Prime Time with Ravish

Prime Time with Ravish

By NDTV
Download on the App Store

Prime Time with Ravish episodes

  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : 20 हज़ार देने वाले का पता लगे, 20 करोड़ देने वाला छुप जाये
    पारदर्शिता की नई परिभाषा अगर आपको समझनी है तो 2017 में पास इलेक्टोरल बॉन्ड के कानून से समझ सकते हैं. इस कानून के पास होने के बाद आप कभी नहीं जान सकते कि किसी एक दल को कई सौ या कई हज़ार करोड़ रुपये का चंदा किस कंपनी या कंपनियों के किस समूह से मिलता है? 
    37 min
  • प्राइम टाइम : भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस, कांग्रेस छोड़ो रणनीति पर लगी है बीजेपी
    चर्चा किसकी ज़्यादा हो,कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की या कांग्रेस में फूट की? आज के दौर में दल बदल एक प्रतिष्ठित राजनीतिक कर्म हो चुका है. इसके लिए आप ईश्वर और जनता से किया गया वादा तोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाएं तब भी आपका ओहदा बढ़ सकता है.
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : लखीमपुर खीरी जैसी घटनाएं कब तक घटती रहेंगी?
    इस देश में कितने तरीके से स्त्रियों पर हमले होते हैं, उसकी अगर संहिता बनाएंगे तो एक लाख पन्ने लग जाएंगे. सारी हिंसा दो ही बिन्दु पर आकर समाप्त हो जाती है कि कार्रवाई हुई या नहीं. उसके बाद हिंसा किसी और रुप में कहीं और जारी रहती है. आज आप लखीमपुर खीरी के बारे में चर्चा कर रहे हैं, कल पता नहीं ऐसी भयानक घटना फिर से कहां दोहरा दी जाए.
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : गोवा में चला बीजेपी का विपक्ष मुक्त अभियान
    गोवा में जितनी तेज़ी से लहरें नहीं बदलती हैं, उससे कहीं तेज़ी से विधायक पाला बदल लेते हैं. इस साल फरवरी में जब विधानसभा चुनाव हो रहे थे तब कांग्रेस के 37 उम्मीदवार घूम घूम कर शपथ ले रहे थे कि वे जीतने पर पार्टी नहीं बदलेंगे. गोआ की जनता इस बात से परेशान है कि वह जिसे भी वोट देती है, पार्टी बदल लेता है। बीजेपी के खिलाफ जिन कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट दिया था, उनके आज बीजेपी में चले जाने की खबर आ गई.
    40 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : असली मुद्दों से भटके, अब कपड़ों पर अटके
    भारत टी-शर्ट के बाद निक्कर की चर्चा में प्रवेश कर चुका है, थोड़ा इंतज़ार कर लीजिए, अंडरवेयर की भी बारी आएगी? यह समय कपड़ा उद्योग के लिए बहुत अच्छा है, वे अपने गंजी बनियान लेकर राजनीतिक दलों की प्रेस कांफ्रेंस के पीछे खड़े हो जाएं ताकि साथ साथ विज्ञापन भी होता रहे. टी शर्ट विदेशी ब्रांड का था, इसलिए वेबसाइट से उसकी कीमत की तस्वीर निकाल ली गई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के बड़े नेता, मंत्री कुर्ते के ऊपर जो रंगीन जैकेट पहनते हैं, दिन में तीन बार पहनते हैं, उसका कपड़ा कितना महंगा होता है, उसकी कीमतें क्या होती है?
    38 min
  • प्राइम टाइम : ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस में अदालत का फैसला, पूजा करने की मांग पर होगी सुनवाई
    ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में वाराणसी की जिला अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है, जो इस केस में आगे भी अहम साबित होगा. अपने फैसले में अदालत ने कहा है कि इस मामले में उन पांच महिला याचिकाकर्ताओं की याचिका सुनने के योग्‍य है जो मस्जिद परिसर में मौजूद श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा की इजाजत देने की मांग कर रही हैं.
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : सिद्दीक कप्पन को मिली जमानत कहीं से भी राहत की खबर नहीं है
    सुप्रीम कोर्ट ने केरल के पत्रकार सिद्दिक कप्पन को शर्तों के साथ ज़मानत देने का फैसला किया है. चीफ जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस S रवींद्र भट्ट और जस्टिस पी एस नरसिम्हा की बेंच में आज कप्पन की ज़मानत को लेकर सुनवाई हो रही थी. आज भी कपिल सिब्बल ने वकील होने की भूमिका निभाई है, तीस्ता सीतलवाड़ के ज़मानत के मामले भी कपिल सिब्बल ने बहस की थी.  सिद्दिक कप्पन 5 अक्तूबर 2020 में गिरफ्तार किए गए थे जब यूपी के हाथरस में अनुसूचित जाति की एक पीड़िता की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. सिद्दिक कप्पन के साथ अतीक उर्र रहमान, मसूद अहमद और आलम को भी गिरफ्तार किया गया था. कप्पन के खिलाफ UAPA Act के तहत मामला दर्ज किया गया था.
    38 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्यों नहीं बन पाता दुर्घटनाओं से मुक्ति का कर्तव्य पथ ?
    आज सड़कों का दिन है. कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के लिए सड़क पर उतरी है तो आम आदमी पार्टी मेक इंडिया नंबर वन की भारत यात्रा पर निकली है. विपक्ष को न दिखाने और न देखने वाले क्या इन यात्राओं पर नज़र रख रहे हैं या इन यात्राओं के ज़रिए विपक्ष खुद को दिखा पाएगा?
    40 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या है ये पीएम श्री, सीएम राइज़ स्कूल? मॉडल स्कूलों का एक और मॉडल भर?
    आम आदमी पार्टी के कारण स्कूल राजनीति के केंद्र में कभी-कभी आ जाता है. आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली नगर निगम के स्कूलों का दौरा करने लगे और वीडियो बनाकर ट्विट करने लगे. क्या इसके दवाब में गृह मंत्री अमित शाह चार और पांच सितंबर को अहमदाबाद और मुंबई में स्कूल के उद्घाटन में शामिल होते हैं और पांच सितंबर को प्रधानमंत्री स्कूल से संबंधित तीन ट्विट करते हैं?
    39 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : देवघर के जिलाधिकारी बनाम बीजेपी के दो सांसद
    सोशल मीडिया पर IAS की परीक्षा में पास करने वाले नायकों की तरह पूजे जाते हैं. इनके बहुत सारे वीडियो आपको मिल जाएंगे। उन वीडियो में सरकारी कार से उतरने का सीन ज़रूर होता है. कलक्टर साहब कार से उतरे हैं और सलामी दी जा रही है.  लेकिन जब एक IAS अफसर के खिलाफ अपना काम करने पर राजद्रोह का मामला दर्ज होता है, FIR होती है तब IAS बिरादरी की इतनी फौज के बीच से चूं की आवाज़ नहीं आती है.
    40 min

About Prime Time with Ravish

From the publisher's feed

Research and Analysis of the day's top stories.