Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about Prime Time:How many episodes does Prime Time have?The podcast currently has 500 episodes available.
September 09, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सिद्दीक कप्पन को मिली जमानत कहीं से भी राहत की खबर नहीं हैसुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दिक कप्पन को शर्तों के साथ ज़मानत देने का फैसला किया है. चीफ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट्ट और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच में आज कप्पन की ज़मानत को लेकर सुनवाई हो रही थी. आज भी कपिल सिब्बल ने वकील होने की भूमिका निभाई है, तीस्ता सीतलवाड़ के ज़मानत के मामले भी कपिल सिब्बल ने बहस की थी. सिद्दिक कप्पन 5 अक्तूबर 2020 में गिरफ्तार किए गए थे जब यूपी के हाथरस में अनुसूचित जाति की एक पीड़िता की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. ...more38minPlay
September 07, 2022प्राइम टाइम : नामी ट्रस्ट का डेटा हैक कर हैकर्स ने मांगी 8 करोड़ की रंगदारीगाजियाबाद के सबसे बड़े शैक्षिक प्रतिष्ठान के 8 कॉलेज का डाटा हैक करने का मामला सामने आया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हैकर्स ने डाटा हैक कर कॉलेज से 1 मिलियन डॉलर्स की रंगदारी मांगी. ये हैकिंग Lock bit black वायरस (Virus) से की गई. हैकर्स न कहा कि पैसा न देने पर दोबारा डाटा (Data) हैक किया जाएगा....more4minPlay
September 07, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्यों नहीं बन पाता दुर्घटनाओं से मुक्ति का कर्तव्य पथ ?आज सड़कों का दिन है. कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के लिए सड़क पर उतरी है तो आम आदमी पार्टी मेक इंडिया नंबर वन की भारत यात्रा पर निकली है. विपक्ष को न दिखाने और न देखने वाले क्या इन यात्राओं पर नज़र रख रहे हैं या इन यात्राओं के ज़रिए विपक्ष खुद को दिखा पाएगा?...more40minPlay
September 06, 2022प्राइम टाइम : अपनी 'स्मार्टनेस' का क्या करे स्मार्ट सिटी बेंगलुरु ?सोमवार को हुआ भारी बारिश के कारण स्मार्ट सिटी बेंगलुरु जलमग्न हो गया है. कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है. बड़े-बड़े कंपनियों में काम करने वाले लोग ट्रेक्टर के सहारे सफर कर रहे हैं. कुल मिला कर स्थिति ये है कि स्मार्ट सिटी बेंगलुरु को समझ नहीं आ रहा कि आपने स्मार्टनेस का वो क्या करे. ...more4minPlay
September 06, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या है ये पीएम श्री, सीएम राइज़ स्कूल? मॉडल स्कूलों का एक और मॉडल भर?आम आदमी पार्टी के कारण स्कूल राजनीति के केंद्र में कभी-कभी आ जाता है. आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली नगर निगम के स्कूलों का दौरा करने लगे और वीडियो बनाकर ट्विट करने लगे. क्या इसके दवाब में गृह मंत्री अमित शाह चार और पांच सितंबर को अहमदाबाद और मुंबई में स्कूल के उद्घाटन में शामिल होते हैं और पांच सितंबर को प्रधानमंत्री स्कूल से संबंधित तीन ट्विट करते हैं?...more39minPlay
September 05, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : AIIMS की मेस के खाने के सैंपल दिल्ली के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की जांच में फेलअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के खाने के सैंपल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की जांच में फेल हो गए हैं. डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक एम्स में छह मेस के पास तो लाइसेंस तक नहीं है. विभाग की ओर से एम्स की मेसों से सात सैंपल लिए गए थे जिनमें से चार फेल हो गए. कानून के मुताबिक ऐसे मामलों में छह माह की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है. ...more3minPlay
September 05, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या झुक जाएंगे देवघर के DM बीजेपी के सांसदों के सामने?सोशल मीडिया पर IAS की परीक्षा में पास करने वाले नायकों की तरह पूजे जाते हैं. इनके बहुत सारे वीडियो आपको मिल जाएंगे। उन वीडियो में सरकारी कार से उतरने का सीन ज़रूर होता है. कलक्टर साहब कार से उतरे हैं और सलामी दी जा रही है. लेकिन जब एक IAS अफसर के खिलाफ अपना काम करने पर राजद्रोह का मामला दर्ज होता है, FIR होती है तब IAS बिरादरी की इतनी फौज के बीच से चूं की आवाज़ नहीं आती है....more40minPlay
September 02, 2022प्राइम टाइम : पटना में लगे जेडीयू के पोस्टरों के जरिए दिल्ली पर निशानाआज बिहार के राजधानी पटना में जेडीयू के नए पोस्टर दिखाई पड़े हैं. जिसमें लिखा है, 'मन की नहीं, काम की', 'जुमला नहीं, हकीकत', 'आश्वासन नहीं, सुशासन'. इससे साफ दिख रहा है कि इन पोस्टरों के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर वार किए गए हैं. ...more38minPlay
September 01, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : पाकिस्तान में बाढ़ से हाल बेहाल, करोड़ों लोग हुए बेघरपाकिस्तान में बाढ़ का तूफान आया हुआ है. सिंधू और काबूल नदी की तेज धार में बड़े-बड़े पुल और मकान बह गए हैं. 1100 से अधिक लोगों की मौत की खबर हैं. कई लापता हैं. ...more4minPlay
September 01, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : तीस्ता को ज़मानत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट के सवालसुप्रीम कोर्ट में आज तीस्ता सीतलवाड़ के मामले में गुजरात सरकार से जवाब देते नहीं बना. तीस्ता की ज़मानत का विरोध कर रही गुजरात सरकार हर सवाल पर बिखरती नजर आई. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस यू यू ललित ने कहा कि क्या हम आंखें बंद कर लें? सुप्रीम कोर्ट की बेंच की तरफ से जिस तरह से सवाल उठ रहे थे, उससे साफ हो रहा था कि तीस्ता के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ है, वह कानून की तमाम हदों को तोड़ कर किया गया है. ...more40minPlay
FAQs about Prime Time:How many episodes does Prime Time have?The podcast currently has 500 episodes available.