Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.
September 25, 2021न्यूज़ पोटली 132: जातिगत जनगणना पर तेजस्वी यादव का पत्र, कोरोना और यूएन में इमरान खान को भारत का जवाबतेजस्वी यादव ने देश में जातिगत जनगणना नहीं कराए जाने पर देशभर के नेताओं को चिट्ठी लिखकर चिंता व्यक्त की है. वहीं पिछले 24 घंटे में 29 हज़ार 616 नए मामले सामने आए, इस दौरान 290 लोगों की मौत हो गई. केरल हाईकोर्ट ने कहा कि पक्षकारों के बीच विवाह के जरिए समझौता पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के तहत बलात्कार के आरोपी के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने का आधार नहीं है. वहीं छेड़खानी के एक आरोपी को जमानत देते हुए, अपने गांव में सभी महिलाओं के कपड़े धोने और इस्त्री करने का आदेश देने वाले न्यायाधीश पर पटना हाईकोर्ट ने न्यायिक कार्य करने पर लगाई रोक और यूएन में पाक पीएम को भारत का जवाब. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
September 24, 2021न्यूज़ पोटली 131: असम हिंसा, पीएम का अमेरिकी दौरा और महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई जांचअसम के दरांग जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा, अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी ने की कमला हैरिस से मुलाकात, कोरोना वायरस के मामलों में जारी उतार- चढ़ाव, धर्मांतरण के आरोपों में गिरफ्तार मौलाना कलीम सिद्दीकी को कोर्ट ने भेजा 10 दिनों की हिरासत में और सीबीआई ने शुरू की महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले की जांच. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
September 23, 2021न्यूज़ पोटली 130: पेगासस मामले की जांच, पीएम केयर्स चैरिटेबल ट्रस्ट और ब्रिटेन ने कोविशील्ड को दी मंजूरीपेगासस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट गठित करेगा कमेटी, केंद्र सरकार ने कहा पीएम केयर्स फंड चैरिटेबल ट्रस्ट है, नीट परीक्षा में धांधली की जांच को लेकर सीबीआई ने दर्ज किया केस, कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी और ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' को अपने नए यात्रा नियमों में दी मान्यता. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
September 22, 2021न्यूज़ पोटली 129: पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना और मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने किया गिरफ्तारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका के दौरे पर रवाना, सुप्रीम कोर्ट ने कहा महिलाओं को एनडीए में शामिल करने के लिये एक साल तक का इंतजार नहीं किया जाएगा, भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच पिछले 24 घंटे बड़ी राहत देने वाले रहे, चर्चित इस्लामिक स्कॉलर मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने धर्मांतरण के मामले में मेरठ से किया गिरफ्तार और केंद्र सरकार ने ऑकस पर मंगलवार को अपना रुख किया साफ. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
September 21, 2021न्यूज़ पोटली 128: महंत नरेंद्र गिरि के निधन की जांच जारी, कोरोना और सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्तअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का शव उनके मठ के बंद कमरे में पंखे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 26 हज़ार 115 नए मामले आए सामने. पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं का टीएमसी में शामिल होने के बीच पार्टी ने किया संगठन में बदलाव, जम्मू के उधमपुर जिले के शिवगढ़ धार में भारतीय सेना का चीता हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त और तालिबान पर मानवाधिकार के हनन का एमनेस्टी ने लगाया आरोप. होस्ट: बसंत कुमार प्रोड्यूसर: ध्यानेश वैष्णव एडिटिंग: हशमत नैय्यारीन Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more10minPlay
September 20, 2021न्यूज़ पोटली 127: चरणजीत सिंह चन्नी ने ली सीएम पद की शपथ और विपक्षी दलों का बीजेपी के खिलाफ मोर्चाचरणजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के 17 वें सीएम पद की शपथ, देशभर में 19 विपक्षी पार्टियां शुरू करेंगी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ किया एक्सटॉर्शन का केस, कोरोना वायरस और ऑकस समझौता. द मीडिया रंबल में रजिस्टर करने के लिए यहां क्लिक करें www.themediarumble.com/register Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
September 18, 2021न्यूज़ पोटली 126: अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से दिया इस्तीफा और किसान संगठनों ने किया भारत बंद का एलानशुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट को वर्चुअली किया संबोधित, भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी, संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को किया भारत बंद का ऐलान, पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा और फ्रांस ने घोषणा की है कि वह विचार-विमर्श करने के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूतों को वापस बुला रहा है. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more12minPlay
September 17, 2021न्यूज़ पोटली 125: कृषि कानूनों को लेकर 'अकाली दल' का प्रदर्शन और डेंगू से फिरोजाबाद में स्थिति बदहालकृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने निकाला ब्लैक फ्राइडे प्रोटेस्ट मार्च, डेंगू और वायरल बुखार से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की स्थिति दिन-ब-दिन बदहाल, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, मद्रास हाईकोर्ट ने इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी रूल्स 2021 के दो उपबंधों पर लगाई रोक और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुशांबे में एससीओ की बैठक के दौरान अपने चीनी समकक्ष वांग यी से की मुलाकात. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
September 16, 2021न्यूज़ पोटली 124: एनसीआरबी के आंकड़े, टाइम मैगजीन में प्रभावशाली लोगों की सूची और मानसून की दस्तकराष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने साल 2020 के हुए अपराधों पर जारी किया रिपोर्ट, कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी, देश के कई हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक, उत्तर कोरिया ने ट्रेन से किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण और टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया पीएम मोदी और ममता बनर्जी का नाम. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more9minPlay
September 15, 2021न्यूज़ पोटली 123: गुजरात में मंत्रिमंडल का विस्तार टला और टेलीकॉम सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई गुजरात में मंत्रिमंडल का गठन और शपथ ग्रहण समारोह टला, न्यायाधिकरणों में खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकारा, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण फिर बढ़ा, टेलीकॉम सेक्टर में 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी और चीनी राजदूत झेंग जेगुआंग को ब्रिटेन की संसद में होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने से रोका. Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information....more11minPlay
FAQs about News Potli:How many episodes does News Potli have?The podcast currently has 482 episodes available.