Prime Time with Ravish

Prime Time with Ravish

By NDTV
Download on the App Store

Prime Time with Ravish episodes

  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : 22 में नहीं बना, 47 में बनेगा भारत महान, ट्रिलियन ट्रिलियन की रेवड़ियों से सावधान
    गोदी मीडिया को मुद्दों की सप्लाई कौन करता है,इसका पता इन दिनों रेवड़ी कल्चर की बहस से चल जाता है. जिस तरह गोदी मीडिया धर्मशास्त्री बनकर धर्म के नाम पर नफरत को हवा देता रहता है, उसी तरह इन दिनों अर्थशास्त्री बनकर रेवड़ी कल्चर के नाम पर आपको भरमा रहा है. 22 में नहीं बना, 47 में बनेगा भारत महान, ट्रिलियन ट्रिलियन की रेवड़ियों से सावधान रहें.
    36 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रोहिंग्या मुद्दे पर दो केंद्रीय मंत्रियों में ग़फ़लत क्यों?
    रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर 2017 से 2021 के बीच संसद से लेकर कोर्ट तक में केंद्र सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जाता रहा कि ये  अवैध घुसपैठिया हैं. जो ISIS आतंकी संगठन के साथ काम करते हैं.पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी इनके रिश्ते हैं. लेकिन अब रोहिंग्या मुद्दे पर दो केंद्रीय मंत्रियों में अब ग़फ़लत क्यों है?
    36 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बिलकिस के दोषियों को आज़ादी का अमृत, बच्‍चे को मिला जाति का ज़हर
    15 अगस्त के दिन गुजरात में बलात्कार और हत्या के मामले में सज़ा काट रहे कैदी विशेष माफी के साथ रिहा कर दिए गए. ठीक उसके पहले प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से अपील करते हैं कि किसी न किसी कारण से हमारे अंदर एक ऐसी विकृति आई है, हमारी बोलचाल में हमारे व्यवहार में, हमारे कुछ शब्दों में हम नारी का अपमान करते हैं. क्या हम इससे मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?
    39 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : निशाने पर कौन? रेवड़ी या विपक्ष
    एक राष्‍ट्र एक चुनाव, एक राष्‍ट्र एक टैक्‍स, जनसंख्‍या नियंत्रण, चुनावों में मुफ्त की रेवड़ियों पर रोक, घर घर तिरंगा. यह सब कुछ ऐसी थीम है कि जिन पर पहले भी बहस हो चुकी है और इसी थीम पर आधारित नई- नई बहसें लाई जाती हैं, जिससे जनता की बहस नीचे से ऊपर न आए बल्कि ऊपर से जो टॉपिक आए उस पर जनता टपककर बहस करने लग जाए. फिर भूल जाए कि उसके मुद्दे क्‍या हैं और उसके जीवन में क्‍या बदलाव आया है.
    36 min
  • प्राइम टाइम : गरीबों को मुफ्त सुविधाएं क्या रेवड़ी बांटना है?
    चुनाव से पहले गरीबों को तमाम मुफ्त सुविधाओं का वादा और चुनाव जीतने के बाद उस पर अमल करना क्या रेवड़ी बांटना है? क्या यह मुफ्तखोरी को बढ़ावा देना है? साथ ही यह कहा तक देश की अर्थव्यवस्था के लिए सही है?
    35 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : PM मोदी बनाम नीतीश की राह पर बिहार
    अमेरिका की एक कंपनी है टेस्‍ला. इसके संस्‍थापक इलॉन मस्क ने आज अपना शेयर बेचकर 34 हजार करोड़ रुपये कमा लिए, दुनिया के लिए यह बड़ी खबरों में से एक है. लेकिन इलॉन मस्क यदि बिहार आ गए तो शेयर क्‍या पूरी कंपनी ही बेच देंगे और किसी दल में शामिल होकर राजनीति करने लगेंगे. उन्‍हें समझ नहीं आएगा कि यहां पॉलिटिक्‍स में ऐसा क्‍या है.
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम: वो जो हममें तुममें क़रार था…बिहार था…
    बिहार की कहानी सरकार गिरा कर फिर से बनाने की नहीं है बल्कि इस कहानी में सबसे बड़ी कहानी है कि क्या मोदी सरकार के मंत्री फोन कर विधायकों को करोड़ों रुपये का लालच दे रहे थे और जदयू तोड़ रहे थे? अगर यह बात सच है और जैसा कि नीतीश ने अपने विधायकों को इसकी रिकार्डिंग सुनाई है, तो आज सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बीजेपी अपने सहयोगी दल की सरकार गिरा रही थी, करोड़ों रुपये का लालच दे रही थी जिससे गुस्सा कर नीतीश ने बीजेपी को ही सरकार से बाहर कर दिया?
    35 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम: क्या बेलगाम होते जा रहे हैं बीजेपी के नेता और समर्थक?
    आइए हम कल्‍पना करते हैं कि हम सभी को एक काम मिला है श्रीकांत त्‍यागी को खोजने का. घर-घर तिरंगा अभियान को चंद पलों के लिए स्‍थगित ना भी करें तो भी उसके बीच में ही हम सभी भारतवासी श्रीकांत त्‍यागी को खोजने का काम करते हैं. इस बात पर भी नजर रखिए कि पुलिस की निगाह से बचने के लिए श्रीकांत त्‍यागी किसी तिरंगा अभियान की रैली में राष्‍ट्रवादी भेस धारण कर नारे न लगा रहा हो. 
    39 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : जगा जगा के थक गए, झंडा तो कभी गंगा अभियान
    अगर आप किसी ऐसे मुद्दे को लेकर परेशान हैं, जिससे समाज का हित जुड़ा है. चाहते हैं कि मीडिया में चर्चा हो तो आप 15 अगस्‍त तक थींकिंग ब्रेक ले लीजिए अर्थात कुछ भी न सोचें. कोई फायदा नहीं है. 15 अगस्‍त तक तिरंगा को लेकर ही बहस होगी. तिरंगा के आसपास भांति भांति के मुद्दे खड़े किए जाएंगे.
    37 min
  • रवीश कुमार का प्राइम टाइम : क्या ताइवान दूसरा यूक्रेन बनने जा रहा है?
    24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. यह युद्ध आज तक चल रहा है. ताइवान को लेकर भी हल्ला मचा कि अमेरिका और चीन के बीच लड़ाई होने वाली है, नहीं हुई, हल्ला ही मच कर के रह गया. लगता है कि पूरा साल इसी में गुजरने वाला है कि यूक्रेन के बाद और कहां-कहां युद्ध होने वाला है. 
    39 min

About Prime Time with Ravish

From the publisher's feed

Research and Analysis of the day's top stories.