महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज़ाद हिन्द ।
महाराणा प्रताप19 जनवरी, 1597 (पुण्यतिथि)
महाराणा प्रताप उदयपुर, मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग और पराक्रम के लिये अमर है। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर ब्रिटिश के खिलाफ बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनीं। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया, अंततः 19 जनवरी 1597 में अपनी नई राजधानी चावण्ड में उनका देहावसान हो गया।
उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन !