नमस्कार मैं हूं नीतू कुमार और पिछले 25 सालों से बॉलीवुड की खबरें आप तक पहुंचाती रही हूं। मनोरंजन की खबरों में मेरी विशेष रूचि है। बहुत सारी फिल्में मैंने देखी है। कह सकते हैं कि फिल्मों की दुनिया में ही मैं जीती हूं। E24 और news24 चैनल पर मैंने कई सारे दिलचस्प शोज बनाए उन तमाम फिल्मी शोज को आप दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस सफर में मैं अमिताभ बच्चन समेत कई बड़ी फिल्मी हस्तियों का इंटरव्यू करती आ रही हूं। हर शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों को अपनी नजरों से परखती हूं, फिल्मों की खूबियां और कमियां आप तक पहुंचाती हूं। E24 और न्यूज़ 24 के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर हर रोज आप मुझसे बॉलीवुड की दिलचस्प कहानियां सुनते हैं, सिनेमाई दुनिया के कई राज जानते हैं। गुजरे दौर के अनकही बातें जानते है।
सितारों के निजी रिश्तो की दास्तान सुनते हैं,
फिल्मी पर्दे से दूर हो चुके गुमनाम सितारों के किस्से सुनते हैं, बॉलीवुड सितारो रिश्तों में आई दरार का सच जानते हैं। फिल्मी दुनिया की कोई कहानी मुझसे छुपी नहीं रहती। टीवी और डिजिटल के बाद अब मैं पॉडकास्ट 24 पर भी आ रही हूं।
बॉलीवुड की दिलचस्प कहानियां और अनसुने किस्से लेकर।
जरूर सुनिए पॉडकास्ट 24, सबकी आवाज !
Support the show