Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
October 20, 2021न्यूज़ पोटली 152: बारिश से तबाही और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाईउत्तराखंड में दो दिनों की भारी बारिश और भूस्खलन से कुमाऊं क्षेत्र में भारी तबाही, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 14,623 नए मामले आए सामने, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ खोला मोर्चा और कैरेबियाई देश हैती में अपहरण करने वाले गैंग ने अमेरिका और कनाडा के 17 ईसाई मिशनरियों को किया अगवा. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
October 19, 2021न्यूज़ पोटली 151: उत्तराखंड में भारी बारिश व भूस्खलन और राम रहीम समेत 5 लोगों को उम्रकैदउत्तराखंड में भारी बारिश व भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम समेत पांच लोगों को उम्रकैद, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 13058 नए मामले सामने आए, जम्मू कश्मीर में दो मजदूरों की हत्या के साथ आम नागरिकों की मौत का आंकड़ा 11 पहुंचा और साउथ कोरिया ने पनडुब्बी से बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more13minPlay
October 18, 2021न्यूज़ पोटली 150: रेल रोको अभियान, कश्मीर टारगेट किलिंग और बांग्लादेश हिंसाकिसानों ने शुरू किया रेल रोको अभियान, मूसलाधार बारिश और बर्फबारी से कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, रविवार को आतंकियों ने साउथ कश्मीर के कुलगाम में बिहार के 3 लोगों को गोली मारी, कम होता कोरोना का कहर और बांग्लादेश में हिंसा जारी. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more16minPlay
October 16, 2021न्यूज़ पोटली 149: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और सुप्रीम कोर्ट से सिंघु बार्डर खाली कराने की मांगसिंघु बॉर्डर पर युवक की हुई हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट से जगह खाली कराने की मांग को लेकर दायर याचिका, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, वहीं है पार्टी की अध्यक्ष, कोरोना वायरस के मामले में गिरावट, निर्मला सीतारमण ने आईएमएफ से कहा है कि भारत सरकार अर्थव्यवस्था को वित्तीय रूप से मजबूती के रास्ते पर लाने के लिए प्रतिबद्ध और बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों पर हमले के बाद राजधानी ढाका और नोआखाली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें . Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
October 15, 2021न्यूज़ पोटली 148: किसान आंदोलन में युवक की बेरहमी से हत्या और दो जवान शहीदसिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आदोलन में गुरुवार रात को निहंगों ने एक युवक की बेरहमी से की हत्या, वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत 116 देशों में 101वें स्थान पर, पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 16 हजार 862 नए मामले आए सामने, नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ जिले में चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले में दो जवान शहीद और बांग्लादेश में, दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटना को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने की तीखी आलोचना. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
October 14, 2021न्यूज़ पोटली 147: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का विस्तार और गर्भपात के समय सीमा में बढ़ोतरीगृह मंत्रालय ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में किया विस्तार, वैकेंया नायडू के दौरे पर चीन की आपत्ति पर भारत ने दिया जवाब, कोरोना वायरस के मामले, गर्भपात के समय सीमा को सरकार ने 20 से बढ़ाकर 24 सप्ताह किया और ताइवान में 13 मंजिला इमारत में लगी आग में 46 लोगों की मौत. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
October 13, 2021न्यूज़ पोटली 146: निर्मला सीतारमण ने लखीमपुरी खीरी हिंसा को बताया 'निंदनीय' और तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों पर कार्रवाईवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सात दिवसीय दौरे पर अमेरिका में हैं. यूनिटेक के प्रमोटर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा की तिहाड़ जेल के 32 अधिकारियों के साथ मिलीभगत पाई गई, पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 15,823 नए मामले आए सामने, छत्तीसगढ़ के सरगुजा और कोरबा जिलों के 30 गांवों के आदिवासी समुदायों के लोग पिछले नौ दिनों से कोयला खनन परियोजनाओं और अवैध भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए मार्च निकाल रहे कर हैं और इराक में रविवार को हुए संसदीय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
October 12, 2021न्यूज़ पोटली 145: कई राज्यों में बिजली संकट की आशंका और एनआईए की छापेमारीदेश में कोयले की कमी के चलते कई राज्यों में बिजली संकट की आशंका, लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिकुनिया में आज अंतिम अरदास के लिए भारी भीड़ देखने को मिली, पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 14,313 नए मामले सामने आए, एनआईए ने मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) सदस्यों की साजिश से संबंधित एडक्करा मामले में केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 20 स्थानों पर छापेमारी की और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से की मुलाकात. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
October 11, 2021न्यूज़ पोटली 144: महाराष्ट्र में राज्यव्यापी बंद और जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों के 5 जवान शहीदरोजाना खबरों की खुराक. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
October 09, 2021न्यूज़ पोटली 143: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए आशीष मिश्र और एनसीपी नेता ने एनसीबी पर लगाए गंभीर आरोपलखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने हुए पेश, मुंबई रेव पार्टी मामले में एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने आगामी विधान सभा चुनावों पर मंथन के लिए 16 अक्टूबर को कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बुलाई बैठक, अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में बड़ा धमाका हादसे में 50 लोगों की मौत और लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में एक युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.