Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
November 13, 2021न्यूज़ पोटली 172: दिल्ली में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त और कंगना के बयान पर मचा घमासानपिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,850 नए मामले सामने आए और 12,403 लोग हुए ठीक, दिल्ली की दमघोटू हवा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, देश मे कोरोना की स्थिति को देखते हुए रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों को दी बड़ी राहत, कंगना के आजादी वाले बयान पर मचा घमासान औरबेलारूस-पोलैंड की सीमा पर हजारों शरणार्थी, प्रवासी और सैनिक हथियार थामें आमने सामने हो गए हैं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
November 12, 2021न्यूज़ पोटली 171: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ और म्यांमार में अमेरिकी पत्रकार को 11 साल की सजाजम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया, कर्नाटक में एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से टला, चेन्नई में लगातार बारिश के कारण 65 हजार से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित और म्यांमार की एक सैन्य अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डैनी फेनस्टर को 11 साल जेल की सजा सुनाई. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
November 11, 2021न्यूज़ पोटली 170: क्रिप्टोकरेंसी को लेकर आरबीआई ने किया आगाह, ई-वीजा की शुरुआत और कोरोनावायरसभारत फिर से ई-वीजा की शुरुआत करने जा रहा है, हालांकि इस बार चीन को इस सूची से बाहर रखा गया है, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने क्रिप्टोकरेंसी को अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया, दिवाली के बाद गुजरात में कोरोना मामलों में वृद्धि, क्विंट डिजिटल मीडिया, क्विंटिलियन मीडिया में 100 प्रतिशत और द न्यूज मिनट में 47.92 फिसदी का अधिग्रहण करेगा और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक साथ आए चीन और अमेरिका. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
November 10, 2021न्यूज़ पोटली 169: नौ रेलवे स्टेशनों के बम से उड़ाने की धमकी और तमिलनाडु में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारीदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,466 नए मामले आए सामने, उत्तरप्रदेश के कासगंज जनपद की सदर कोतवाली में एक युवक की कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत, मौसम विभाग ने चेन्नई सहित तमिलनाडु के 20 इलाकों में आज और कल भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट किया जारी, राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल सेना के प्रमुख प्रभु राम शर्मा को भारतीय सेना में जनरल की मानद उपाधी से किया सम्मानित और मेरठ सहित 9 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
November 09, 2021न्यूज़ पोटली 168: अस्पताल में आग लगने से चार बच्चों की मौत और दिल्ली में सभी वर्ग के मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ायाभोपाल में कमला नेहरू बाल चिकित्सालय के चाइल्ड वार्ड में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,126 नए केस आए सामने, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी वर्ग के मजदूरों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया, तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण पांच लोगों की मौत और सुरक्षा शोधकर्ताओं ने खुलासा किया है कि छह फिलिस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के सेलफोन में इजरायली हैकर-फॉर-हायर कंपनी एनएसओ ग्रुप का स्पाइवेय मिला. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more8minPlay
November 08, 2021न्यूज़ पोटली 167 : यूपी पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, चेन्नई में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में आपसी फायरिंग में CRPF के 4 जवान शहीदलखीमपुर हिंसा मामले में आज तीसरी बार सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, चेन्नई में लगातार 2 दिन से हो रही भारी बारिश के कारण बनी बाढ़ की स्थिति, देश भर में कोरोना के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन फिर वृद्धि दर्ज की गई, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार देर रात CRPF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में 4 जवान शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य घायल हैं, न्यूजीलैंड में इच्छा मृत्यु का कानून लागू हुआ. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
November 06, 2021न्यूज़ पोटली 166: आईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 मरीजों की मौत और मिड डे मील खाने से 32 छात्र बीमारमहाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में कोरोना के आईसीयू वार्ड में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में, देश भर में कोरोना वायरस के नए मामलों में उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर कमी, तेलंगाना के एक स्कूल में मिड-डे-मील खाने के बाद 32 छात्र बीमार और जर्मनी की राजधानी बर्लिन में पिछले महीने रूस के दूतावास के एक अफसर की मौत के बाद उसकी पहचान पर खड़े हुए सवाल. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
November 05, 2021न्यूज़ पोटली 165: दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बदहाल , कानपुर में जीका वायरस और बिहार में जहरीली शराब से मौतपहले से ही दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में थी जो अब गंभीर स्तर की हो गई है. कानपुर में जीका वायरस के 30 नए मामले पाए गए हैं. इसके साथ ही जिले में जीका वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 7 सौ 29 नए मामले सामने आए. जबकि इस दौरान 221 लोगों की मौत हो गई. बिहार के गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण जिले में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई है. टेनिस स्टार पेंग शुआई ने चीन के पूर्व उप प्रधानमंत्री झांग गाओली पर जबरन यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
November 03, 2021न्यूज़ पोटली 164: दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब और कई राज्यों में डेंगू का कहरपिछले दो तीन दिनों से हवा लगातार बिगड़ रही है जिसके चलते दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब, देश के कई राज्यों में डेंगू का कहर जारी, कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव के बीच एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ईडी की हिरासत में और अफ्रीकी देश इथियोपिया में सरकार ने की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
November 02, 2021न्यूज़ पोटली 163: अनिल देशमुख की गिरफ्तारी, बाइक बॉट घोटाला और उपचुनावमहाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, सीबीआई ने 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक के 'बाइक बॉट' घोटाले की जांच के लिए दर्ज की एफआईआर, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 423 नए मामले आए सामने, देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निमंत्रण किया स्वीकार. न्यूज़ पोटली 163: अनिल देशमुख की गिरफ्तारी, बाइक बॉट घोटाला और उपचुनाव Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more14minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.