राष्ट्र के नाम संबोधन में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि वो आखिरी गेंद तक खेलेंगे. हालांकि पाकिस्तान की इमरान सरकार बस कुछ दिनों की मेहमान है.
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में एक सीवर में चार लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई है. मरने वालों में एमटीएनएल के तीन कर्मचारी और एक रिक्शा चालक है.
क्या इमरान खान इस मैच को हार गए हैं? क्योंकि लग रहा है कि पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बस कुछ ही दिनों की मेहमान है. इमरान खान की सरकार के कई सहयोगी दल उन्हें छोड़कर विपक्ष से मिल गए हैं.
रूस और यूक्रेन फ्रंट में एक सकारात्मक शुरुआत हुई है. रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता में रूस ने हमलों में कमी करने का आश्वासन दिया है. वहीं बताया जा रहा है कि वार्ता के बाद पुतिन और जेलेंस्की के बीच मुलाकात की संभावना है.
पाकिस्तान की इमरान खान सरकार अपने सबसे बुरे दौर में है. पाकिस्तान की सियासत में उथल-पुथल हमेशा ही बनी रही है, लेकिन इस बार तो तूफान खड़ा हो गया है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष ने आज इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. आंकड़ों पर नजर डालें तो इमरान खान के लिए सरकार बचाना मुश्किल दिख रहा है.
दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है, इसमें तीनों एमसीडी के विलय का प्रस्ताव है. सूत्रों के अनुसार,बिल को संसद के मौजूदा बजट सत्र में ही पेश किए जाने की संभावना है.
योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. इस बार यूपी कैबिनेट में जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है. जिसे 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. उमर खालिद दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में बंद हैं. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि प्रथम दृष्टि में उमर खालिद के ऊपर लगे आरोप सही लगते हैं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बीरभूम का दौरा किया है. बंगाल में बीरभूम में उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की है. बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़की थी. कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी थी.
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा और आठ मौतों ने ममता सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या ममता सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए? इस मामले की आंच आज संसद तक पहुंची.