पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन आज आखिरकार 137 दिनों बाद ये कीमतें बढ़ी है. अब ये बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है.
आज के प्राइम टाइम में बात नौजवानों की बेरोजगारी की हो रही है. बेरोगजार नौजवान भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही. इसके चलते कईयों की उम्र भी निकलती जा रही है.
पूर्व राजनयिक स्कंद रंजन तायल ने यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर NDTV से कहा कि, "दोनों देशों के बीच युद्ध दो स्तर पर चल रहा है. एक अमेरिका और नाटो को लेकर और दूसरा यूक्रेन को लेकर. लेकिन इन दोनों में यूक्रेन फ्रंट लाइन पर और फायरिंग लाइन पर है."
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 23 दिन गुजर गए हैं, और इस बीच यूक्रेन के कई शहरों और कस्बों पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. रूस के हमलों के कारण बीते 3 हफ्ते में 30 लाख से ज्यादा लोग जान बचाने के लिए यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले चुके हैं.
देश भर में कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया है लेकिन पहले दिन टीका लगवाने के लिए बच्चों की ज्यादा भीड़ दिखाई नहीं दी.
शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पहनने पर रोक के कर्नाटक सरकार के फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा सही ठहराए जाने के बावजूद यह विवाद थम नहीं रहा है. अब याचिकाकर्ता छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.
छत्तीसगढ़ के कोंडा गांव में सरकार ने जोरशोर से मक्का प्रोसेसिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी. दावा किया गया था कि इससे इलाके की तस्वीर बदल जाएगी, लेकिन तीन साल बाद भी यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ.
हिजाब पहनकर शिक्षण संस्थानों में आने पर रोक के कर्नाटक सरकार के आदेश पर आज हाईकोर्ट ने मोहर लगा दी. कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम की परंपरा का अहम हिस्सा नहीं है.
सरकारें एक क्लिक में किसानों या अन्य हितग्राहियों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की खूब चर्चा करती हैं. मध्यप्रदेश में फरवरी में राज्य सरकार ने दावा किया कि 49 लाख किसानों के खातों में 7300 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए. हालांकि महीने भर बाद भी लाखों किसानों के खाते में एक भी पैसा नहीं आया.