Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
FAQs about Prime Time:How many episodes does Prime Time have?The podcast currently has 500 episodes available.
August 31, 2022प्राइम टाइम : गणेश प्रतिमा बनाने वालों पर आर्थिक संकट, जीएसटी बढ़ने से मूर्तियों की कीमतें बढ़ींआज से गणेशोत्सव शुरू हो गया है. लेकिन, गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करने वाले परिवारों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है. मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों पर 18 प्रतिशत की जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी है. ...more5minPlay
August 31, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जब भी चुनाव आता है, साबरमती नदी का विकास हो जाता हैअहमदाबाद में साबरमती नदी बहती है. राजस्थान से निकलती है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा गुजरात में आता है. साबरमती को आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति और चुनाव से अलग नहीं कर सकते. जब भी चुनाव आता है, इस नदी को लेकर कुछ न कुछ नया हो जाता है. ...more41minPlay
August 30, 2022प्राइम टाइम : दिल्ली में गरमाई सियासत, मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की हुई जांचदिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर की आज सीबीआई ने जांच की. इस पर अब राजनीति तेज हो गई है. सिसोदिया ने कहा कि 14 घंटे में जो उन्होंने पूछा, हर सवाल का जवाब दिया. वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि अभी तक केजरीवाल सरकार ने शराब नीति पर जवाब नहीं दिया है. ...more5minPlay
August 30, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलबुल के पंखों पर उड़ने लगा भारत महान है...लाखों दिहाड़ी मजदूरों के फोन में न जाने कितने वीडियो रील आते होंगे. क्या उन तक ये खबर पहुंच पाएगी कि 2021 के साल में 42 हजार दिहाड़ी कमाने वाले लोगों ने आत्महत्या कर ली. जिस साल मुफ्त में अनाज बंट रहे थे, उस साल 42 हजार दिहाड़ी कमाने वाले लोगों ने आत्महत्या की है. हर दिन 100 से अधिक दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की है. ...more40minPlay
August 29, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : दिल्ली में कथित शराब घोटाले का विमर्श पीछे छूटा, दूसरे मुद्दे हावी दिल्ली में कथित शराब घोटाले का विमर्श पीछे चला गया है. उसकी जगह दूसरे मुद्दों ने ले ली है. आम आदमी पार्टी के विधायक आज पूरी रात विधानसभा में गुजारेंगे. उनकी मांग है कि उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सीबीआई से जांच करवाएं. ...more5minPlay
August 29, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : झूठ के मलबे के नीचे दबा हमारा समाज कंक्रीट के मलबे पर तालियां बजाता है80 हज़ार टन मलबा निकला है. भ्रष्टाचार का टावर नाम देकर नोएडा में जिस टावर के गिरने का जश्न मनाया गया, अब मलबे का टावर बन कर लोगों के फेफड़े में घुस चुका होगा और घुसता रहेगा. नोएडा और देश के अन्य इलाकों में अनगिनत लोग बिल्डरों के जाल में फंसे हुए हैं, उन्हें अगर किसी तरह से उम्मीद है कि मीडिया उनकी आवाज़ बनने जा रहा है तो वे धोखे में न रहें. ...more40minPlay
August 26, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सुप्रीम कोर्ट में बड़े मुद्दों पर सुनवाई न होने को लेकर बहसचीफ जस्टिस एन वी रमना आज रिटायर हो गए. उनके कार्यकाल में देश को कई अहम याचिकाओं पर निर्णय नहीं मिला, कई सारे सवालों के जवाब नहीं मिले, लेकिन खुद भी चीफ जस्टिस एनवी रमना, न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका को लेकर कई गंभीर सवाल उठा गए. ...more37minPlay
August 26, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस, चिट्ठी से पार्टी में सियासी भूचाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मीडिया में जारी उनके पांच पन्ने के इस्तीफे में राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ो अभियान से पहले कांग्रेस को जोड़ना चाहिए. ...more7minPlay
August 25, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बौने धान से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के किसान परेशानपंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में आजकल किसान बौने धान के रोग से परेशान हैं. धान के खेत में इस तरह के बौने धान पाए जा रहे हैं. ये सामान्य धान की तरह बढ़ते नहीं है बल्कि ये इस तरह छोटे पौधे ही रह जाते हैं. उत्तरी भारत के इन राज्यों में पहली बार बौना धान इतने बड़े पैमाने पर पाया गया है....more4minPlay
August 25, 2022रवीश कुमार का प्राइम टाइम : केंद्र ने पेगासस जांच कमेटी से सहयोग क्यों नहीं किया?पेगासस जासूसी कांड लौट आया है. यह एक इज़राइल में बना ऐसा सॉफ्टवेयर है,जो आपके फोन में घुसकर बातें सुनता है, बिना आपकी जानकारी के फोन के कैमरे को ऑन कर देता है और सारा वीडियो कहीं और भेज रहा होता है. लेकिन इस मामले में जांच रिपोर्ट आ गयी है. सवाल यह है कि केंद्र ने पेगासस जांच कमेटी से सहयोग क्यों नहीं किया?...more37minPlay
FAQs about Prime Time:How many episodes does Prime Time have?The podcast currently has 500 episodes available.