Qissagoi

Qissagoi

By Aaj Tak RadioArts
Download on the App Store

Qissagoi episodes

  • क़िस्सागोई Ep 13: जंगल में जब शुतुरमुर्ग ने ग़ज़ब का गुणा गणित समझाया
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए शुतुरमुर्ग का. कैसे जंगल में आग की तरह फ़ैली ये ख़बर कि भारी भरकम शुतुरमुर्ग उड़ान भरने वाला है. और इसके बाद जंगल की पूरी राजनीति समझ आ गई जंगल वालों को. शुतुरमुर्ग के दिमाग़ का लोहा आप भी मान जाएंगे.
    6 min
  • क़िस्सागोई Ep 12: जोश मलीहाबादी की टक्कर जब पाकिस्तानी शायर से हुई !
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए मलीहाबाद के जोश मलीहाबादी का. जब उनकी भिड़ंत हो गई एक पाकिस्तानी शायर से. कैसे आम की तमाम किस्मों से उस शायर को चुप कराया जोश साहब ने ये इस किस्से में सुनिए.
    4 min
  • क़िस्सागोई Ep 11: जब उस्ताद ने बताया कि ‘एक दाढ़ी आम’ खाना क्या होता है!
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए मलीहाबाद के अब्दुल क़दीर खान का. कहते हैं कि तमाम उस्तादों के बीच ये 'आम खाने के उस्ताद' कहलाए जाते थे. और आम खाने का इनका पैमाना अजीब था. क्या था? ख़ुद सुनिए
    4 min
  • क़िस्सागोई Ep 10: जब नवाब ने आम के बदले टोकरी भर जवाहरात भेज दिए !
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए फ़कीर मोहम्मद गोया का. जिन्हें नवाब ने जब लखनऊ से निकल जाने का हुक्म दिया तो गोया साहब सीधे मलीहाबाद पहुंचे. और पहुंचकर नवाब के लिए एक तोहफ़ा भिजवाया. बदले में नवाब ने जो किया वो क़िस्सा आज भी पूरे लखनऊ में मशहूर है. सुनिए.
    4 min
  • क़िस्सागोई Ep 9:आम का ये क़िस्सा बताता है कि अमरीका लंदन के आगे भी हम ख़ास क्यों हैं?
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे. ये कहानियां आप तक पहुंचाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज की सीरीज़ में किस्सा सुनिए एक ऐसे शख्स का जिसे भगवान बार-बार हिन्दोस्तान भेज दे रहे थे. जब नाराज़ होकर उसने ईश्वर से पूछा कि मुझे अमरीका लंदन की जगह हर बार हिन्दोस्तान क्यों भेज देते हैं प्रभु? तब ईश्वर ने बताया ये 'ख़ास' रहस्य.
    4 min
  • क़िस्सागोई Ep 8: जब एक बदले की भावना प्रेम कहानी में तब्दील हो गई
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज किस्सा सुनिए एक ऐसी राज़कुमारी का, जिसने क़सम खाई कि वो अपने बाप के क़ातिल से बदला लिए बग़ैर चैन से नहीं बैठेगी. तैयारी की उसने, पर आगे क्या हुआ सुनिए.क़िस्सागोई की स्टोरी द लल्लनटॉप पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    5 min
  • क़िस्सागोई Ep 7: एक कहानी से कैसे गुरु ने कथावाचक को एक सीख दे दी
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज किस्सा सुनिए एक ऐसे कथावाचक की, जो अपने गुरु से ज्ञान को अर्जित कर लेता है. लेकिन उसका ज्ञान एक लालाच के कारण व्यर्थ हो जाता है. पर समय रहते उसके गुरु उसे सही मार्ग पर ले आते हैं.क़िस्सागोई की स्टोरी द लल्लनटॉप पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    5 min
  • क़िस्सागोई Ep 6: अमानत में ख़यानत करने की सज़ा और सच्चाई का एहसास
    स्पेशल सीरीज़ 'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज किस्सा सुनिए एक ऐसे बूढ़े व्यक्ति की, जो विदेश जाने के पहले एक 16 साल के लड़के को अपनी सारी संपत्ती सौंप जाता है, सिर्फ निगरानी के लिए. पर अमानत में ख़यानत करने की वज़ह से उसे बड़ी सज़ा मिलती है.क़िस्सागोई की स्टोरी द लल्लनटॉप पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    8 min
  • क़िस्सागोई Ep 5: जब दो राजाओं में एक तंग रास्ते को लेकर ठनाठनी हो गई
    'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज किस्सागोई सुनिए दो राजाओं के अहंकार के टकराव की कहानी. एक थे वाराणसी के राजा ब्रह्मदत्त और दूसरे थे कोसल के राजा मल्लिक. एक बार दोनों अपने राज्य से बहुत दूर किसी स्थल पर थे. रास्ता बेहद तंग था. इसी को लेकर दोनों के सारथी में मतभेद हुआ कि पहले कौन जाएगा? काफी देर दोनों के सारथी में मतभेद भी हुआ. क्या बातचीत हुई, कौन पहले गया? जानने के लिए सुनिए ये क़िस्सा.क़िस्सागोई की स्टोरी द लल्लनटॉप पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    4 min
  • क़िस्सागोई Ep 4: जब दास्तानगो ने इनाम ठुकराया लेकिन पछताया
    'क़िस्सागोई' में आपको लखनऊ समेत दुनिया जहान के किस्से सुनाएंगे 'क़िस्सा-क़िस्सा लखनउवा' किताब के लेखक और मशहूर दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी. आज किस्सा है, उस किस्सागो का, जो कहानी सुनाने में तो माहिर था. पर लालची भी उतना ही था. एक नवाब को कहानी सुनाने के लिए उसे बुलाया गया. कहानी सुनाई और इसके बदले उसने दिया हुआ तोहफा लौटा दिया. पर क्यों, पूरी कहानी सुनिए.क़िस्सागोई की स्टोरी द लल्लनटॉप पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
    6 min

About Qissagoi

From the publisher's feed

Qissagoi (Kissagoi) is a Hindi story podcast hosted by (Sacred Games fame) Dastango Himanshu Bajpai. Himanshu is well known for his storytelling craft and has performed worldwide. His first book 'Qissa Qissa Lucknowaa' was published in 2019 which brought a series of amazing and never-told-before stories from the city of Lucknow. Qissagoi is a compilation of amazing pieces of literature in the form of famous anecdotes, stories and fables from folklore and history.