Sign up to save your podcastsEmail addressPasswordRegisterOrContinue with GoogleAlready have an account? Log in here.
A community radio station (CRS) License No. FMCR117, governed by Swaraj Sansthan Sanchalnalaya, Bhopal, A cultural wing of Govt. of M.P. currently producing programmes in Hindi language in different g... more
FAQs about RADIO AZAD HIND 90.8 FM:How many episodes does RADIO AZAD HIND 90.8 FM have?The podcast currently has 1,787 episodes available.
February 17, 2022Rani Gaidinliu - Special Program रानी गाइदिन्ल्यू भारत की नागा आध्यात्मिक एवं राजनीतिक नेत्री थीं जिन्होने भारत में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किया। उनको भारत सरकार द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में सन १९८२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।भारत की स्वतंत्रता के लिए रानी गाइदिनल्यू ने नागालैण्ड में क्रांतिकारी आन्दोलन चलाया था। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान ही वीरतापूर्ण कार्य करने के लिए इन्हें 'नागालैण्ड की रानी लक्ष्मीबाई' कहा जाता है।...more24minPlay
February 16, 2022Kalipad Mukherjee - Azad Hindकालीपाद मुखर्जी: कामाख्या सेन, स्पेक्ट्रल मजिस्ट्रेट हत्या मामले के सिलसिले में 16 फरवरी, 1933 को ढाका जेल (अब बांग्लादेश में) में फांसी दी गई थी।...more26minPlay
February 15, 2022Subhadra Kumari Chouhan - Azad Hindसुभद्रा कुमारी चौहान हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। झाँसी की रानी (कविता) उनकी प्रसिद्ध कविता है। वे राष्ट्रीय चेतना की एक सजग कवयित्री रही हैं। स्वाधीनता संग्राम में अनेक बार जेल यातनाएँ सहने के पश्चात अपनी अनुभूतियों को कहानी में भी व्यक्त किया।...more26minPlay
February 14, 2022Pulwama ke Shahido ko Naman - Promo14 फरवरी का दिन भारत के इतिहास में काला दिन माना जाता है. क्योंकि आज के ही दिन पुलवामा हमले में देश के 40 जांबाज शहीद हो गए थे....more2minPlay
February 13, 2022Sarojini Naidu- Yaad Kari Kurbaniसरोजिनी नायडू का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माँ कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने १२ वर्ष की अल्पायु में ही १२हवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और १३ वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची। सर्जरी में क्लोरोफॉर्म की प्रभावकारिता साबित करने के लिए हैदराबाद के निज़ाम द्वारा प्रदान किए गए दान से "सरोजिनी नायडू" को इंग्लैंड भेजा गया था सरोजिनी नायडू को पहले लंदन के किंग्स कॉलेज और बाद में कैम्ब्रिज के गिरटन कॉलेज में अध्ययन करने का मौका मिला।...more34minPlay
February 11, 2022Hakeem Azamal Kha- Yaad Karo Kurbaniहकीम अजमल ख़ान एक यूनानी चिकित्सक और भारतीय मुस्लिम राष्ट्रवादी राजनेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें बीसवीं शताब्दी के आरम्भ में दिल्ली में तिब्बिया कॉलेज की स्थापना करके भारत में यूनानी चिकित्सा का पुनरुत्थान करने के लिए जाना जाता है और साथ ही एक रसायनज्ञ डॉ॰ सलीमुज्ज़मन सिद्दीकी को सामने लाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है जिनके यूनानी चिकित्सा में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण चिकित्सीय पौधों पर किये गए आगामी शोधों ने इसे एक नई दिशा प्रदान की थी।...more1h 1minPlay
February 10, 2022Raja Bakhtawar Singh - Azad Hindमहाराणा बख्तावरसिंह मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा कस्बे के शासक थे, जिन्होंने १८५७ के स्वतंत्रता संग्राम में मध्य प्रदेश में अंग्रेजों से संघर्ष किया। लंबे संघर्ष के बाद छलपूर्वक अंग्रेजों ने उन्हें कैद कर लिया। 10 फरवरी 1858 में इंदौर के महाराजा यशवंत चिकित्सालय परिसर के एक नीम के पेड़ पर उन्हें फांसी पर लटका दिया। उनका परिवार रिंगनोद किले में जाकर रहने लगा जो अमझेरा का दूसरा किला था...more26minPlay
February 09, 2022Shiv Verma - Yaad Karo Kurbaniउत्तर भारत के विख्यात क्रांतिकारी शिव वर्मा का जन्म 9 फरवरी, 1907 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हुआ था। राष्ट्रीयता की भावना के कारण असहयोग आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए उन्होंने विद्यालय की पढ़ाई छोड़ दी थी। ... यहां उनका संपर्क क्रांतिकारियों से हुआ और शीघ्र ही भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि से उनकी निकटता हो गई।...more54minPlay
February 08, 2022Sher Ali - Azad Hindशेर अली आफ़रीदी , जिन्हें शेरे अली भी कहा जाता है, 8 फरवरी 1872 को भारत के वाइसराय लॉर्ड मेयो की हत्या के लिए जाने जाते हैं। वह उस समय अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर कैदी थे, जिन्हें हत्या की सजा सुनाई गई थी।...more26minPlay
February 08, 2022Narmada Jayanti- Special Programहिंदू धर्म में न सिर्फ देवी-देवताओं की भक्ति भाव से पूजा-उपासना करने की परंपरा है, बल्कि पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और नदियों की भी पूजा होती है। हिंदू धर्म में नदियों को बहुत ही पूज्यनीय माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को नर्मदा जयंती मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि आज के ही दिन धरती पर मां नर्मदा का अवतरण हुआ था। नर्मदा नदी को रेवा नदी के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में बहती है और अमरकंटक इन नदी का उद्गम स्थल है।...more21minPlay
FAQs about RADIO AZAD HIND 90.8 FM:How many episodes does RADIO AZAD HIND 90.8 FM have?The podcast currently has 1,787 episodes available.