कोर्ट कचहरी, और क़ानून से जुड़ी हुई खबरें बताता हूँ।। पढ़ता हूँ, पढ़ाता हूँ। खुद क़ानून का विद्यार्थी रहा हूँ। क़ानून और संविधान से जुड़ी ख़बरों में मेरी विशेष रुचि है।
क़ानून की तकनीकी शब्दावली वाली बातों को बोलचाल की भाषा में बताता हूँ।
किसी राज्य का संवैधानिक संकट हो, घपला घोटाला हो, अयोध्या मंदिर मस्जिद विवाद से जुड़ा मामला हो, पिछले 20 साल से देश के जितने बड़े कानूनी मसले हुए, संविधानिक विवाद हुए, उसका गवाह बना, उसको रिपोर्ट किया और सफर अभी जारी है।
इस सफर में अब मैं आपको टीवी के साथ साथ पॉडकास्ट 24 पर भी मिला करूँगा,
कानून, संविधान और देश की सबसे बड़ी अदालत के गलियारे के किस्से और कहानियां लेकर। इसलिए जरूर सुनिये पॉडकास्ट 24, आवाज सबकी।
Support the show