धरमपाल भारत के एक गांधीवादी विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक थे। धरमपाल का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में हुआ था। भारत से लेकर ब्रिटेन तक लगभग 30 साल उन्होंने इस बात की खोज में लगाये कि अंग्रेजों से पहले भारत कैसा था। इसी कड़ी में उनके द्वारा जुटाये गये तथ्यों, दस्तावेजों से भारत के बारे में जो पता चलता है वह हमारे मन पर अंकित तस्वीर के उलट है। वे एक गांधीवादी थे, एक विचारक, इतिहासकार और लेखक थे और उन्होंने हिन्दुस्तान में विज्ञान के इतिहास, पुराने समाज और लोगों के बारे में काफी लिखा।