यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों पर चर्चा करते हुए पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने NDTV से कहा कि, "छात्रों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार को सावधानी बरतनी चाहिए. 18 हजार छात्रों को सुरक्षित निकालना कोई बड़ी चुनौती नहीं है, जबकि सरकार के पास ज्यादा सूचना है."
यूरोपियन यूनियन की संसद में सदस्य देशों के प्रतिनिधि आज यूक्रेन के राष्ट्रपति के भाषण के बाद उनके सम्मान में देर तक खड़े रहे. तालियां बजाते रहे. ये बताता है कि अपने ताकतवर पड़ोसी देश रूस का हमला झेल रहे यूक्रेन को पूरे यूरोपियन यूनियन का समर्थन हासिल है.
24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था. तब से लेकर अब तक कीव, खारकिव और लविव शहर में फंसे भारतीय छात्रों की स्थिति बहुत खराब है. ये शहर उन सीमाओं से काफी दूर हैं और यहां सरकार की मदद नहीं पहुंच पा रही है.
यूक्रेन पर हमले के कारण भारत आ रहा लाखों टन सूरजमुखी का तेल फंस गया है. इसका असर तेल के दाम पर भी पड़ेगा, और इसी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रही, तो 7 मार्च के बाद भारत के लोगों को पेट्रोल और डीजल के कितने दाम देने पड़ेंगे?
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की जिंदगी कभी बेसमेंट, तो कभी बंकर के बीच फंस कर रह गई है. जब बम नहीं गिरता है तो वे इमारत के बेसमेंट में आ जाते हैं, और जैसे ही धमाका होता है तो वो भागकर बंकर में चले जाते हैं. हजारों भारतीय छात्रों की इस दहशत से युद्ध को देखिए.
कोविड के दौरान ऑनलाइन कक्षा ने स्कूली बच्चों की समझ और पढ़ाई को दो साल पीछे धकेल दिया है. 10वीं के बच्चे जब क्लास में आए हैं, तो वो गुणा, भाग, जोड़-घटाव ये सब तक भूल गए हैं.
रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है. यूक्रेन ने भी रूस पर हमले का ऐलान कर दिया है. अब यह जंग कहां जाकर और कब जाकर रुकेगी, किसी को नहीं पता है. क्या रूस एक अलग देश यूक्रेन पर शर्तें थोप सकता है कि वह किससे संधि करे या संबंध बनाए?
यूपी में आज चौथे चरण का मतदान पूरा हो गया. आज भी कई लोग वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजते रहे और वोट नहीं दे सके. इसमें मशहूर शायर मुनव्वर राना भी वोटर लिस्ट में नाम ना होने के कारण चौथे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके.
बलात्कार और हत्या के आरोपी को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है. क्या देश में आतंक की स्थिति इतनी बेकाबू हो गई है कि बलात्कार के मामले में दस दस साल की सजा और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए अपराधी को जेड प्लस की सुरक्षा देनी पड़े?
पिछले रविवार की रात बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उसके बाद से कर्नाटक के शिवमोगा में सांप्रदायिक हालात बिगड़ गए. आरोप लग रहे हैं कि हर्षा ने हिजाब का विरोध किया था. इसलिए उसकी हत्या कराई गई.