बाबा राम सिंह कूका की जयंती पर कार्यक्रम वतन का राग ।
बाबा रामसिंह कूका
3 फरवरी, 1816 (जयंती)
बाबा रामसिंह कूका का जन्म 3 फरवरी, 1816 में वसंत पंचमी पर लुधियाना के भैणी ग्राम में हुआ था। वे भारत की आजादी के सर्वप्रथम प्रणेता (कूका विद्रोह), असहयोग आन्दोलन के मुखिया, सिखों के नामधारी पंथ के संस्थापक तथा महान समाज-सुधारक थे। वे प्रथम नेता थे जिन्होंने कूका विद्रोह के द्वारा असहयोग और ब्रितानी वस्तुओं तथा सेवाओं के बहिष्कार को अंग्रेजों के विरुद्ध एक राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग किया।
उनकी जयंती पर शत-शत नमन !