Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
December 21, 2021न्यूज़ पोटली 202: जम्मू कश्मीर में परिसीमन पर विवाद और मोहल्ला क्लिनिक का कफ सिरप पीने से तीन बच्चों की मौतपरिसीमन आयोग ने सरकार के सामने जम्मू में छह और कश्मीर घाटी में एक सीट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा, आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टरों द्वारा प्रेसक्राइब किए गए कफ सिरप को पीने से तीन बच्चों की मौत, देश भर में कोरोना के 5 हजार, 236 नए मामले आए सामने, बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अफगानिस्तान के मानवीय संकट और आर्थिक दिक्कतों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई मीटिंग. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
December 20, 2021न्यूज़ पोटली 201: चुनाव सुधार बिल, यूपी में एस्मा एक्ट और ऐश्वर्या राय को समनकानून मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया चुनाव सुधार बिल, यूपी में चुनाव से पहले लागू हुआ एस्पा एक्ट, भारत में बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, ऐश्वर्या राय को पनामा पेपर्स के मामले में ईडी ने भेजा समन और फिलीपींस में आए तूफान से अबतक 208 लोगों की मौत. न्यूज़लॉन्ड्री के क्रिसमस ऑफर्स की शुरुआत हो चुकी है. यह ऑफर्स 17 से 26 दिसंबर तक चलेगा. न्यूज़लॉन्ड्री के खास गिफ्ट हैंपर्स के साथ हमें अपने क्रिसमस के जश्न में करें शामिल. ऑफर्स को चेक करने के लिए आज ही हमारी वेबसाइट newslaundry.com/christmas-offer पर जाएं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
December 18, 2021न्यूज़ पोटली 200: गुरनाम सिंह चढूनी की राजनीतिक पार्टी, अखिलेश यादव के करीबियों पर आईटी का छापा और ओमिक्रोन में तेज़ीकिसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बनाई खुद की पार्टी, देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने वाले मरीजों में तेज़ी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिलेश यादव के बेहद करीबी राजीव राय के आईटी विभाग की छापेमारी, ‘अग्नि प्राइम’ मिसाइल का सफल परीक्षण और मोहम्मद बिन सुलायेम को इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
December 17, 2021न्यूज़ पोटली 199: दिल्ली दंगा मामले में 10 लोगों के खिलाफ आरोप तय और अगले पांच दिनों में कई राज्यों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड.दिल्ली दंगा मामले से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने 10 लोगों के खिलाफ तय किए आरोप, अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, कर्नाटक कांग्रेस के विधायक रमेश कुमार ने दिया विवादित बयान, उत्तरप्रदेश सरकार का विधान परिषद में दावा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत और अमेरिकी संसद में वीगर मुस्लिमों से जुड़ा बिल पारित. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
December 16, 2021न्यूज़ पोटली 198: मोदी सरकार ने पांच साल में विज्ञापन पर खर्च किए 5000 करोड़, कैबिनेट ने लिया महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाने का फैसलाकेंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2016 से अबतक 5000.667 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए हैं. कैबिनेट ने देश में महिलाओं की शादी की वैध उम्र को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि केंद्र सरकार की 2021 में जाति आधारित जनगणना कराने की कोई योजना नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7 हजार, 974 नए मामले सामने आए हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में लखीमपुर मामले के मुख्य आरोपी के पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त की मांग की. अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने बताया कि लोगों की रक्षा के लिए तालिबान को शहर में आने का न्योता दिया ताकि देश और शहर अराजकता में न फंस जाए . Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
December 15, 2021न्यूज़ पोटली 197: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन और लखीमपुर खीरी कांड पर लोकसभा में हंगामासीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा में की गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग, देशभर में कोरोना के 6 हजार, 984 नए मामले आए सामने, संसद में केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ईडी के निदेशक के कार्यकाल की सीमा 2 साल से बढ़ाकर 5 साल तक करने वाला बिल पास और हैती में एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से 62 लोगों की मौत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
December 14, 2021न्यूज़ पोटली 196: श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बस पर आतंकी हमला और लखीमपुर खीरी हिंसा पर एसआईटी का खुलासाजम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों की एक बस पर आतंकी हमले में दो जवान शहीद, कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी विधेयक राज्य मंत्रिमंडल की राय के बाद विधानसभा में किया जा सकता है पेश, भारत में ओमीक्रॉन के नए मामले, लखीमपुर खीरी हिंसा को एसआईटी ने बताया सुनियोजित और काबुल में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए की गई एयर स्ट्राइक में किसी भी अमेरिकी सैनिक और अधिकारियों पर कोई भी कार्यवाई नहीं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
December 13, 2021न्यूज़ पोटली 195: छत्तीसगढ़ सरकार का विज्ञापन पर खर्च और नागालैंड में पीड़ित परिवारों का मुआवजे से इंकारनागालैंड में सेना द्वारा मारे गए 14 लोगों के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने तक सरकारी मुआवजा लेने से किया इंकार, छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन साल में दिया 300 करोड़ का विज्ञापन, भारत में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिंएट ओमीक्रोन के 38 मरीज, बीएसएफ ने सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रही महिला घुसपैठिए को मार गिराया और यूक्रेन की सीमा पर रूस की सेनाओं की तैनाती के बाद से बढ़ते तनाव के बीच रुस और अमेरिका ने वार्ता जारी रखने पर जताई सहमति. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
December 11, 2021न्यूज़ पोटली 194: नमाज को लेकर मनोहर लाल खट्टर का बयान और डीयू में प्रवेश परीक्षा से होगा एडमिशनरोजाना खबरों की खुराक. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
December 10, 2021न्यूज़ पोटली 193: बिपिन रावत का अंतिम संस्कार और रोहतक में धर्म परिवर्तन का मामलाहेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का दिल्ली में अंतिम संस्कार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए उपलब्ध कराए गए फंड का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा इस योजना के विज्ञापन पर किया गया खर्च, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8 हजार 503 नए मामले आए सामने, हरियाणा के रोहतक में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए एक चर्च में जबरन घुसने की कोशिश की और मैक्सिको में गुरुवार को दो ट्रकों के बीच टक्कर में 49 लोगों की मौत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.