूक्रेन की राजधानी कीव के दक्षिण पश्चिम में शनिवार सुबह दो मिसाइल हमले किए गए. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
February 25, 2022न्यूज़ पोटली 257: एनएसई घोटाले में आनंद सुब्रमण्यम गिरफ्तार और रूस यूक्रेन विवादसीबीआई ने एनएसई के पूर्व संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को उनके चेन्नई स्थित घर से देर रात किया गिरफ्तार, आयकर विभाग ने शुक्रवार को शिवसेना पार्षद यशवंत जाधव और उनकी विधायक पत्नी यामिनी जाधव के परिसर पर की छापेमारी, देश भर में कोरोना के 13 हजार 166 नए मामले आए सामने, दिल्ली में मुस्तफाबाद के एक सरकारी स्कूल में हिजाब उतार कर स्कूल में आने के मामले को लेकर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का बयान और रूसी सेना यूक्रेन की राजधीनी कीव के करीब पहूंची. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
February 24, 2022न्यूज़ पोटली 256: यूक्रेन- रूस के बीच जंग और नवाब मलिक को 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को अदालत ने 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फरार व्यवसायियों विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत, कार्यवाही शुरू होने के बाद बैंकों को 18 हजार करोड़ रुपए वापस लौटाए, देश भर में कोरोना के 14 हजार 148 नए मामले आए सामने, मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के पूर्व, सशस्त्र बलों ने म्यांमार से भारत लाए जा रहे तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों को किया जब्त और यूक्रेन- रूस के बीच जंग की शुरू. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 23, 2022न्यूज़ पोटली 255: हिजाब बैन को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक गिरफ्तारदैनिक भास्कर समाचार पत्र की रिपोर्ट का दावा कि गुजरात में करीब 6 हजार करोड़ रुपए का हुआ था कोयला घोटाला, कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई, देश भर में कोरोना के 15 हजार, 102 नए मामले आए सामने, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के बाद, अमेरिका ने पश्चिमी देशों सहित रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
February 22, 2022न्यूज़ पोटली 254: बजरंग दल कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार में हिंसा और यूक्रेन-रूस विवादरविवार को मारे गए बजरंग दल कार्यकर्ता के अंतिम संस्कार के दौरान हिंसा, देश मे कोरोना के घटते मामलों के बीच फिर से नियमित अंतराष्ट्रीय उड़ानें 15 मार्च से दोबारा हो सकती हैं शुरू, पश्चिम में बर्फबारी और बारिश के साथ फिर करवट ले सकता है मौसम, पुतिन की यूक्रेन में सेना भेजने की घोषणा के बाद सयुंक्त राष्ट्र परिषद ने न्यूयॉर्क में बुलाई आपातकालीन बैठक. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
February 21, 2022न्यूज़ पोटली 253: लालू यादव को सजा और कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्याकर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच राज्य के शिवमोगा शहर में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, डोरंडा कोषागार घोटाला मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा, उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में, पीड़ित लोगों ने सुप्रीम कोर्ट से मुख्य अभियुक्त और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र की जमानत रद्द करने की मांग की और रूस ने यूक्रेन के चारों तरफ 150,000 सैनिक किए तैनात. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.