Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
January 14, 2022न्यूज़ पोटली 222: पत्रकार कमाल ख़ान का निधन, पश्चिम बंगाल में रेल हादसा और इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमलाएनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार और एग्जीक्यूटिव एडिटर कमाल खान का निधन, पश्चिम बंगाल के मसिनागुड़ी में गुरुवार शाम गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 9 लोगों की मौत, केरल की एक अदालत ने नन से रेप के मामले में जालंधर डायोसेस के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को सभी आरोपों से किया बरी और इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
January 13, 2022न्यूज़ पोटली 221: एक और भाजपा विधायक का इस्तीफा, कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा और मेघालय असम विवादशिकोहाबाद से बीजेपी के विधायक मुकेश वर्मा ने दिया इस्तीफा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, असम और मेघालय के बीच दशकों से चल रहे सीमा विवाद पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच बन रही सहमति और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उत्तर कोरिया के पांच अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
January 12, 2022न्यूज़ पोटली 220: पूर्व जज इंदु मल्होत्रा करेंगी पीएम की सुरक्षा चूक मामले की जांच और हरिद्वार हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिसपंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच पूर्व जज इंदु मल्होत्रा कमेटी करेगी, हरिद्वार में धर्म संसद में एक विशेष वर्ग के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को जारी किया नोटिस, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख, 90 हजार, 720 नए मामले आए सामने, इस साल चीनी मोबाइल कंपनी वीवो की जगह टाटा ग्रुप बना आईपीएल का मुख्य प्रायोजक और अमेरिका के शीर्ष महामारी वैज्ञानिक एंथोनी फाउची का मानना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों और अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद अमेरिका की कोरोनावायरस के साथ रहने जैसी स्थिति बनी हुई है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
January 11, 2022न्यूज़ पोटली 219: यूपी बीजेपी में उठापटक और वोडाफोन-आइडिया में सरकार लेगी 35.8% हिस्सेदारीबीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा, मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह के मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा कि अगर कोर्ट सिंह के खिलाफ मामले की जांच उसे सौंपता है तो वह जांच अपने हाथ में लेने को तैयार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 63 नए मामले आए सामने, कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया ने सरकार को 35.8 फ़ीसदी हिस्सेदारी देने का फैसला किया और उत्तर कोरिया ने एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार एक बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
January 10, 2022न्यूज़ पोटली 218: पीएम सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी और आंग सान सू की को चार साल की सजापीएम की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का किया गठन, हरिद्वार हेट स्पीच मामले में सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी, सिख वकीलों को खालिस्तानी समर्थकों की धमकी और म्यांमार की कोर्ट ने आंग सान सू की को सुनाई चार साल की सजा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
January 08, 2022न्यूज़ पोटली 217: पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान और बहाल हुआ मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए रजिस्ट्रेशनचुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावो की तारीखों का किया ऐलान, चड़ीगढ़ नगर निगम में बीजेपी की उम्मीदवार बनी मेयर, देश में तेजी से बढ़ता कोरोना वायरस, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मदर टेरेसा द्वारा बनाई की गई संस्था मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन किया बहाल और जर्मनी में सांसद स्वेन लेमन बने नेशनल एक्शन प्लान फॉर सेक्सुअल एंड जेंडर डायवर्सिटी के कमिश्नर. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
January 07, 2022न्यूज़ पोटली 216: पीएम की सुरक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और नीट-पीजी दाखिले में आरक्षण को मंजूरीपीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, नीट-पीजी दाखिले में ईडब्ल्यूएस और ओबीसी आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, एक लाख पार हुए कोरोना के मामले, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में सुधार परीक्षा के अंक को अंतिम अंक मानने वाली सीबीएसई की नीति को किया रद्द और कजाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद फैली हिंसा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
January 06, 2022न्यूज़ पोटली 215: पीएम की सुरक्षा में ढिलाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर और बुली बाई एप मामले में हुई चौथी गिरफ्तारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में ढिलाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, नीट पीजी में ओबीसी और आर्थिक कमजोर वर्ग आरक्षण के मामले में याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि दाखिले को लेकर केंद्र की ताजा रिपोर्ट यह जस्टिफाई करती है कि 2019 में आय तय किए जाने से पहले कोई अध्ययन नहीं किया गया था, 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 90 हजार 206 नए मामले आए सामने, बुली बाई एप केस में गुरुवार को एक और युवक की हुई गिरफ्तारी और पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग करने वाली डूरंड लाइन को लेकर दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ा रहा तनाव. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
January 05, 2022न्यूज़ पोटली 214: पंजाब में पीएम मोदी की रैली रद्द, बुली बाई एप मामले में तीसरी गिरफ्तारी और ओमिक्रॉन में तेजीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में अपनी चुनावी रैली रद्द कर वापस दिल्ली लौटे, बुली बाई एप मामले में तीसरी गिरफ्तारी, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा किया दायर, ओमिक्रॉन के मामलों में भारी वृद्धि और कजाखस्तान में कई हफ्ते से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति कासिम-योमात तोकायेव ने दिया इस्तीफा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
January 04, 2022न्यूज़ पोटली 213: बुल्ली बाई एप मामले में गिरफ्तारी, नीट पीजी काउंसलिंग पर सुनवाई को मंजूरी और ओमिक्रॉन का कहरबुल्ली बाई नामक एप पर मुस्लिम महिलाओं की फोटो डालकर उनकी नीलामी और आपत्तिजनक बातें लिखने के मामले में दो गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी में ईडब्ल्यूएस कोटे पर सुनवाई करने के लिए सहमति जताई, देशभर में कोविड-19 और ओमिक्रॉन संक्रमितों के आंकड़ों में तेज उछाल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने इस साल स्वतंत्रता दिवस से पहले गगनयान मिशन के तहत दो नियोजित मानव रहित फ्लाइट लॉन्च करने का रखा टारगेट और गालवान घाटी में चीन ने निर्माण कार्य किया तेज. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.