
Sign up to save your podcasts
Or


एनएल चर्चा के 140वां एपिसोड फ्रांस में इस्लाम के नाम पर हो रही आतंकवादी घटनाओं पर केंद्रित रहा. इसके अलावा बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड, आरोग्य सेतु ऐप के निर्माण में सरकार की भूमिका और एनबीएसए द्वारा रिपोर्टिंग को लेकर चैनलों को दिए गए माफी मांगने के आदेश समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में एनडीटीवी इंडिया की फॉरेन अफेयर्स एडिटर कादम्बिनी शर्मा, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सलाह और सुझाव
कादम्बिनी शर्मा
मिर्जापुर सीजन 2
बर्टिल लीटनर - चाइना इंडिया वार
प्रतिभा करण की पुस्तक- बिरयानी
शार्दूल कात्यायन
ब्रेडली होप और जस्टिन स्नेक की किताब - ब्लड एंड ऑयल
इंटेलिजेंस स्कॉड डिबेट - इस्लाम इज रिलीजन ऑफ पीस
मेघनाथ
न्यूयॉर्कर पर प्रकाशित लेख - वाय फैक्ट्स टोंड चेंज आवर माइंड
मिर्जापुर सीजन 2
अतुल चौरसिया
टेक्स्ट एंड कॉन्टेक्स्ट - आऱिफ मोहम्मद खान
बोराट सब्सिक्वेंट मूवीफिल्म - अमेज़न प्राइम
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 139वें एपिसोड में बातचीत विशेष रूप से बिहार चुनावों पर केंद्रित रही. जिसमें बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के मेनिफेस्टो की चर्चा हुई, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की आखिरी डिबेट, दिल्ली की बिगड़ती हुई हवा और पेरिस में पैगंबर मोहम्मद साहब के व्यंग्य चित्रों को साझा करने पर हुई टीचर की हत्या समेत कई अन्य विषयों का जिक्र हुआ.
इस बार चर्चा में रेडियो नीदरलैंड के इंडिया कंसर्न, लव मैटर्स इंडिया की सोशल मीडिया ऑफिसर और लेखिका अनु शक्ति सिंह, स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
क्या देखा पढ़ा और सुना जाए.
अनु शक्ति सिंह
पंकज मिश्रा - ब्लैंड फनेटिक्स
वैश्निक मुद्दों को पढ़े
मेघनाथ
शर्मिष्ठा - अनु शक्ति सिंह
हाउ डेमोक्रेसी डाइ - स्टिवेन लैविटस्काय और डैनियल जिबलाट
इंडियन एक्सप्रेस का एक्सप्लेनर- हैदराबाद बाढ़ पर
बोराट सब्सिक्यूंट मूवीफिल्म
आनंद वर्धन
पोस्ट मंडल पॉलिटिक्स इन बिहार - संजय कुमार की किताब
बैटल फॉर बिहार - अरुण सिन्हा की किताब
द रिपब्लिक ऑफ बिहार - अरविंद नरायण दास की किताब
अतुल चौरसिया
द ब्रदर्स बिहारी - संकर्षण ठाकुर
मिर्जापुर सीज़न -2
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 138वें एपिसोड में हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री द्वारा कुछ मीडिया संस्थान और पत्रकारों पर दायर मुकदमा, तनिष्क के विज्ञापन का विरोध और कर्मचारी को मिली ट्विटर पर धमकियां, पारले और बजाज द्वारा ज़हर उगलने वाले टीवी चैनलों को विज्ञापन नही देने की घोषणा और मार्च 2021 तक बांग्लादेश का जीडीपी भारत से ज्यादा होने के अनुमान पर चर्चा हुई.
इस बार चर्चा में स्क्रीनराइटर और पूर्व पत्रकार अनु सिंह चौधरी और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
क्या देखा पढ़ा और सुना जाए.
अनु सिंह चौधरी
आर्या सीरीज़ - डिजनी हॉटस्टार
जस्टिस लीला सेठ की किताब- टॉकिंग ऑफ जस्टिस: पीपुल्स राइट्स इन मॉडर्न इंडिया
मिस अमेरिकाना - नेटफ्लिक्स
मिसेस अमेरिका - डिजनी हॉटस्टार
प्रियंका दूबे की किताब - नो नेशन फॉर वुमेन
मेघनाथ
टीआरपी स्कैम एक्सप्लेनर
जॉन अलीवर पॉडकास्ट - सुप्रीम कोर्ट और बैलेट पेपर
रिप्लाय 1988 - कोरियन ड्रामा फिल्म
एनएल टिप्पणी एपिसोड 34ps://youtu.be/-_Ps5WeAlyE
अतुल चौरसिया
सेवन ईयर इन तिब्बत - फिल्म
मुश्ताक़ अहमद यूसुफ़ी की किताब - खोया पानी
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा का 137वां एपिसोड कोरोना के बढ़ते मरीज, योगी सरकार द्वारा हाथरस मामले को बताया गया अंतरराष्ट्रीय साजिश, तमिलनाडु में दलित परिवारों को समाज से अलग करने, बिहार चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों का बंटवारा, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन जैसे विषयों पर केंद्रित रहा. साथ ही मुंबई पुलिस द्वारा टीवी रेटिंग में धांधली को लेकर रिपब्लिक टीवी और दो अन्य चैनलों पर दर्ज केस भी चर्चा में बहस का विषय रहा.
इस बार चर्चा में द वायर की पत्रकार इस्मत आरा और शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया.
हाथरस मामले से चर्चा की शुरुआत करते हुए मेघनाथ ने इस्मत से सवाल किया, "अभी वहां पर माहौल क्या है. आप वहां कितने दिन थी. अपने वहां क्या देखा."
इस्मत बताती हैं, "मैं वहां पर दो से तीन दिन के लिए थी. उस वक्त वहां पर माहौल बहुत ही तनावपूर्ण था, क्योंकि जो मैंने वहां पर देखा वो ये था कि गांव में लगभग सौ घर थे जिनमें में सिर्फ चार घर दलितों के थे, और उन लोगों के मन में एक खौफ़ बैठ गया था.”
आरा कहती हैं, “वह कह रहे थे कि हम इस गांव में नहीं रह सकते, वो इस डर के साथ रह रहें हैं. जब मैं वहां थी तो मैंने ठाकुर परिवारों से भी बात की. पीड़ित परिवार के घर से सौ मीटर दूर ठाकुरों के घर में मैं बैठी थी. कुछ ठाकुरों से बात कर रही थी. मैने उनसे पूछा, “क्या हुआ था”, तो उन्होंने बताया कि हम इन सब चीजों से मतलब नहीं रखते हैं. जैसे दूध में से मक्खी निकाल दी जाती है, इ, केस से हम लोगों को ऐसे ही निकाल दिया है.”
आरा के मुताबिक वहां के लोग इस मामले पर पहले बात ही नहीं करना चाह रहे थे. एक-दो दिन के बाद जब हमने उनसे फिर से बात की, तो नया नैरेटिव सामने आया जिसके मुताबिक यह रेप का नहीं बल्कि ऑनर किलिंग का मामला है. गांव वाले पहले से ही इसे मान रहे हैं.
मेघनाथ ने शार्दूल को चर्चा में शामिल करते हुए पूछा, “जो अभी उत्तर प्रदेश सरकार कह रही है, कि यह अंतरराष्ट्रीय साजिश है और इस घटना के बहाने जातीय दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही थी. इस आरोप को आप कैसे देखते हैं.”
इस पर शार्दूल कहते है, "इस घटना के बारे में अब सभी लोग जानते हैं. पीड़ित के साथ, क्या व्यवहार हुआ उसे भी सब जानते हैं. इन सब के बीच सीबीआई जांच के आर्डर दिए गए और फिर इसमें अंतरराष्ट्रीय साजिश की बात बाहर आई है. पुलिस ने इस मामले में 21 एफ़आईआर दर्ज किए हैं और घटना के बाद से गांव में हर जगह पुलिस दिख रही है.”
“पीड़ित के परिवार के डर, दुख की कल्पना करिए, क्योंकि हमारे यहां लोग महसूस नहीं करते है. उन्हें लगता है कि तो दूसरे के साथ हो रहा है. आप अपनी जगह सोच कर देखिए. जब आप के साथ इतना अत्याचार हुआ हो और आप पुलिस में रिपोर्ट कराए, उसके बाद पुलिस आप को ही कैद कर दे, सोचिए कैसा लगेगा,” शार्दूल ने कहा.
शार्दूल साजिश के सवाल पर कहते हैं, “इस मामले में विपक्षी दल पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं. यह केस पूरे भारत में फैल हुआ है. इसके बाद आप कहते हैं अंतरराष्ट्रीय साजिश इसका मतलब क्या है. आप को लगता है कि अंतराष्ट्रीय साजिश के लिए हाथरस जिला, जो ना तो बहुत विकसित है और ना ही राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, उस जिले के एक छोटे से गांव की एक गरीब परिवार के द्वारा अंतराराष्ट्रीय साजिश की गई."
अन्य विषयों के लिए पूरी चर्चा सुने और न्यूज़लॉन्द्री को सब्सक्राइब करना ना भूलें.
अन्य विषयों के लिए पूरी चर्चा सुनें और न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करना न भूलें.
क्या देखा पढ़ा और सुना जाए.
रेफरेंस
हाथरस मामले पर बीबीसी की रिपोर्ट
न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित हाथरस से ग्राउंड रिपोर्ट - पार्ट 1 और पार्ट 2
बार्क की रेटिंग पर न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेख
इंडिविजवल वर्सेस ग्रुप आइडेंटिटी
सलाह और सुझाव
इस्मत आरा
इस्मत आरा की द वायर पर प्रकाशित रिपोर्ट
एड्रियन मारी ब्राउन की किताब प्लेजर एक्टिविज्म
शार्दूल कात्यायन
व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की किताब - अपनी-अपनी बीमारी
रेटिंग पर न्यूज़लॉन्ड्री में प्रकाशित लेख
मेघनाथ
बैड बॉय बिलेनियर - नेटफ्लिक्स
एफसीआरए पर एक्सप्लेनर
इंडिया टूडे की रिपोर्टर की फोन टैपिंग मामले पर प्रकाशित आकांक्षा की रिपोर्ट
न्यूसेंस का 106 एपिसोड
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 136वें एपिसोड में हाथरस गैंगरेप पीडिता के साथ पुलिस की मनमानी और आनन-फानन में किया गया अंतिम संस्कार, एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर दिन होता है 87 रेप, देश में बढ़ते कोरोना के मामले, चीन द्वारा एलएसी को खारिज करना, बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों की रिहाई, और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की पहली डिबेट के बाद राष्ट्रपति ट्रंप हुए कोरोना संक्रमित.
इस बार की चर्चा में फेमिनिस्ट टास्क फ़ोर्स की ग्लोबल मेंबर बिराज स्वेन, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और शार्दूल कात्यायन शामिल हुए. चर्चा का संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सलाह और सुझाव
बिराज स्वेन
रफीफ जिदाह: वी टीच लाइफ सर
रफीफ जिदाह: शेड्स ऑफ एंगर
सेबली सैमुअल का लेख- वाट शी वोर
न्यूज़लॉन्ड्री पर प्रकाशित लेख - वैन मैन डू ऑल द टांकिग ऑन टीवी
आनंद वर्धन
एमजे अकबर की किताब- गांधी हिंदुइज्म: द स्ट्रगल अगेन्स्ट जिन्नास इस्लाम
शार्दूल कात्यायन
पी साईनाथ का लेख - अ दलित गोज टू कोर्ट
माधव आचार्य की किताब - सर्व दर्शन संग्रह
अतुल चौरसिया
अशोक कुमार पाण्डेय की किताब- ‘उसने गांधी को क्यों मारा’
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा का 135वें अंक में कृषि सुधार बिल, एनसीबी द्वारा दीपिका पादुकोण को समन, रिपब्लिक टीवी के पत्रकार प्रदीप भंडारी के साथ हुई मारमीट, पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस की आकस्मिक मौत, केंद्रीय राज्यमंत्री की कोरोना से हुई मौत और सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुधा भारद्वाज की रद्द किया गया जमानत याचिका समेत कई अन्य विषयों पर चर्चा हुई.
इस बार की चर्चा में गांव कनेक्शन के असिस्टेंट एडिटर अरविंद शुक्ला, न्यूज़लॉन्ड्री के स्तंभकार आनंद वर्धन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सलाह और सुझाव
मेघनाथ
इनोला होम्स - नेटफ्लिक्स
अनवर मक़सूद के साथ अतुल चौरसिया की बातचीत
डोंट अंडर लॉर्ड - गेम
आनंद वर्धन
योगेंद्र यादव की किताब मेकिंग सेन्स ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी
अरविंद शुक्ला
आज भी जिंदा है Mother India के सुक्खी लाला, किसान ने बेटे के इलाज के लिए लिया कर्जा, हड़प ली पूरी जमीन
अतुल चौरसिया
द सोशल डिलेमा - नेटफ्लिक्स
प्रताप भानु मेहता का इंडियन एक्सप्रेस पर प्रकाशित लेख
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा का 134वां अंक संसद के मानसून सत्र में कोविड-19 के मद्देनजर किए गए बदलावों और सरकार द्वारा अध्यादेशों के जरिए लागू किए गए नए कानूनों पर केंद्रित रहा. इस दौरान सरकार की कृषि नीति से नाराज़ होकर बरवक़्त एनडीए में भाजपा की सबसे पुरानी सहयोगी अकाली दल ने विरोध शुरू कर दिया है, अकाली दल के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफ़ा, भारत- चीन के बिगड़ते रिश्ते, और कृषि नीतियों के दीर्घकालिक प्रभाव का जिक्र भी हुआ.
इस बार की चर्चा में खास मेहमान साकेत सूर्या जुड़े, जिनका संबंध पीआरएस लेजिस्लेटिव से है. यह संस्था, संसद की गतिविधियों और नीतियों पर शोध और विश्लेषण का काम करती है. न्यूज़लॉन्ड्री के सह संपादक शार्दुल कात्यान भी चर्चा में शामिल हुए. इस अंक का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस ने किया.
सलाह और सुझाव:
मेघनाद
अ टेकी एंड अ न्यूरोसाइंटिस्ट रिव्यु ‘द सोशल डिलेमा’
फेसबुक कर्मचारी का 6600 शब्द के मेमो के खुलासे
गेम - अमंग अस
शार्दूल
कॉन्स्टिट्यूशन - भारतीय संविधान पर सीरीज़
फिल्म कैफीन
गेम - द एल्डर स्क्रोल्स 5 - स्कायरिम
-
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा का 133वां अंक खास तौर पर कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी जुबानी तकरार, बीएमसी द्वारा तोड़ा गया कंगना का ऑफिस और रिया चक्रवर्ती की ड्रग मामले में हुई गिरफ्तारी पर केंद्रित रहा. इसके अलावा हमने भारत चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच एलएसी पर हुई गोलीबारी, ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज केस में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई राहत और बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी और अमित मालवीय के बीच चल रहे ट्विटर वार का भी जिक्र हुआ.
इस बार की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म समीक्षक अजय ब्रह्मात्मज, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सलाह और सुझाव:
अजय ब्रह्मात्मज
क्रैश लैंडिग आन यू - नेटफ्लिक्स
मेघनाथ
द सिग्नल सीरीज - नेटफ्लिक्स
एनएल इंटरव्यू: अतुल चौरसिया और अजय लांबा की बातचीत
मनीषा पांडे का रिपब्लिक टीवी के पूर्व कर्मचारियों से की गई बातचीत पर आधारित लेख
जीडीपी एक्सप्लेनर
शार्दूल कात्यायन
हाउ टू फिक्स डेमोक्रेसी - द ईकोनॉमिस्ट पर प्रकाशित लेख
ब्रॉडवॉक एम्पायर - फिल्म
नंदन और कादंबिनी पत्रिका बंद होने और निकाले जा रहे पत्रकार - अश्वनी सिंह की रिपोर्ट
अतुल चौरसिया
मनीषा पांडे का रिपब्लिक टीवी के पूर्व कर्मचारी तेंजिदर सिंह सोढी के साथ की गई बातचीत
राशीद किदवई की किताब - ‘नेता अभिनेता’
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 132वें अंक में जीडीपी में आई भयावह गिरावट, संसद में प्रश्नकाल खत्म करने को लेकर विपक्षी पार्टियों का विरोध, सुदर्शन टीवी से अमूल द्वारा विज्ञापन वापसी, फेसबुक द्वारा टी राजा सिंह का अकांउट अपने प्लेटफॉर्म से हटाना या, प्रशांत भूषण पर एक रुपए का जुर्माना आदि चर्चा का विषय रहे.
इस बार की चर्चा में द वायर की बिजनेस की एडिटर मिताली मुखर्जी, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
सलाह और सुझाव:
मिताली मुखर्जी
द ग्रेट हैक - नेटफ्लिक्स
मेघनाथ
एडम एल्टर की किताब - इररेसिस्टिबल
जीडीपी की हालात पर मिताली मुखर्जी का एक्सप्लेनर
शार्दूल कात्यायन
नेहरू का इंटरव्यू - बीबीसी पर प्रकाशित
द बॉयज: पार्ट 2 - अमेजन सीरीज
अतुल चौरसिया
गनिंग फॉर द गॉडमैन: स्टोरी बिहाइंड आसाराम बापू कन्विक्शन - अजय लांबा
जस्टिस अरूण मिश्रा पर लाइव लॉ पर प्रकाशित योगेश प्रताप सिंह का आर्टिकल
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.
एनएल चर्चा के 131वां अंक खासतौर पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व पर उठे सवालों और हंगामेदार सीडब्ल्यूसी की बैठक पर केंद्रित रही. इसके अलावा जेईई-नीट परीक्षा कराने को लेकर अड़ी सरकार से छात्रों के टकराव और इसके औचित्य पर भी विस्तार से बात हुई. ब्लूम्सबरी पब्लिकेशन द्वारा दिल्ली दंगो पर आने वाली किताब का प्रकाशन स्थगित करने का निर्णय, एक्सेंचर कंपनी द्वारा भारत में 5 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालना, जीएसटी काउंसिल की बैठक में राज्यों द्वारा हिस्सेदारी की मांग और जापानी प्रधानममंत्री शिंजो आबे के इस्तीफे का भी चर्चा में जिक्र हुआ.
इस बार की चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई, शार्दूल कात्यायन और न्यूज़लॉन्ड्री के एसोसिएट एडिटर मेघनाद एस शामिल हुए. इसका संलाचन न्यूज़लॉन्ड्री के कार्यकारी संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
Hosted on Acast. See acast.com/privacy for more information.