Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
February 19, 2022न्यूज़ पोटली 252: एनआईए ने गिरफ्तार किया अपना अधिकारी और अमेरिका का दावा रूस करेगा यूक्रेन पर हमलाएनआईए ने शुक्रवार को अपने पूर्व एसपी और आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय नेगी को प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के एक ओवर ग्राउंड वर्कर को, गुप्त दस्तावेज लीक करने के आरोप में किया गिरफ्तार, अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, देश भर में कोरोना के 22 हजार, 270 नए मामले आए सामने, झारखंड़ की हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली जिला स्तरीय रोजगार परीक्षाओं के लिए, बोकारो और धनबाद जिलों में भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से हटाया और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं, कि रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन ने आने वाले दिनों में यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला किया है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
February 18, 2022न्यूज़ पोटली 251: अहमदाबाद ब्लास्ट- 38 को फांसी, 11 को उम्र कैद की सजा और कुमार विश्वास के सीएम केजरीवाल पर आरोपअहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में अदालत ने शुक्रवार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के प्रावधानों के तहत 49 दोषियों में से 38 को मौत की सजा और 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई, आम आदमी पार्टी के सदस्य रहे कुमार विश्वास द्वारा पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर दिए गए बयान से राजनीति गरमाई, देश भर में कोरोना के 25 हजार 920 नए मामले सामने आए हैं और 492 लोगों की हुई मौत, कर्नाटक सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अगले आदेश तक हिजाब, भगवा स्कार्फ पहनने पर लगाई रोक और ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 117 हुई. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
February 17, 2022न्यूज़ पोटली 250: बैंक धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज और यूपी में 13 लोगों की कुएं में गिरने से मौतप्रवर्तन निदेशालय ने बैंक धोखाधड़ी मामले में जहाज निर्माण कंपनी एबीजी शिपयार्ड और उसके पूर्व निदेशकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज, उत्तरप्रदेश के कुशीनगर नगर में 13 लोगों की कुएं में गिरने से मौत, देश भर में कोरोना के 30 हजार 757 नए मामले आए सामने, सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के स्थानीय उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले कानून पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई अंतरिम रोक को हटाया और जो बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार रात संवाददाताओं को बताया कि यूक्रेन की सीमा से कोई रूसी सैनिक वापस नहीं लिया गया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
February 16, 2022न्यूज़ पोटली 249: हिजाब पहने कई छात्राओं ने नए सिरे से किया विरोध प्रदर्शन और यूक्रेन विवादउच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए प्रवेश से वंचित किए जाने पर, कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब पहने कई छात्राओं ने नए सिरे से किया विरोध प्रदर्शन, नए अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का वीडियो आया सामने, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,615 मामले आए सामने, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में भी 22 प्रतिशत दागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में और यूक्रेन पर आक्रमण करने की रूस की धमकी को अब वापस ले लिया गया है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
February 15, 2022न्यूज़ पोटली 248: लालू यादव फिर दोषी करार और पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से दिया इस्तीफाडोरंडा कोषागार घोटाला मामले में लालू यादव दोषी करार, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भारतीय संसद का यूट्यूब चैनल संसद टीवी हैक, देश भर में कोरोना के 27 हजार 409 मामले आए सामने और यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को अस्थायी रूप से देश छोड़कर वापस भारत लौटने की सलाह. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 14, 2022न्यूज़ पोटली 247: कर्नाटक में खुले स्कूल, योगी आदित्यनाथ ने दी सफाई और 54 चीनी एप्स बैनहिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए हाई स्कूल फिर से खोले गए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 80 बनाम 20 वाले बयान को लेकर दी सफाई, दो छोटे उपग्रहों के साथ इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया पीएसएलवी-सी52, केंद्र सरकार ने 54 चीनी एप्स को भारतीय नागरिकों की निजता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए किया बैन. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 12, 2022न्यूज़ पोटली 246: सीएम धामी ने चला यूनिफार्म सिविल कोड पर बड़ा दांव और दो महीने से लापता दलित युवती का शव बरामदउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से दो दिन पहले शनिवार को ऐलान किया कि अगर उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनती है तो तुरंत राज्य में समान नागरिक संहिता पर एक कमेटी बनाई जाएगी, उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में 2 महीने से लापता दलित युवती का शव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह द्वारा बनवाए गए आश्रम के पास खाली जमीन से बरामद किया गया, देश भर में कोरोना के 50 हजार 407 नए मामले आए सामने, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिसंबर 2019 में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के भुगतान के लिए वसूली नोटिस पर यूपी सरकार को लगाई फटकार और व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को अपनी इंडो पेसिफिक स्ट्रैटेजिक रिपोर्ट की जारी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 11, 2022न्यूज़ पोटली 245: कर्नाटक हिजाब विवाद, राणा अयूब की संपत्ति जब्त और गुरुग्राम में इमारत की छत गिरीसुप्रीम कोर्ट की हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट की अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पत्रकार राणा अयूब की 1.77 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त, हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 109 में चिंटेल्स पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के डी टावर की छठी मंजिल का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 10, 2022न्यूज़ पोटली 244: आशीष मिश्र को जमानत और आरबीआई की पहली मौद्रिक नीति समिति के नतीजे घोषितलखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को इलाहाबाद कोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को दी जमानत, केंद्र सरकार ने संसद को बताया कि असम में संचालित विदेशी न्यायाधिकरण ने 31 दिसंबर, 2021 तक 1 लाख, 43 हजार 466 लोगों को किया विदेशी घोषित, बीते 24 घटें में देश भर में कोरोना के 67 हजार 84 नए मामले आए सामने, भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मौद्रिक नीति समिति ने साल 2022 के नतीजे किए घोषित और यूनाइटेड किंगडम की एक सांसद ने बुधवार को 2002 में हुए गुजरात दंगों के पीड़ितों के अवशेषों को वापस लाने की मांग की. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
February 09, 2022न्यूज़ पोटली 243: हिजाब विवाद पर मलाला और प्रियंका गांधी का बयान और गैर कानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयककर्नाटक में चल रहे हिजाब बनाम भगवा शॉल विवाद पर बुधवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने गैर कानूनी धर्मांतरण रोकथाम विधेयक 2022 के मसौदे को दी मंजूरी, देश भर में कोरोना के 71 हजार 356 नए मामले आए सामने, शिवसेना के सदस्य प्रताप राव जाधव की अध्यक्षता वाली ग्रामीण विकास की एक स्थायी समिति ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा के पूर्ण सुधार का दिया सुझाव और रशिया के यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर यूरोपीय सेंट्रल बैंक संभावित रूसी प्रायोजित साइबर हमले के लिए बैंकों को कर रहा तैयार. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.